स्वर्णिम विजय दिवस | Vijay Diwas

स्वर्णिम विजय दिवस

( Swarnim vijay diwas ) 

 

१९७१ के युद्ध में भारत की विजयी हुई थी,
पाक की कश्मीर पर नापाक नज़र रही थी।
विजय की ख़ुशी में मनाते हम स्वर्ण जयंती,
भारत सेना ने पाक को ऐसे धूल चटाई थी।।

मातृ भूमि का मान बढ़ाकर वो ऐसे सो गये,
हमेशा हमेशा के लिए दिल में घर कर गये।
सम्पूर्ण भारत-वासी थें उस समय सदमे में,
ऐतिहासिक विजेता बनाकर अमर हो गये।।

हमे अमन एवं चैन देकर गए है वीर जवान,
उनकी याद में देश स्वर्ण जयन्ती मनाते है।
इस आज़ादी को सभी हरगिज़ नही भूलेंगे,
इसलिए विजय मशाल प्रज्वलित रखते है।।

हिंदुस्तान के ऐसे अनेंक बहादुर सैनानी थे,
भारत के खातिर जो अपने प्राण लुटा गये।
ऐसी अनुपम ख्याति वाले वे वतन प्रेमी थे,
संवेदनाओं के बीज वे यहाॅं पर बोकर गये।।

हार मानकर पाक आत्मसमर्पण‌ कर दिया,
जीत की ख़ुशी में हम सब जलाते ‌है दीया।
१६ दिसंबर १९७१ को आता है विजयपर्व,
भारतीय वीर जाॅंबाज़ो पर सभी को है गर्व।।

 

रचनाकार : गणपत लाल उदय
अजमेर ( राजस्थान )

यह भी पढ़ें :-

एक कप चाय गरम | Chai Garam

Similar Posts

  • राष्ट्रनिर्माता – शिक्षक

    राष्ट्रनिर्माता – शिक्षक कलम के महत्व को बताता है शिक्षक। जीवन स्तर को ऊपर उठाता है शिक्षक। जहाँ को बेहतर बनाने की करता कोशिश, बेहतर इंसान हमेशा बनाता है शिक्षक। स्वाभाविक विकास करता है शिक्षक। मानव मूल्यों की रक्षा करता है शिक्षक। दया मया भरा और होता है क्षमाशील, अच्छे राष्ट्र का निर्माण करता है…

  • विधान | Kavita vidhan

    विधान ( Vidhan )   विधि का विधान है या नियति का खेल कोई डोर  हाथों  में उसके करतार करता सब होई   दुनिया का दस्तूर यही है जगत का विधान प्यारे बुराई का अंत बुरा भलाई दमकाती भाग्य सितारे   न्याय का विधान हमारा प्यारा है संविधान हमारा जनता को हर अधिकार दिलों में…

  • वाह रे टमाटर | Wah re Tamatar

    वाह रे टमाटर ( Wah re tamatar )    जब मैंने टमाटर से यह कहा वाह रे टमाटर , वाह रे टमाटर , भाव तू ले गया कितने अपने ऊपर! तो सुनिए उसने क्या कहा.. ना हूं मैं कोई राजा ना ही कोई वजीर हूँ, मैं तो भाई टमाटर सब्जी की तकदीर हूँ। मैं सभी…

  • नूतन वर्ष मंगलमय हो | Nutan Varsh Mangalmay ho

    नूतन वर्ष मंगलमय हो ( Nutan Varsh Mangalmay ho )   नूतन वर्ष मंगलमय हो, सारा जहां यूंही रोशन रहे। दिन दुनी रात चौगुनी हो, सदा खुशियों की सौगात रहे।। नूतन वर्ष…।।1।। पुलकित मन सबका हो, ऐसा मन में विश्वास रहे। खुशियों भरा जीवन हो, भाईचारे का विस्तार रहे।। नूतन वर्ष…।।2।। इच्छाओं की स्व-पूर्ति हो,…

  • हम भी हैं इसी मुल्क के | Poem on communalism in Hindi

    हम भी हैं इसी मुल्क के ( Ham bhi hain isi mulk ke )     हम भी हैं इसी मुल्क के,  गद्दार नहीं है । मजहब ये मुसलमान सितमगर नहीं है ।   अपने लहू का कतरा भी कुर्बान करें हम कहते हो हमको हम वफादार नहीं हैं   हम भी हैं इसी मुल्क…

  • अखंड भारत | Akhand Bharat

    अखंड भारत  ( Akhand Bharat )   अखंड भारत , अद्भुत अनुपम नजारा अनूप वंदन सनातन धर्म, कर्म धर्म मोहक पावन । मानवता सदा श्री वंदित, सर्वत्र समृद्धि बिछावन । स्नेह प्रेम अपनत्व अथाह, सदाचारित परिवेश सारा । अखंड भारत,अद्भुत अनुपम नजारा ।। नदी पर्वत मैदान पुनीत, समरसता मृदुल स्वर । सत्य नित्य मनुज संगी,…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *