तल्ख़ मेहनाजपुरी की तीन रचनाएं | Talkh Mehnajpuri Poetry

 

01.

अधिक अन्न उपजाओ

——–
‘अधिक अन्न उपजाओ’
जो नारा लगाते हैं
भर पेट अन्न
सिर्फ वही पाते हैं.
जो सचमुच
अधिक अन्न उपजाते हैं,
रात में
भूखे ही सो जाते हैं.
आइए मिल -जुल कर
‘अधिक अन्न उपजाओ’
नारा लगायें ,
जन -जन की भूख मिटायें ,
देश से ग़रीबी हटायें.

02.

चरखा चलायें

——–
हुज़ूर!
अल्प वेतन से
बड़ी मुश्किल से
जी- खा रहे हैं ,
नहीं चर – खा रहे हैं.
आइए
हम और आप भी
साथ -साथ हो जाएं ,
देश को चर खाएं
चरखा चलाएं.

03.

घास कम पड़ रही है

———
मित्र!देखो
सामने खेत में
एक गाय चर रही है,
सिर है नीचे
और पूंछ हिल रही है .
एक कर्मठ नेता ,
एक ईमानदार अधिकारी,
एक सहृदय समाजसेवी
एक सफल त्रिकालदर्शी
बाबा का चरित्र
अपने में समेटे
घूम – घूम
टहल- टहल
चुन – चुन कर चर रही है ,
देश की सारी घास
कम पड़ रही है .

 

आर.पी सोनकर ‘तल्ख़ मेहनाजपुरी
13-ए, न्यू कॉलोनी, मुरादगंज,

जौनपुर-222001 ( उत्तर प्रदेश )

यह भी पढ़ें :-

हमारे शहर में | Hamare Shahar mein

Similar Posts

  • दलित | Dalit

    दलित ( Dalit ) वो हिंदू थे न मुसलमानवो थे मेहनतकश इंसानवो कहीं बाहर से नहीं आए थेवो मूलनिवासी थेवो आदिवासी थे वो जुलाहा थे बंजारा थेवो भंगी थे तेली थेवो धोबी थे कुर्मी थेवो कोरी थे खटीक थेवो लुहार थे सुनार थेवो चर्मकार थे महार थेवो मल्लाह थे कुम्हार थे ब्राह्मण कहते थे:वे शुद्र…

  • राष्ट्रीय उपभोक्ता दिवस | Rashtriya Upbhokta Divas

    राष्ट्रीय उपभोक्ता दिवस ( Rashtriya upbhokta divas )    बाजारवाद पर अंकुश,उपभोक्ता संचेतना से सही कीमत उत्तम सामग्री सेवा, हर उपभोक्ता परम अधिकार । पटाक्षेप अवांछित भ्रामक बिंदु, वंदन वैध व्यापार व्यवहार । गुणवत्ता संग उचित मूल्य अहम, क्षतिपूर्ति प्रदत्त नियम अवहेलना से । बाजारवाद पर अंकुश,उपभोक्ता संचेतना से ।। हिंद राष्ट्र उपभोक्ता हित, संरक्षण…

  • बेटी उर्फ नारी | Beti urf Nari

    बेटी उर्फ नारी ( Beti urf nari )    बेटी बनकर वह बाबुल घर आई राखी बांध भैया की बहना कहलाई दादा ,दादी , ताऊ और ताई सबकी मानो थी वो सबकी एक परछाई.. फिर छोड़ पिता का घर बेटी ने दुल्हन बनकर आई पिया के संग कितने ही स्वप्न सजा आई गुड़िया लिए जोश…

  • कन्या और दान | shadi poem in hindi

    *कन्या और दान* ( Kanya Or Daan )    जबसे बिटिया हुई सयान चिंता में है बाप की जान  नित्य  धरावे  नारी  ध्यान  जल्दी कर दो कन्यादान  घर -वर ढूढ़े फिर बाप परेशान कहां   मिले   अच्छा  मेहमान घर मिले अच्छा तो वर नहीं अच्छा बर  मिले  अच्छा तो घर नहीं अच्छा घर- वर अच्छा तब…

  • प्रत्येक प्राणि बुद्ध हो

    प्रत्येक प्राणि बुद्ध हो जग भले विरुद्ध हो,राह भी अवरुद्ध हो ।सत्य पथ न छोड़िएहृदय सदैव शुद्ध हो ।। मूढ़ या प्रबुद्ध हो ,मन कभी न क्रुद्ध हो ।अप्प दीपो भव गहें ,भावना विशुद्ध हो ।। न हर्ष हो न क्षुब्ध हो,न‌ द्वेष हो न युद्ध हो।कामना हमारी है,प्रत्येक प्राणि बुद्ध हो ।। रचनाकार…अजय जायसवाल…

  • आगे से | Kavita Aage Se

    आगे से ( Aage Se ) वचन लिया हमने भइया से, कच्चे सूत के धागे से, करो हमारी रक्षा भईया, बढ़कर तुम ही आगे से, देखो डिग ना जाना भाई, तुम अपने इस वादे से, इल्ज़ाम न लेना सिर कोई, वचन निभाना आगे से, भाई-बहना के बीच भले, तकरार कोई भी हो जाए, अहंकार मत…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *