तेरी याद

तेरी याद – मेरी कविता

तेरी याद – मेरी कविता

सुनो दिकु…

आज जब तेरी खबर मुझ तक आई,
आँखें भीग गईं, रूह मुस्काई।
सुना — आज भी वही जज़्बा है,
दिकुप्रेम तेरे दिल में भी ज़िंदा है।

रोक रखा है तुझे वक़्त और क़समों ने,
तेरे फ़र्ज़ और रिश्तों ने।
तू चाहकर भी कुछ कह नहीं पाती,
पर तेरी ख़ामोशी मुझसे बात है कर जाती।

मैं आज भी तुझसे उतना ही प्यार करता हूँ,
तेरी ख़ुशी की हर रोज़ इबादत करता हूँ।

अगर कभी तन्हा लगे तुझको,
तो बस मेरी कविताओं को पढ़ लेना दिकु।
मेरे हर लफ़्ज़ में तेरा ही नाम लिखा है,
मेरी कलम ने तुझे ही हर शे’र में बुन रखा है।

मैं जी रहा हूँ बस इसी उम्मीद में,
कि मेरी कविता पढ़कर मुस्काए तू ज़ेहन में।

और हाँ…
मेरा प्यार अब भी सदा है तेरे लिए,
दिकु — वो पहले से भी ज़्यादा है तेरे लिए।

कवि : प्रेम ठक्कर “दिकुप्रेमी”
सुरत, गुजरात

यह भी पढ़ें :

Similar Posts

  • रेत का ताजमहल | Ret ka Taj Mahal

    रेत का ताजमहल ( Ret ka taj mahal )    दरअसल था महल रेत का ढह गया ताजमहल रेत का स्वप्न है या असल कि पुनः बन गया ताजमहल रेत का प्रेम-मोहब्बत पर पलल खा रहल बड़ा भाव ताजमहल रेत का धनकुबेरो का करें खूब सारिका सेवा-टहल ताजमहल रेत का   डॉ. सारिका देवी अमेठी…

  • हम होंगे कामयाब | Kavita hum honge kamyab

    हम होंगे कामयाब ( Hum honge kamyab )   कभी ना कभी हम भी होगें कामयाब, ये उम्मीद का दीया जो है हमारे पास। ॲंधेरा मिटाकर हम भी करेंगें प्रकाश, एक ऐसी उर्जा होती है सभी के पास।। देखी सारी दुनियां तब समझें है आज, क्या-क्या छुपाकर लोग रखते है राज। छोड़ना पड़ता है घर…

  • ये मोहब्बत की दुनिया | Ye mohabbat ki duniya

    ये मोहब्बत की दुनिया ( Ye mohabbat ki duniya )   सोनू रब से मुझे कुछ भी नहीं बस तेरी मोहब्बत चाहिए मेरे बुझे हुए  दिल में तुमने मोहब्बत के दीप को जलाया भावनाओं को भरकर अपनी मोहब्बत का जादू चलाया मोहब्बत में मैंने सब हारना चाहा मगर सब कुछ है पाया   तुम मोहब्बत…

  • Kavita | दुनिया

    दुनिया ( Duniya )   रात  मे  चाँद को , जिसने  चमकना  सिखाया । सूरज की किरणों को ,आलोक फैलाना बताया ।। ग्रीष्म ,वर्षा ,शीत ,बसंत ,होती अजीब घटनाएं है । वंदन  है  प्रभु ! उन्हें , जिसने  ये दुनिया बनाया ।। उफनती  नदियों  को , जिसने  बहना  सिखाया । गहरी  काली  झीलो  को ,…

  • Hindi Kavita | Hindi Poem| Hindi Poetry -मैं और मेरे श्रोता

    मैं और मेरे श्रोता ( Main Aur Mere Shrota ) ** जी भर के मुझ को देखो थोड़ा सा मुस्कुराओ हम सामने तुम्हारे पलके झुका रहे है ** दिल में उतरने का  वादा जो कर रही हूँ तुमसे भी लूंगी वादा दिल में बसाये रखना ** एसी बातो से ना हमको निराश करना हम गीत…

  • जिंदगी

    जिंदगी ** जिंदगी की समझ, जिंदगी से समझ। जिंदगी से उलझ, जिंदगी से सुलझ। अबुझ है इसकी पहेली, तेरी मेरी ये सहेली। न मिलती यह सस्ती, ऊंची है तेरी हस्ती। कभी किया करो सख्ती, जो चाहो , चलती रहे कश्ती; संभालो कायदे से गृहस्थी। धीरज धैर्य संतोष रखो, अनावश्यक लोभ से दूर रहो। बातें कम,…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *