श्रीमद्भागवत कथा | Shrimad Bhagwat Katha

श्रीमद्भागवत कथा

( Shrimad Bhagwat Katha ) 

( 3 ) 

भागवत कथा आह्लाद, झाझड़ के उत्संग में
***********
शेखावाटी अवस्थित झाझड ग्राम,
सप्त दिवसीय भागवत कथा आयोजन।
श्री मोहिनी सती माता मंदिर ट्रस्ट सौजन्य,
सर्व सुख समृद्धि वैभव शांति प्रयोजन ।
मृदुल स्वर श्री कमल नयन जी महाराज,
भक्त वत्सल प्रभा जनमानस तरंग में।
भागवत कथा आह्लाद झाझड़के उत्संग में ।।

परसरामपुरिया परिवार अनूप भागिता,
नित कोटि कोटि सह्रदय वंदनीय ।
सुप्रबंधन कथा संचालन गतिविधियां,
सेवा आदर भाव अनंत प्रशंसनीय ।
कथा वाचक समूह प्रेरणा पुंज,
संगीतमय प्रस्तुति कथा प्रसंग में ।
भागवत कथा आह्लाद,झाझड़ के उत्संग में ।।

ग्राम्य परिवेश पावनता उन्मुख,
सर्व अंतःकरण परिवर्तन पथ ।
आत्मसात श्रीमद्भागवत शिक्षा,
नैतिक सात्विक जीवन शपथ।
अवबोध झलक अभिव्यंजना,
दिशा भ्रमित अबोध लोकरंग में ।
भागवत कथा आह्लाद,झाझड़ के उत्संग में ।।

उत्सविक आभा रज रज अंतर,
सर्वत्र शुभ पावन अमिय धार ।
शीर्ष झलक धर्म आस्था संस्कृति,
कान्हा स्तुति महिमा अपरंपार ।
अथाह मंगल आनंद वृष्टि,
शुभता सरित प्रवाह कथा रंग में ।
भागवत कथा आह्लाद,झाझड़ के उत्संग में ।।

 

( 2 ) 

आनंद का सरित प्रवाह, श्रीमद्भागवत कथा श्रवण से
************
दिव्य भव्य ग्रंथ श्रीमद्भागवत,
उपमा श्री कृष्ण साहित्यिक अवतार ।
कथा श्रवण मनुज परम सौभाग्य,
प्रतिपल खुशियां प्रदायक अपार ।
चिंतन मनन दृष्टिकोण परिवर्तन,
दूरियां दिशा भ्रमित भ्रमण से ।
आनंद का सरित प्रवाह, श्रीमद्भागवत कथा श्रवण से ।।

सहज सुगम सरस माध्यम,
भगवत प्राप्ति पथ प्रशस्त ।
कायाकल्पी यथार्थ ज्ञान,
दुःख कष्ट पीड़ा भाव अस्त ।
शब्द भाव आभा प्रेरणा पुंज,
सद्य फल आत्मसात अंतःकरण से ।
आनंद का सरित प्रवाह, श्रीमद्भागवत कथा श्रवण से ।।

प्रस्थान काल श्री कृष्ण कन्हाई,
ज्योत बन रमन अंतर भागवत ।
शोभित अनूप ज्ञान गंग लहर,
शीर्ष सेतु आलिंगन शास्वत ।
सकारात्मक सोच जीवन पटल,
आशा उमंग उत्साह संचरण से ।
आनंद का सरित प्रवाह,श्रीमद्भागवत कथा श्रवण से

अद्भुत अनुभव बुद्धि स्वतंत्रता,
पुनर्जन्म सम आह्लाद अवसर ।
अनन्य पुण्य प्राप्ति संजोग,
पुरुषार्थ वंदन प्रभाव असर ।
व्यास जी सुत शुकदेव मुखारबिंद,
राजा परीक्षित अधिगम स्कंद क्रमण से ।
आनंद का सरित प्रवाह, श्रीमद्भागवत कथा श्रवण से ।।

( 1 )

श्रीमद्भागवत कथा, संपूर्ण वेदों का सार
***********
हिंदू धर्म अनुपमा अद्भुत,
जीवन यथार्थ परम बोध ।
पथ प्रशस्त नैतिक जीवन,
कर्म दिशा दशा चरम शोध ।
अठारह पुराण दिव्य प्रभा,
ज्ञान प्रज्ञान स्वप्न साकार ।
श्रीमद्भागवत कथा, संपूर्ण वेदों का सार ।।

महापुराण उपमा श्रीमद्भागवत,
श्री कृष्ण भक्ति अप्रतिम ग्रंथ ।
अथाह रास रस भाव प्रवाह,
आध्यात्म ओज प्रभाव मंथ ।
ज्ञान वैराग्य भक्ति महानता,
हर्ष उमंग जन चेतना आधार ।
श्रीमद्भागवत कथा, संपूर्ण वेदों का सार ।।

तीन सौ पैंतीस अध्याय सह,
बारह शोभित भव्य खंड ।
अठारह हजार अनूप श्लोक,
अमृत स्वरिका धार प्रचंड ।
वेदव्यास जी अतुल्य लेखनी,
श्रवण पठन वाचन सौभाग्य द्वार ।
श्रीमद्भागवत कथा, संपूर्ण वेदों का सार ।।

वेद उपनिषद परा शीर्ष महत्ता,
भव सागर पार मूल मंत्र ।
वैष्णव जन पर्याय धन संपदा
मुकुट पौराणिक संहिता तंत्र ।
ज्ञानी चिंतन संत मनन भक्त वंदन,
सात्विक आभा आचार विचार ।
श्रीमद्भागवत कथा, संपूर्ण वेदों का सार ।।

महेन्द्र कुमार

नवलगढ़ (राजस्थान)

यह भी पढ़ें:-

छत्रपती वीर शिवाजी महाराज | Chhatrapati Veer Shivaji Maharaj

Similar Posts

  • मानवता का कर्तव्य निभाता हूँ!

    मानवता का कर्तव्य निभाता हूँ! सारा जगत अपना ही परिवार है। फिर क्यों जगत को बँटा पाता हूँ। मुझको हर एक प्राणी से प्यार है। प्रभु की हर संतान को हृदय से लगाता हूँ। मैं सदा भूखे को खाना खिलाता हूँ। प्यासों को सदैव, पानी पिलाता हूँ। सेवा ही जीवन, इसी में आनंद है। बस!…

  • सुहाना सपना | Suhana Sapna

    सुहाना सपना ( Suhana sapna )    मेरा बॉस मुझे घर छोड़ने आया, उसने था मेरा ब्रीफकेस उठाया। सब्जी का थैला बीवी को थमाया, सैलरी का चेक भी उसको बताया। बीवी ने झट मुझे कुर्सी पे बिठाया, फ्रिज से ठंडा पानी ला के पिलाया। प्यार से मेरे माथे को था सहलाया, हाथों से मेरे पैरों…

  • पछतावा

    पछतावा *** नहीं हो सका तुझसे कुछ भी अच्छा! रहा बच्चा का बच्चा, दिल का सादा और सच्चा। ईर्ष्या द्वेष वैमनस्य न जाना, ज़माने की दस्तूर न माना; देते हैं लोग अब ताना। मूर्ख ! तू इतना भी न जाना? छल कपट का है जमाना। कुछ कराने को ‘कुछ’ करना पड़ता है, वरना फाइल ठंडे…

  • आओ जलाएं नफरत की होली | Holi Shayari 2023 in Hindi

    आओ जलाएं नफरत की होली ( Aao jalaye nafrat ki holi )     सद्भावों की लेकर बहारें, रंगों की हो फुहार। भाई भाई में प्रेम सलोना, बरसे मधुर बयार।   आओ जलाए नफरत की होली, मनाये त्योहार। खुशियों के हम रंग बिखेरे, उमड़े दिलों में प्यार।   हंसी खुशी सबको बांटे, गीत सुहाने गाये।…

  • खोज | Poem khoj

    खोज ( Khoj )   जिस सूरत को खोजने,दर दर भटके पाँव । किन्तु नहीं पाया उसे,कहीं किसी भी ठाँव ।।   शहर गाँव में हरतरफ, देख लिया सबओर । जाने पहचाने सभी ,पाया ओर न छोर ।।   चहल पहल का हरजगह,था विस्तृत संसार । शायद कोई बता दे , मेरा वांछित द्वार ।।…

  • हे कवि कुछ ऐसा गीत लिखो | Poem Hey Kavi

    हे कवि कुछ ऐसा गीत लिखो ( Hey Kavi Kuch Aisi Geet Likho )    आशा को नव-विश्वास मिले। प्राणों को प्रखर प्रकाश मिले। टूटती आस्था को संबल, भावों को विशद विकास मिले। मिट जाय जगत से नग्न कुरुचि, तम पर प्रकाश की जीत लिखो। हे कवि! कुछ ऐसा गीत लिखो। मिट जाय दंभ की…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *