ग़म-ए-इ़श्क़

ग़म-ए-इ़श्क़ | Gham-e-Ishq

ग़म-ए-इ़श्क़

( Gham-e-Ishq )

पहले पत्थर सा कलेजे को बनाया होगा।
तब कहीं उसने ग़म-ए-इ़श्क़ छुपाया होगा।

ख़ूब कोहराम हर इक सम्त मचाया होगा।
जब ह़सीं रुख़ से नक़ाब उसने हटाया होगा।

याद जब मेरी उसे भूल से आयी होगी।
आबे-चश्म-उसने बहुत देर बहाया होगा।

सांस तारों की भी थम सी गई होगी वल्लाह।
चांदनी शब में वो जिस वक़्त नहाया होगा।

अ़क्स जब उसका पड़ा होगा बदन पर उसके।
फूल ने बढ़ के उसे दिल से लगाया होगा।

हिचकियाँ बन्द हुईं जब से,यही सोचूं हूं।
किस तरह उसने मुझे दिल से भुलाया होगा।

ज़िन्दगी जिसको फ़राज़ अपनी समझते थे हम।
क्या ख़बर थी के वही शख़्स पराया होगा।

सरफ़राज़ हुसैन फ़राज़

पीपलसानवी

यह भी पढ़ें:-

Similar Posts

  • मेरी खातिर | Mere Khatir

    मेरी खातिर ( Mere khatir )    सुनो इक ख़ूबसूरत घर बनाना तुम मेरी खातिर धनक के रंग सब उसमें सजाना तुम मेरी खातिर। मसर्रत रौशनी एहसास से तामीर हो छत की मुहब्बत से सनी ईंटे लगाना तुम मेरी खातिर। वहां राजा रहोगे तुम वहां रानी रहूंगी मैं किसी को दरमियां अपने न लाना तुम…

  • तुम ही मेरी ह़सरत हो | Hasrat Shayari

    तुम ही मेरी ह़सरत हो ( Tum hi Meri Hasrat Ho ) तुम ही मेरी ह़सरत हो।तुम ही मेरी चाहत हो। तुम ही हो कशमीर मिरा।तुम ही मेरी जन्नत हो। तुम ही हो मुस्कान मिरी।तुम ही मेरी नख़वत हो। तुम को कैसे भूलूं मैं।तुम ही दिल की राह़त हो। तुम ही हो गुलशन की छब।तुम…

  • घर आबाद रखना | Ghar Aabaad Rakhna

    घर आबाद रखना मुसलसल दिल को अपने शाद रखनामेरी यादों से घर आबाद रखना गुज़ारी है ग़मों में यूँ भी हँसकरमुझे है प्यार की मरजाद रखना मिलेंगे हम ख़ुशी से फिर यहीं परलबों पर बस यही फ़रियाद रखना वफ़ा के फूल ख़ुद खिलते रहेंगेसदा देते इन्हें तुम खाद रखना बहारें दे रहीं हैं दस्तकें फिरसनम…

  • मिजाज | Mijaaj

    मिजाज एक लम्हे में कैसे मिजाज बदल लेते हैं, यह जहां पल में रिश्ते तमाम बदल लेते हैं। इतनी जल्दी तो मौसम भी नहीं बदला करते, यह ऐसे बदलते जैसे लिबास बदल लेते हैं। एहसास-ओ-जज़्बात से खाली हो गए हैं सारे, ये मतलब के लिए तो ख़्याले-मीरास बदल लेते हैं। तुम उनको जवाब देकर तो…

  • उलझे हुए हैं | Uljhe Hue Hain

    उलझे हुए हैं ( Uljhe Hue Hain ) अपने जज़्बात में उलझे हुए हैं इक मुलाकात में उलझे हुए हैं दर्द की तान, बसी है जिनमें, ऐसे नग़मात में उलझे हुए हैं चाँदनी की सी चमक है जिस में सब उसी गात में उलझे हुए हैं इससे हासिल तो नहीं होता कुछ, फिर भी सब…

  • Hindi Ghazal Poetry | काम किया हर पल पेचीदा

    काम किया हर पल पेचीदा ( Kaam Kiya Har Pal Pechida )     काम किया हर पल पेचीदा खुशियाँ देकर दर्द ख़रीदा   दूर गये हो जिस दिन से तुम रहता हूँ तब से संजीदा   जब देखा मज़हब वालों को टूट गया हर एक अक़ीदा   कैसे ख़ुश रह पाऊँ बोलो ? कोई…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *