तेरही | Terahee

“बहुत मजा आया। कितनी अच्छी पूड़ी कचौड़ी सब्जी बने थे ऊपर से रसगुल्ले भी मिले।’ तेरही खाकर लौट रहे सुदेश ने अपने मित्र से कहा।

” मजा तो आया भाई लेकिन यार देखो ना बीमारी के कारण शरीर सूखकर कांटा हो गया ।सारा पैसा दवाई में खर्च कर दिया । खेत भी गिरवी रख दिया फिर भी नहीं बचे ऊपर से एक यह भी मजबूरी बस तेरही खिलाना।” राकेश ने अपने मित्र से दुख व्यक्त करते हुए कहा।

” यार तुम कहां उलझ जाते हो। तेरही खाकर के कितना मजा आया इसको नहीं सोचते। यह समाज है ऐसा चलता है ही रहेगा इसे कोई नहीं बदल सकता।” सुदेश ने कहा।

दोनों मित्रों में बातचीत होती रही। फिर सुदेश ने है कहां कि-” बात तो तुम ठीक करते हो। देखो ना उनके पेट का ऑपरेशन हुआ था। गलत ऑपरेशन के कारण पेट में जहर फैल गया और घर में जो भी जमा पूजी थी सारी खर्च हो गए। ऐसे में सामाजिक दबाव के कारण तेरही ऊपर से और खिलाने पड़े जिसके कारण पूरा परिवार और कर्ज में डूब गया।।”

वास्तविक रुप में देखा जाए तो यह समाज लकीर के फकीर की तरीके सामाजिक कुप्रथा को ढोता चला आ रहा है।। एक तो पूरा परिवार अपने दुखों से पीड़ित रहता है। ऊपर से दुखी मन से मरते ही भोज की तैयारी उसे करनी पड़ती है। एक तो मुख्य कमाने वाला व्यक्ति चला जाता है घर तो पहले से वैसे ही तबाह हो जाता है।

ऊपर से यह तेरहवीं भोज खिलाना। हमारे समाज में देखा जाए तो बहुत सी ऐसी कुप्रथा हैं जिनको समाज आज भी ढोता चला आ रहा है। यदि कोई ना करें तो लोग कहते हैं –” ससुरे को इतना भी नाही रहा कि मरने के बाद तेरही भी नहीं खिलाया।”

अधिकांश में देखा जाता है कि कभी कोई युवा व्यक्ति नहीं रहता है तो मजबूरी बस वहां भी तेरहवीं खिलाना पड़ता है। तेरही एक कुप्रथा है जिसे समाज के जागृत व्यक्तियों को चाहिए कि इसे बंद करें।

यदि अपने पूर्वजों के नाम पर कुछ करना है तो उनकी स्मृति में कोई ऐसा कार्य करें जिससे समाज की और उन्नति हो सके। समाज के बहुत से कार्य हैं जो आर्थिक अभाव में नहीं हो पाता है ऐसे में 13वीं की जगह ऐसे कार्यों में सहयोग देने की आवश्यकता है।

हजारों वर्षों की कुप्रथाएं को बदलने में समय जरूर लगता है लेकिन संकल्प यदि कर लिया जाए तो इसे रोकना कोई कठिन कार्य नहीं है। शुरू शुरू में थोड़ा विरोध जरूर होगा लेकिन बाद में सब शांत हो जाते हैं।
हम सभी लोगों को यह संकल्प लेना चाहिए कि तेरहवीं जैसी कुप्रथा का अंत करके ही रहेंगे।

 

योगाचार्य धर्मचंद्र जी
नरई फूलपुर ( प्रयागराज )

यह भी पढ़ें:-

स्वर्ग नरक | Swarg Narak

Similar Posts

  • PROMISE (वादा ) | A typical love story in Hindi

    PROMISE (वादा ) {A typical love story}              -:1:- Hi!!! मेरा नाम माधव है।मैं M. P. से हूं और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहा हूँ। पिछले दिनों RRB का exam दिया है।पेपर अच्छा हुआ है, उम्मीद है कि निकल जाऊंगा। आजकल फुर्सत हूँ… इसलिए फोन में घुसा रहता हूँ।…

  • बता गये आँसू | Bata Gaye Aansu

    बता गये आँसू हाले – दिल सब बता गये आँसूजब भी आँखों में आ गये आँसू जब्ते- ग़म करना भी नहीं आसांअपनी फ़ितरत जता गये आँसू दूर तक कैसे चलते खारों परहौसला सब डिगा गये आँसू हमसफ़र जब गले से लग रोयेइक ख़ुशी सी जगा गये आँसू कौन अपना है या पराया हैदुनियादारी सिखा गये…

  • अभिमन्यु | Kahani Abhimanyu

    अभिमन्यु को हम अक्सर इसलिए याद किया करते हैं कि उसने मां के गर्भ से ही चक्रव्यूह भेदने की कला सीख ली थी। कहां जाता है कि अभिमन्यु जब मां के गर्भ में ही था तो अर्जुन उसकी मां सुभद्रा को चक्रव्यूह भेदने कि कला का वर्णन कर रहे थे । जब वह चक्रव्यूह में…

  • उपहार

    “मैं चाहता हूँ कि तुम मुझे अपने प्रेम की कोई निशानी दो। मुझे तुमसे एक शर्ट चाहिए।” लव बोला “बिल्कुल दूँगी। मैं भी काफी दिनों से तुम्हें कुछ उपहार देने की सोच रही थी। तुम्हें पता भी नहीं है, मैंने दो दिन पहले ही तुम्हारे लिए एक उपहार ले लिया है लेकिन आज लाना भूल…

  • अहिल्या | Ahilya

    रूप सौंदर्य की प्रति मूर्ति है अहिल्या। अहिल्या के सौंदर्य को शब्दों में व्यक्त नहीं किया जा सकता। उसका विवाह गौतम ऋषि के साथ हुआ था। कहा सौंदर्य की प्रति मूर्ति और कहा ऋषि महर्षि। कोई मेल नहीं खाता था। एक बार देवराज इन्द्र की उस पर पड़ी तो वह उसके सौन्दर्य को निहारता ही…

  • ट्यूशन | Tuition

    मेरे पिता जी का ट्रांसफर जलालाबाद ( थानाभवन) से बदायूं हो गया,बदायूं के पास एक छोटा सा गाँव था तातागंज, वहाँ मैं कुछ दिन ही रहा,मेरे पापा डॉक्टर थे, नीचे अस्पताल था ऊपर मकान जिसमें हम लोग रहते थे। मकान की ख़ाशियत ये थी की दरवाज़े तो थे पर कुंडी नहीं थी,उस गाँव में मुझे…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *