तेरी दीद के बाद

तेरी दीद के बाद | Teri Deed ke Baad

तेरी दीद के बाद

( Teri deed ke baad )

जहां में कुछ नहीं नायाब तेरी दीद के बाद
कहाँ से आये कोई ख़्वाब तेरी दीद के बाद

है बेख़बर दिल-ए-बेताब तेरी दीद के बाद
जमाल-ए-मस्ती-ए-गरक़ाब तेरी दीद के बाद

बनाने वाले ने तुझको बना के जब देखा
बनाये फिर कई गिर्दाब तेरी दीद के बाद

हर ऐक शाम वो छत पर से ताकता था क़मर
पर अब फ़िज़ूल है महताब तेरी दीद के बाद

बस ऐक गोशा-ए-कमरे में जा रखा खुद को
न अब अदू हैं न अहबाब तेरी दीद के बाद

ये क़ाएनात जो बरसों से एक सेहरा थी
हुई है सब्ज़ा-ओ-शादाब तेरी दीद के बाद

कि मुस्कुराते हुए कर रहे हैं सारे क़ुबूल
असीर होने के असबाब तेरी दीद के बाद

तने हुए थे अभी ऐन तेरे आने तक
जो कह रहे हैं अब आदाब तेरी दीद के बाद

कोई तो तर्क हो कैसे है क्यूँ हुआ है ‘असद’
शुरूअ’ ज़र्बत-ए-मिज़राब तेरी दीद के बाद

असद अकबराबादी 

यह भी पढ़ें :-

मुझपे ऐतबार कर | Ghazal Mujhpe Aitbaar Kar

Similar Posts

  • गुज़र जाते हैं | Guzar Jaate Hain

    गुज़र जाते हैं ( Guzar jaate hain )   पल रहे क़ल्ब में मलाल गुज़र जाते हैं आते जब नव्य,विगत साल गुज़र जातें हैं ॥ रंज शिकवे शिकायतें भी कही दम भर के जश्न के साथ बहरहाल गुज़र जातें हैं ॥ शादमानी थी रही या कि रही ये नुसरत ताज़े वादों के संग हाल गुज़र…

  • मुस्कुराने के बाद | Muskurane ke Baad

    मुस्कुराने के बाद ( Muskurane ke Baad ) दिल की महफ़िल से मुझको उठाने के बादकोई रोता रहा मुस्कुराने के बाद उनके तीर – ए – नज़र का बड़ा शुक्रियाज़िन्दगी खिल उठी चोट खाने के बाद हौसलों को नई ज़िंदगी दे गयाएक जुगनू कहीं झिलमिलाने के बाद उसने दीवाना दिल को बना ही दियाइक निगाह…

  • अपनी कहानी लिखना | Apni Kahani Likhna

    अपनी कहानी लिखना दिल के औराक़ पे जब अपनी कहानी लिखनादूध को दूध मगर पानी को पानी लिखना पढ़ तो लेता हूँ मैं तहरीर तेरे चेहरे कीदास्ताँ फिर भी कभी दिल की ज़ुबानी लिखना तेरे हाथों में है अब मेरे मुक़द्दर का वरक़मेरी रातों में उजालों की रवानी लिखना कैसे जलते हैं मेरे होंठ तेरी…

  • ग़म-ए-इ़श्क़ | Gham-e-Ishq

    ग़म-ए-इ़श्क़ ( Gham-e-Ishq ) पहले पत्थर सा कलेजे को बनाया होगा।तब कहीं उसने ग़म-ए-इ़श्क़ छुपाया होगा। ख़ूब कोहराम हर इक सम्त मचाया होगा।जब ह़सीं रुख़ से नक़ाब उसने हटाया होगा। याद जब मेरी उसे भूल से आयी होगी।आबे-चश्म-उसने बहुत देर बहाया होगा। सांस तारों की भी थम सी गई होगी वल्लाह।चांदनी शब में वो जिस…

  • थोड़े ही है | Thode hi Hai

    थोड़े ही है ( Thode hi hai )   जुल्मो – फ़रेब से हाशिल कामयाबी थोड़े ही है। है मज़हब अलग तो ये खराबी थोड़े ही है।   जिन्होंने इंसानियत का पाठ पढ़ाया दुनियाँ को, उनका ज्ञान महज़ किताबी थोड़े ही है।   जो जल रहा है नफ़रत की आग में रातो -दिन ‘सौमित्र ‘,…

  • शराब | Sharab

    शराब ( Sharab )    शराबियों की महफ़िल सजी हर जगह यारों, एक दूसरे को फायदा बताते हर जगह यारों। भूल कर भी कोई नुक्सान नहीं बताते है, कहते हैं कई बिमारियों को मिटाती है यारों। दवा का भी सम्मिलित काम करती है यह , सीमा में रह कर पीये और पिओ मापकर यारों। ज्यादा…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *