तारक मेहता का उल्टा चश्मा

तारक मेहता का उल्टा चश्मा

तारक मेहता का उल्टा चश्मा

°°°°°°

–> ऐपिसोड हुए 3000 अभी,

आगे भी होने बांकी हैं |?|

 

1.निश दिन नूतन संदेशा लाते,

खुद हँसते और हंसाते हैं |

 

अलग-अलग है कल्चर फिर भी,

संग-संग रोते-गाते हैं |

 

गोकुल धाम केे सब हीरे-मोती,

एक धागे मे पिरोये हैं |

 

उदासी मे खुशियां भरते को,

उन रत्नों को संजोए हैं |

 

–> ऐपिसोड हुए 3000 अभी,

आगे भी होने बांकी हैं |?|

 

2.जेठा लाल की किस्मत न्यारी,

सुन्दर जैसा साला है |

 

बड़े बुजुर्ग मे चंम्पक चाचा,

अन्दाज बड़ा ही आला है |

 

दया की बोली भाषा गरबा,

गोकुल-धाम की शान है |

 

नट्टू बाघा बावरी से जेठा,

टप्पू सेना से भिडे परेशान है |

 

–> ऐपिसोड हुए 3000 अभी,

आगे भी होने बांकी हैं |?|

 

3.फायर ब्रिगेड हैं जेठा के,

तारक मेहता जो राइटर है |

 

अंजली भाभी पत्नी हैं उनकी,

ATM स्पेशल फाईटर हैं |

 

पोपटलाल पत्रकार जी,

कैंसल कर दुनिया हिलाते हैं |

 

भले फंसे हो कोई पंग्गा,

शादी का बिगुल बजाते हैं |

 

–> ऐपिसोड हुए 3000 अभी,

आगे भी होने बांकी हैं |?|

 

4.अइय्यर और बबीता की जोड़ी,

रंगो का भेद मिटाती है |

 

अइय्यर जेठा मे 36 चलता पर,

जेठा को बबीता भाती है |

 

माधुरी भाभी अचार पापड,

भिडे मास्टर ट्यूशन पढाते हैं |

 

सोनू बिटिया संग टप्पू सेना,

सबको मिलकर खूब सताते हैं |

 

–> ऐपिसोड हुए 3000 अभी,

आगे भी होने बांकी हैं |?|

 

5.रोशन रोशन दोनो रोशन,

गोगी जो रोशन दी पुत्तर हैं |

 

प्यार करे कोई इनके जैसा,

मानो हर बन्दा रब दी पुत्तर हैं |

 

खाना देख भूख सताती जिनको,

बोले तो डॉक्टर हांथी हैं |

 

चौक्लेटी बेटा गोली इनका,

कोमल भाभी इनकी साथी हैं |

 

–> ऐपिसोड हुए 3000 अभी,

आगे भी होने बांकी हैं |?|

 

6.टप्पू-सोनू-गोली-गोगी-पिंकू,

टप्पू सेना बड़ी धमाल है |

 

एक से बढ कर एक काम करें,

सब बाकई बडी कमाल है |

 

दिन-भर की थकान टेंशन,

ठंडा सोडा पी कर मिटाते हैं |

 

सोडा किंग अब्दुल मियां,

बड़े प्यार से सोडा पिलाते हैं |

 

–> ऐपिसोड हुए 3000 अभी,

आगे भी होने बांकी हैं |?|

 

7.चालू पांडेय इंस्पेक्टर ने,

नहीं सोल्ब किया कोई केश |

 

जो भी होती परेशानियां,

सब मिल सुलझाते हर वेश |

 

देते संदेशे हमें हंसाते,

सुखी परिवार के मंत्र बताते हैं |

 

यूँ ही चलता जाए हर दिन,

हम यही कामना जताते हैं |

 

–> ऐपिसोड हुए 3000 अभी,

आगे भी होने बांकी हैं |?|

 

?

लेखक:  सुदीश भारतवासी

 

यह भी पढ़ें :

रक्त बीज ( फिल्म स्क्रिप्ट )

Similar Posts

  • परछाई | जलहरण घनाक्षरी | Parchai chhand

    परछाई ( Parchai )   चल पड़ती साथ में साया बन परछाई अपनी छवि जग में पहचान बनाइए   हरदम देती साथ हर राह डगर पे अपनी परछाई को उज्जवल बनाइए   मां की परछाई बेटी खुशियों का है खजाना हर खुशी उन्नति में साथ सदा निभाइये   रोशन जीवन सारा परछाई दे सहारा समय…

  • ओज | Oj

    ओज ( Oj )   बड़े हुए तो क्या हुए जब कर न सके सम्मान किसी का  समझे खुद को अधिकारी पद का  समझ ना पाए स्वाभिमान किसी का चाहे ,खुद ही को चर्चित होना  ऊँचे आसन का मान लिए बैठे मन के भीतर समझे कमतर सबको खुद को ही प्रथम शीर्ष किए बैठे  ऐसी…

  • Hindi Kavita on Betiyan -बेटियॉं

    बेटियॉं ( Betiyan )   पढ़  रही  हैं बेटियॉं, बढ़ रहीं हैं बेटियॉं। रोज नये कीर्तिमान, गढ़ रहीं हैं बेटियॉं।       बेटियॉं नहीं दुख की, नीर भरी बदरी है, बेटियॉं नहीं कोई, आफ़त की गगरी है।       बेटियॉं  श्रृंगार और,सृजन की गठरी है, ऊंची-ऊंची सीढ़ियां,चढ़ रहीं हैं बेटियॉं।      …

  • मै नारी हूँ | Main Nari Hoon Kavita

    मै नारी हूँ ( Main nari hoon : Poem on nari ) ( 2 ) पुरुषों के समाज में अबला कहलाने वाली बेचारी हूं, सब कुछ सहकर चुपचाप आंसू बहाने वाली मैं नारी हूं। पुरुष को जन्म देने से मरण तक देती हूं साथ पुरुष का, उस वक्त भी होती जरूरी प्रदर्शन होता जब पौरुष…

  • ये प्यारे प्यारे बच्चे | pyare bache

    ये प्यारे प्यारे बच्चे ये तोतली बोल के बच्चे, मन के अनमोल बच्चे, नवतन के प्यारे बच्चे , सुन्दर सलोने बच्चे, कारेनयन के तारे बच्चे, नियति के सच्चे बच्चे, स्वराष्ट्र के रतन बच्चे, पितृ- मातृ के अच्छे बच्चे, इनका खिला चेहरा देख के, शर्मा जाते हैं फूल देखो  ये प्यारे- प्यारे बच्चे जाते हैं स्कूल…

  • शरारती हाथी और गौरैया का घोंसला

    शरारती हाथी और गौरैया का घोंसला ( पंचतंत्र की कहानियां ) बहुत साल पहले की बात है। एक बड़े से घने जंगल में सभी पशु, पक्षी और जानवर मिलकर रहते थे। जंगल में एक बड़े से पेड़ पर एक गौरैया का जोड़ा भी घोसला बना कर रहता था। गौरैया ने अपने घोंसले में अंडे दिए…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *