उम्मीद | Ummeed

उम्मीद

( Ummeed ) 

 

उम्मीद आसरा है, सहारा है, बल है
उम्मीद उत्तर है, रास्ता है, हल है

उम्मीद ज़िगर है, करेजा है, दिल है
उम्मीद मूल है, ब्याज है, हासिल है

उम्मीद बंधन है, जुड़ाव है, लगाव है
उम्मीद परीक्षा है, फल है, दबाव है

उम्मीद मंजिल है, ख़्वाब है, कामना है
उम्मीद संघर्ष है, चुनौती है, सामना है

उम्मीद रौशनी है, मशाल है, ताबीज है
उम्मीद दृष्टि है,सृष्टि है,आशा का बीज है

उम्मीद करूणा है, दया है, इंसानियत है
उम्मीद पूॅंजी है,आवश्यकता है,नियत है

उम्मीद भूत है, भविष्य है, वर्तमान है
उम्मीद धरती है, पाताल है, आसमान है

उम्मीद इच्छा है,कौतूहल है,जिज्ञासा है
उम्मीद सब्र है, संतोष है, दिलासा है

 

नरेन्द्र सोनकर ‘कुमार सोनकरन’
नरैना,रोकड़ी,खाईं,खाईं
यमुनापार,करछना, प्रयागराज ( उत्तर प्रदेश )

यह भी पढ़ें :-

मैं हूं प्रयागराज | Prayagraj

Similar Posts

  • खोखले शब्द | Khokhale Shabd

    खोखले शब्द ( Khokhale shabd )   शब्द कोष मे ऐसे शब्द हैं ही नहीं की जो भूख से ऐंठती अंतड़ियों के दर्द भूख से रोते बिलखते बच्चों की याचना भरी दृष्टि खाली पड़े बर्तनों की खन खनाहट को शब्दों में व्यक्त कर सकें वो शब्द ही नही बने जो ऐसी स्थिति में मां को…

  • श्री राम सिया की विवाह पंचमी आयी

    श्री राम सिया की विवाह पंचमी आयी श्री राम सिया का विवाह महोत्सव आयाभव्य मंडप सजा विवाह उत्सव का। आज शुभ मुहूर्त अगहन मास की पंचमी कादशरथ नंदन जनक दुलारी के विवाह का। चारों दिशाओं कोने कोने से राजकुमार है आयेशिव धनुष हिला ना सका एक भी बलवान । दुख से जनक का दिल दहला…

  • अभाव | Abhaav

    अभाव ( Abhaav )   अंधेरा न होता तो सवेरा न होता होता न दिन तो रात भी न होती यही तो है सच्चाई भी जीवन की होता सबकुछ तो कुछ भी न होता.. न होती किसी को जरूरत किसी की न किसी को किसी की पहचान होती न होती भूख किसी को न प्यास…

  • सफलता | Safalta

    सफलता ( Safalta )    उनको आज कल,  एक ही धुन सवार है,  चाहे कुछ भी करना पड़े , परंतु सफलता पाकर रहूंगा । इस सफलता को पाने के लिए, उन्होंने त्याग दिए घर बार , दोस्ती यारी को भी भुला दिया,  मशीनों की तरह , सोचना छोड़ दिया है,  सामाजिक रिश्तों के बारे में…

  • छांव की तलाश | Chhand chhav ki talaash

    छांव की तलाश ( Chhav ki talaash )   चिलचिलाती धूप में, पंछी पानी को तरसे। गर्मी से व्याकुल फिरे, छांव की तलाश में।   सूख गये नदी नाले, छाया सब ढूंढ रहे। गर्म तवे सी धरती, तप रही आग में।   झुलस रहे हैं सारे, जलती हुई धूप में। ठंडी छांव मिले कहीं, चल…

  • तेरे बिना

    तेरे बिना तू चली गई, मुझे तन्हा छोड़कर,तेरी यादों में हर लम्हा जलता गया।दिल ने अब धड़कना भी छोड़ दिया,बस तेरे जाने के बाद सब ठहरता गया। दीवारों से बातें अब आदत बनी,तेरी परछाईं भी खामोश हुई।अंधेरों में तेरी आहटें खोजूं,पर हर राह अब सूनी हुई। कभी हमसफ़र थे, साथ चले थे,प्यार की राहों में…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *