Teri Chahat ke Siva

तेरी चाहत के सिवा | Teri Chahat ke Siva

तेरी चाहत के सिवा

( Teri Chahat ke Siva )

 

कई काम हैं और भी जिंदगी में
तेरी चाहत के सिवा
वक्त की पेचीदगी ने सोचने की मोहलत ही दी कहाँ

आरजू तो थी बहुत
तेरी बाहों में सर रखने की
कमबख्त कभी तकदीर तो कभी
खामोशी भी दगा दे गई

तेरे आंचल से ही
तेरे बदन की खुशबू मिली
पास आना भी चाहे जब
जमाने की मुफ्लिसी मिली

गैर के होकर भी
अपने से लगती हो तुम
यह दस्तूर भी अजीब है
क्यों दिल की परी सी लगती हो तुम

बेवफा नहीं ,धोखा नहीं
चमन की खिलती हुई गुलाब सी हो
हमें ही आदत है नशे की
शायद इसीलिए शराब सी हो

पर यह नशा भी शबाब का नहीं
खयालों की मदहोशी का है
तेरा ही नाम तेरा ही चर्चा हो जुबान पर
खयाल तेरे हुनर की इसी गर्मजोशी का है

मोहन तिवारी

( मुंबई )

यह भी पढ़ें :-

शब्द | Shabd

Similar Posts

  • गाथाएँ बलिदानों की | Gathayen Balidano ki

    गाथाएँ बलिदानों की ( Gathayen balidano ki ) सुनो सुनाऊँ एक कहानी, मतवाले दीवानों की। प्रबल प्रेरणा स्त्रोत अनूठी, गाथाएँ बलिदानों की।… मंगल बिस्मिल भगत सिंह का, आजादी ही नारा था। नाना शेखर खुदीराम को, देश प्राण से प्यारा था।। हँसकर फाँसी चढ़े भगत जब, वो अनमोल जवानी थी। अंग्रेजों के अतिचारों की, रोकी सब…

  • लहर | Lehar

    लहर ( Lehar )   सागर की उठती गिरती लहरें भी देती हैं सीख हमे जीवन की करना है तैयार अगर मोती तो धरनी होगी राह संघर्ष की पर्याय नही कुछ सिवा प्रयास के रखना होगा विश्वास खुद पर भी वक्त के साथ संयम भी चाहिए सतत प्रयास करते रहना चाहिए कल कोरी कल्पना ही…

  • सिक्का | Sikka

    सिक्का ( Sikka  )   सिक्का उछालकर देखो कभी सिक्का थमाकर देखो समझ आ जायेगी जिंदगी कभी खुद को भी संभालकर तो देखो…. ये रौनक ,ये चांदनी ढल जायेगी उम्र की तरह दिन भी बदल जायेगा रात मे ही ढलती शाम की तरह…. पसीना बहाकर तो देखो गंध स्वेद की चखकर तो देखो कभी रोटी…

  • जीवन प्रिशा अनूप अनंत | Jeevan Prisha

    जीवन प्रिशा अनूप अनंत ( Jeevan Prisha Anup Anant )   मानव जन्म सृष्टि पटल, अलौकिक अनुपम छवि । देवत्व प्रभा मुखमंडल, ओज पुंज सदृश रवि । स्नेह दया सहयोग मूल, सदा गमन नैतिकता पंत । जीवन प्रिशा अनूप अनंत ।। दुःख कष्ट सम धूप छांव , प्रति पल परिवर्तन कारी । सुख आनंद नेह…

  • कैसी बीत गए तुम्हारे साथ | Romantic kavita

    कैसी बीत गए तुम्हारे साथ ( Kaisi beet gaye tumhare saath )   कैसी बीत गए तुम्हारे साथ । कितने पल कितने साल। सच कहूं वह बीते दिन थे बेमिसाल। आज भी चुपके से,तुमको कभी, जी भर के देख लेती हूं नजर चुरा कर। नोकझोंक करती हूं , बस रखती हूं प्यार छुपा कर। आज…

  • गुणगान | Kavita Gungaan

    गुणगान ( Gungaan )   मिलते रहो मिलाते रहो सभी से जाने कब जिंदगी की शाम हो जाये फुरसत हि मिली नहीं काम से कभी जाने कब आराम हि आराम हो जाए लोभ, लाभ, धन, बैर रह जायेंगे यहीं भूल जायेंगे अपने भी चार दिन के बाद ही बनती हि चली आई है गृहस्थी आज…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *