जगन्नाथ भगवान की कहानी

जगन्नाथ भगवान की कहानी

जगन्नाथ भगवान की कहानी

आषाढ़ मास शुक्ल पक्ष द्वितीया शुभ दिन,
निकलती है जगन्नाथ भगवान के सवारी।
वर्ष भर में आता है एक बार ,
देखने को इसे भीड़ उमड़ती है भारी।
साथ रहते भाई बलभद्र चक्र सुदर्शन,
और है साथ लाडली बहना सुभद्रा प्यारी।
पांव नहीं है छोटे हाथ अधगढ़ी सी मूरत,
धन्य हुए भक्त देख तीनों की छवि न्यारी।
कई माह से बनाते हैं तीनों रथ,
रोक न सकी इस कार्य को कोई महामारी।
लाल ध्वजा दर्पदलन और नंदी घोष पर,
चल रहे हैं देखो मौसी के घर विश्व- विहार।
दिया युगों से पहले मौसी को आने का वचन,
नौ दिन रहते भक्तों के साथ जगत कल्याणकारी।
देश विदेश से उमड़ती है भक्तों की भीड़,
देखने को जगन्नाथ भगवान जी की लीला चमत्कारी।
ऊंच -नीच का भेद भूल कर खींचते,
रथ ना बदलना चाहे कोई अपनी पारी।
देख भक्तों का यह अपार प्रेम मुस्कुराते,
मंद मंद भगवान जगन्नाथ जगत के पालनहारी।
ढोल घंटों और मंत्रों से गूंजायमान है,
तीनों लोक यह ब्रह्मांड और दिशाएं सारी।
गोल गोल पृथ्वी सी आंखें इन नैनों से,
देख रहे हैं मंदिर में बैठे यह दुनिया सारी।
कान नहीं है प्रभु जी की मूरत में,
फिर भी सुन लेते हैं हर करुण पुकार हमारी।
कलकी रूप में विराजमान है बड़े मंदिर में,
आते बचाने जब पड़ती है भक्तों पर विपदा भारी।
कभी हाथी, कभी हिरण, कभी चैतन्य,
कभी भक्त सालवेग, अब है आई प्रभु हमारी बारी।
नौ दिनों के बाद जब जाओगे वापस प्रभु,
खत्म कर जाना यह भयंकर वैश्विक महामारी।
यही प्रार्थना कर रहे हैं दिन-रात भक्त सकल,
है जगन्नाथ प्रभु रक्षा करो सुनो करुण पुकार हमारी।
आषाढ़ मास शुक्ल पक्ष द्वितीया शुभ दिन,
निकलती है जगन्नाथ भगवान की सवारी।
वर्ष भर में आता है एक बार,
देखने को इसे भीड़ उमड़ती है भारी।
जब निकलती है जगन्नाथ भगवान की सवारी।

Lata Sen

लता सेन

इंदौर ( मध्य प्रदेश )

यह भी पढ़ें :-

मेरे हमसफर | Kavita Mere Humsafar

Similar Posts

  • विरह | Virah ke geet

    विरह ( Virah )   वो अपनी दुनिया में मगन है, भूल के मेरा प्यार। मैं अब भी उलझी हूँ उसमें, भूल के जग संसार।   याद नही शायद मैं उसको,ऋतु बदला हर बार। विरह वेदना में लिपटी मैं, प्रीत गयी मैं हार।   मैं राघव की सिया बनी ना, जिसकी प्रीत सहाय। मैं कान्हा…

  • Ghazal | दर्द की व्यथा

    दर्द की व्यथा   दर्द इस कदर,  बेहाल था, थी उम्मीद सहारा दोस्त हैं, कुछ मायूस कर चले, कुछ को थी खबर , उंगलियां फोन तक न चले, कुछ तो थे साथ मरहम ले चले कभी जिनका  थे सहारा, आज वही बेसहारा कर चले, दर्द इस कदर  बेहाल था कुछ अपने परिजन घरों में चला,…

  • कहां गए वो दिन | Geet kahan gaye woh din

    कहां गए वो दिन ( Kahan gaye woh din )   कहां गए वो दिन प्यार भरे, कहां गई सुहानी रातें। कहां गए वो अपने सारे, कहां गई वो मीठी बातें। कहां गए वो दिन,कहां गए वो दिन।   आधुनिकता के चक्कर में, धन के पीछे भाग रहे। मनमर्जी के घोड़े दौड़ाए, रातदिन जन जाग…

  • शुक्र है | Shukar hai

    शुक्र है ( Shukar hai )    बेशक,लगी है आग कस्बे और मुहल्ले मे लेकिन,खुदा का शुक्र है आग हमारे घर से अभी दूर है…. बांध रखे हैं संविधान के बांध हमने खड़े कर दिए हैं सैनिकों के जंगल सुरक्षा कर्मियों की नहरें हैं आग तो बुझ जायेगी उनसे ही खुदा का शुक्र है आग…

  • मंजूर के दोहे | Manzoor ke dohe

    मंजूर के दोहे **** 1. शूल समान तू तेज हो, भेदो हरेक बाधा पहुंचोगे तुम शीर्ष पर, लक्ष्य कठिन नहिं ज्यादा 2. पथिक तू चलते चला जा, लक्ष्य दूर न ज्यादा आशा भाव मन मा लिए, हर लोगे तुम बाधा 3. धरा हमारी उर्वरा, फसलन की नहिं सोच लाओ बीज कंद मूल के, उगालो मिट्टी…

  • वो है सबका पालनहार | Palanhar par Kavita

    वो है सबका पालनहार ( Wo hai sabka palanhar )   एक वो ही है सबका पालनहार, प्रभु परमपिता एवम् तारणहार। हर कण-कण में आप विद्यमान दुष्टों का करते हो पल में संहार।। श्री राम बनकर रावण को मारा, और कृष्ण बनकर कंस पछाड़ा। तुम्हारी माया का पाया नही पार, लिया तुमने ही नरसिंह अवतार।।…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *