highness

उच्चता

उच्चता

कितना आकर्षक शब्द
किन्तु जितना आकर्षक
उतना ही दूर यह है
पुरुषार्थ और लगन से
कोई भी कार्य बेहतर होता है
संकल्प और प्रतिबद्धता
से होता बेहतरीन
कार्य को श्रेष्ठता का
जामा पहनाने के लिए
रहना पड़ता है सदैव
उसमें तन-मन से लीन
प्रतिभा और क्षमता के
योग से वो उच्चता पाता है
अपनी अलग पहचान बनाता है
चाहे जीवन विकास का
कार्य हो या
चाहे हो किसी में
योग्यता प्रदर्शन का चाहे
अध्ययन हो या अध्यात्म
हर स्थान पर सही से
ये सिद्धान्त होता है प्रतिपादित
समर्पित और उत्तम कार्याविधि
से कार्य हो आच्छादित
आदमी का मधुर
व्यवहार उसकी
शैली से बिना
देखें ही बता देता
है कि इस आदमी
में उच्चता है ।

प्रदीप छाजेड़
( बोरावड़)

यह भी पढ़ें :-

Similar Posts

  • सकूँ

    विभु एक 15 वर्षीय लड़का था, जो अपने परिवार के साथ एक छोटे से शहर में रहता था। वह एक अच्छा लड़का था, जो हमेशा दूसरों की मदद करने के लिए तैयार रहता था। एक दिन, विभु ने अपने पिता से कहा कि वह नदी के किनारे घूमने जाना चाहता है। उसके पिता ने उसे…

  • कैमरा एक्शन और खुशी

    आज खुशी का मन बहुत उदास था! जैसे मानो सब कुछ उजड़ गया। क्योंकि आज उसको पता चला कि उसका फ्रेंड्स अकाउंट जिस पर वह दिन रात चैटिंग करती हैं वह अचानक से हैक कर लिया गया और संबंधित अकाउंट भी खुल नहीं रहे। समझो कि उसके पैरों तले जमीन निकल गई जैसे किसी ने…

  • बहादुरी ( लघुकथा )

    एक नवयुवक ने गुरुजी से सवाल किया:- “ऐसा क्या है जिसे मांगने में बहादुरी चाहिए?” गुरुजी:- “मदद…” नवयुवक:- “वो कैसे?” गुरुजी:- “क्योंकि मदद मांगना… हार मानना नही होता, बल्कि मदद मांगना बहादुरी होती है। इसके लिए बहुत हिम्मत चाहिए होती है। बहुत बार लोग हिम्मत नहीं दिखाते, मदद मांगने से परहेज करते हैं, उन्हें शर्म…

  • मौत के सौदागर | Maut ke Saudagar

    “ऐ कौन है जो मुझसे टक्कर ले सकें,! किसी माई के लाल में हिम्मत नहीं हैं कि मुझसे मुकाबले कर सकें।” सुदेश चौराहे पर आऊ बाऊ बक रहा था। रोज सायं काल में 9:10 बजे रात तक वह चौराहे पर नशे में घूमता रहता है। इसका अधिकांश समय नशे में ही डूब जाता है। वह…

  • समदर्शी

    राम और श्याम दो ऐसे व्यक्ति थे जो एक ही सरकारी कंपनी में समान पद पर कार्यरत थे। लेकिन उनके व्यक्तित्व और व्यवहार में बहुत बड़ा अंतर था। राम एक ऐसा व्यक्ति था जो अपने से नीचे पदों पर आसीन व्यक्तियों के साथ अभद्र व्यवहार करता था। वह उन्हें निम्न दृष्टि से देखता था और…

  • समझदारी

    2005 की बात है। रामपुर गांव के प्राथमिक विद्यालय में मुकुल गुरु जी की पोस्टिंग हेड मास्टर के पद पर हुई। मुकुल बच्चों के प्रति बहुत संवेदनशील थे और बच्चों से विशेष लगाव व स्नेह रखते थे। मुकुल जी का व्यवहार बच्चों के प्रति सहानुभूतिपूर्ण, समझदार और प्रेरक था। वे बच्चों की जरूरतों और समस्याओं…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *