Teri Sugandh ko

तेरी सुंगध को | Teri Sugandh ko

तेरी सुंगध को

( Teri sugandh ko )

 

तेरी सुगंध को लालायित ,हर सुमन यहाँ अकुलाता है।
अधरों पर मेरे नाम अगर ,तेरा जब-जब आ जाता है

जब खिलते हैं सुधि के शतदल,जब उड़ता दृग-वन में आँचल ।
हर निशा अमावस की लगती ,हर दिवस बजी दुख की साँकल
यह प्रेम नगर का द्वार मुझे, कैसे परिदृश्य दिखाता है।।
तेरी सुगंध को——

प्यासे चातक मन-अधरों पर , पूनम भी किंचित खिली नहीं ।
अंतस में ज्वाला भड़का कर, फिर साँझ दिवस से मिली नहीं ।
रह-रह कर मेरे अंतर का , हर कमल पुष्प कुम्हलाता है ।।
तेरी सुगंध को——

आशायें अमर लता बनकर ,वट-यौवन भी डस जाती हैं ।
कुछ पता नहीं इच्छाओं का ,किसको क्या स्वाद चखाती हैं।
यह मलय पवन भी अब प्राय: ,ज्वाला को और बढ़ाता है।।
तेरी सुगंध को——-

घिर आये फिर नभ में बादल,फिर दूर बजी कोई पायल।
फिर कोई मेरे जैसा ही ,हो जायेगा दुखिया घायल।
यह सोच सोच कर अब मेरा ,पागल मन भी घबराता है।।
तेरी सुगंध को—-

यह सावन आग लगाते हैं ,व्याकुल मन को तड़पाते हैं।
मेरे नव-चेतन पर साग़र , सुधियों के चित्र बनाते हैं।
यह सावन मुझको तड़पा कर, क्या जाने क्या सुख पाता है।।
तेरी सुगंध को—–
अधरों पर मेरे——-

 

कवि व शायर: विनय साग़र जायसवाल बरेली
846, शाहबाद, गोंदनी चौक
बरेली 243003
यह भी पढ़ें:-

वफ़ादार नहीं थे | Wafadar Shayari

Similar Posts

  • मन का मैल | Geet Man ka Mail

    मन का मैल ( Man ka Mail )    मन का मैल नहीं धोया तो 1.मन का मैल नहीं धोया तो, क्या होता है नहाने से दिल मे नहीं दया घ्रणा है,तो क्या होता है दिखावे से | घर मे भूँखी माँ बैठी है,पिता की उमर ना कमाने की | बेटा बाहर भंडारे लगवाये,कुछ होड…

  • होली है | Poem in Hindi on Holi

    होली है ( Holi hai )    तन -मन पे छाई जवानी रे, होली देखो आई रे ! होली है !! इधर भी टोली है,उधर भी टोली, ऊँच-खाल होई जाई बना मत भोली। भर-भर के मारो पिचकारी रे, होली देखो आई रे ! तन -मन पे छाई जवानी रे, होली देखो आई रे ! होली…

  • झूला झूल रहे घनश्याम | Jhoola Jhool rahe Ghanshyam

    झूला झूल रहे घनश्याम ( Jhoola jhool rahe ghanshyam )    झूला झूल रहे घनश्याम, झूला रही मात यशोदा। पालना में पालनहारे, कृष्ण सुदर्शन धारी योद्धा। झूला झूल रहे घनश्याम सारे जग का सृजनहारा, मोहन माधव कान्हा प्यारा। गोकुल आया नटखट कान्हा, वृंदावन में मुरली हारा। गोपिया कर रही है मनुहार, भज भज नाम गोविंदा।…

  • देख लिया | Geet Dekh Liya

    देख लिया ( Dekh Liya ) अन्तस लहरों में ज्वार उमड़ता देख लिया। उनकी आँखों में प्यार छलकता देख लिया ।। कैसी सुगंध यह फैल रही उर-उपवन में। जब खिला सरोवर में कोई जलजात नहीं। किसने इस मन को बाँध लिया सम्मोहन में। साँसें महकीं या प्राण जले कुछ ज्ञात नहीं । अब डोल रहा…

  • झिलमिल झिलमिल दीप जले | Diwali Puja Geet

    झिलमिल झिलमिल दीप जले ( Jhilmil jhilmil deep jale )   झिलमिल दीप चले आंगन उजियारा हो जाए मन में। जगमग हुआ रोशन कोना उमंग उल्लास पाए तन में। खुशियों भरा त्योहार दिवाली मन भाईचारा प्रेम पले। प्रेम प्यार की बहती सुरसरि घर-घर पावन दीये जले। झिलमिल झिलमिल दीप जले नव विचार नव वसन धारे…

  • होली पर हुड़दंग | Holi par Geet

    होली पर हुड़दंग ( Holi par hurdang )    मचा है होली पर हुड़दंग। मस्त महीना फागुन आया, खूब लगाओ रंग।।   नर नारी सब नाचे गाए, मन में भरी उमंग। भर पिचकारी तन पर मारी, भीगे सारा अंग।। मचा है होली पर हुड़दंग।।   गाते रसिया सब मन बसिया,  पी पी करके भंग ।…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *