वशीकॄत खामोशी | Vashikrit Khamoshi

वशीकॄत खामोशी

( Vashikrit Khamoshi ) 

 

अनिश्चित
अपरिचित
भयावह सी
खामोशी
गहरे छाप छोड़
और हावी होकर
मेरे अन्तर्मन पर
मुझे धकेलने की
कोशिश करती
पश्चाताप और ग्लानि के
निर्जन कुंए में..

अनियंत्रित
अदमित
जुनूनी सी
मोहब्बत
अमानचित्रित और निषेधित करती
खामोशी के चिन्हों को
वशीकरण से
रूह को
तर जाने के लिए
प्रेेम महासागर में..

 

डाॅ. शालिनी यादव

( प्रोफेसर और द्विभाषी कवयित्री )

यह भी पढ़ें :-

भवंर | Bhanwar

Similar Posts

  • डर | Darr

    डर ( Darr )    आखिर किस भुलावे में है आप सच बताएं क्या चाहते हैं आप चाहते हैं आजादी पर आजाद रहने से डरते हैं चाहते हैं स्वर्ग पर स्वर्गीय होने से डरते हैं सच बताएं ,क्या चाहते हैं आप चाहते हैं अपना बनाना पर अपना बनाने से डरते हैं समझाना तो चाहते हैं,…

  • वसंत आया है | Basant Aaya hai

    वसंत आया है ( Basant aaya hai ) सुना है, एकबार फिर से बसंत आया है, एक बार फिर से बसन्ती बहार लाया, खेतों में फिर से पीली सरसों महक। उठी है, बगियां में नए फूलों का आगमन हुआ है, एक बार फिर से फसलें लहलहा उठी है, फिर से पेड़ों पर नए पत्तों का…

  • अज़ान | Poem on Azaan in Hindi

    अज़ान ( Azaan ) *****   मोमिनों की शान खुदा का फरमान बुलावे की कलाम होती पांच वक्त अज़ान। जब हो जाए नमाज़-ए-वक्त, मुअज्जिन लगाते- आवाज़ -ए- हक़। सुन नमाज़ी दौड़ पड़ते- मस्जिदों की ओर, कुछ नहीं भी पढ़ते दिखाकर अपनी बीमारी कामों की फेहरिस्त और व्यस्तताओं का हवाला दे करते हैं इग्नोर । अभी…

  • सुगबुगाहट | Sugbugahat

    सुगबुगाहट ( Sugbugahat )    चलना नही सीखा समय के साथ जो, वक्त ने भी कभी किया नही माफ उसे वक्त करता नही गद्दारी कभी किसी से भी आंधी के पहले ही हवाएं तेज कर देता है हो रही सुगबुगाहट जो सुनता नही उसकी चीखें दुनियां को सुनाई देती हैं यादें तो होती हैं संभलने…

  • अपना हिंदुस्तान अलग है | Hindustan par kavita

    अपना हिंदुस्तान अलग है ( Apna hindustan alag hai )   हम सब तो हैं भारतवासी वे रखते पहचान अलग।   अपना हिन्दुस्तान अलग है उनका हिन्दुस्तान अलग।।   वे  उड़ते  एरोप्लेन  से हम सब उनके रन वे हैं।   वे मक्खन हम मठा सरीखे हम पर अमर बेल वे है।।   वे तो हैं…

  • Saraswati Vandana | सरस्वती वन्दना

    सरस्वती वन्दना ( Saraswati Vandana )   हे चन्द्र वदना ज्ञानदा, माँ भारती पदनिलया। बागीश्वरी सुरवन्दिता, चतुरानन साम्राज्या।   हे हंसवाहिनी श्रीप्रदा, हे महाभद्रा वरप्रदा। सौदामिनी वीणापणी, जटिला भामा भोगदा।   हे वाग्देवी भारती, माँ महाश्वेता शिवानुजा। इस सृष्टि की सम्पूर्णता, रस रंग की माधुर्यता।   तुमसे ही पुस्तक ज्ञान है, इस शेर को सम्मान…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *