तमाशा ऐसा भी हमने सरे-बाज़ार देखा है

Dard Bhari Ghazal -तमाशा ऐसा भी हमने सरे-बाज़ार देखा है

तमाशा ऐसा भी हमने सरे-बाज़ार देखा है

( Tamsssha Aisa Bhi Hamne Sare Bazar Dekha Hai )

 

तमाशा ऐसा भी हमने सरे-बाज़ार देखा है।।
दिखावे के सभी रिश्ते जताते प्यार देखा है।।

 

तभी तक पूछते जग में है पैसा गांठ में जब तक।
हुई जब जेब खाली तो अलग व्यवहार देखा है।।

 

सदा ही झांकते दिल में नहीं हम देखते सूरत।
निशाना सादगी का ही ज़िगर के पार देखा है।।

 

सदा खामोश बाहर से नज़र आते है जो हमको।
सुलगता उनके सीने में सदा अंगार देखा है।।

 

सभी से वैर रखता जो लगे खुशहाल वो बेशक।
मगर दिल में सदा उसको यहां बेज़ार देखा है।।

 

झुकाते हैं तभी सर को कोई ग़र काम पङ जाए।
खुदा की बंदगी को भी यहां व्यापार देखा है।।

?

 

कवि व शायर: Ⓜ मुनीश कुमार “कुमार”
(हिंदी लैक्चरर )
GSS School ढाठरथ
जींद (हरियाणा)

यह भी पढ़ें : 

Romantic Ghazal -आँखें उनकी है मयखाने

Similar Posts

  • फूलों सा मुस्काता चल | Hindi Poetry

    फूलों सा मुस्काता चल ( Phoolon sa muskata chal )   फूलों सा मुस्काता चल, राही गीत गाता चल। मंजिल  मिलेगी  खुद, कदम  बढ़ाना  है।   आंधी तूफान आए, बाधाएं मुश्किलें आए। लक्ष्य  साध  पथ  पर, बढ़ते  ही जाना है।   नेह मोती बांट चलो, हंस हंस खूब मिलो। अपनापन  रिश्तो  में, हमको  फैलाना है।…

  • Hindi Poetry On Life | Hindi Poem -अंतर्द्वंद

    अंतर्द्वंद ( Antardwand ) ** लौट आई हैं वो जाकर, धूल धूसरित बदहवास चौखट खड़ी निराश अचंभित घरवाले सभी और नौकर चाकर। प्रश्न अनेक हैं मन में लगी आग है तन में क्या कहूं? क्या करूं सवाल? हो जाए न कुछ बवाल! सोच सभी हैं खामोश, फिर स्वागत का किया जयघोष। पहले अंदर आओ! जा…

  • दोहा दशक | Doha Dashak

    दोहा दशक ( Doha Dashak )   फिर  चुनावी  मौसम  में, बारूदी  है  गंध। खबरों का फिर हो गया,मजहब से अनुबंध।   अपनों  से  है  दूरियां,उलझे हैं संबंध। भावों से आने लगी,कड़वाहट की गंध।   ढूंढ़ रहे हैं आप जो,सुख का इक आधार। समझौता  हालात  से, करिए  बारंबार।   उसका ही संसार में,है जीवन अति…

  • ऐ वतन | Ghazal ae watan

    ऐ वतन ( Ae watan )   ऐ वतन ऐ वतन ऐ वतन रोज हम तो करेगे नमन   हम लड़ेगे वतन के  लिए हाँ रहे ख़ुश सदा ये वतन   शबनमी हो न  नफ़रत  भरी प्यार के गुल से महके चमन   देश पर आंच  आने न दो है सभी से मेरा ये कहन…

  • Kavita | दुनिया

    दुनिया ( Duniya )   रात  मे  चाँद को , जिसने  चमकना  सिखाया । सूरज की किरणों को ,आलोक फैलाना बताया ।। ग्रीष्म ,वर्षा ,शीत ,बसंत ,होती अजीब घटनाएं है । वंदन  है  प्रभु ! उन्हें , जिसने  ये दुनिया बनाया ।। उफनती  नदियों  को , जिसने  बहना  सिखाया । गहरी  काली  झीलो  को ,…

  • वक्त के सामने सर झुकाना पङा | Waqt shayari

    वक्त के सामने सर झुकाना पङा ( Waqt ke samne sar jhukana pana )    वक्त के सामने सर झुकाना पङा। मूढ के साथ भी है निभाना पङा।। हो गया है ज़माने में पैसा बङा। दौर माता- पिता का पुराना पङा।। मतलबी हो गए आज रिश्ते सभी। नेह भाई -बहन को गँवाना पङा।। यारियाँ भी…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *