विश्वास की शक्ति | Vishwas ki Shakti

विश्वास की शक्ति

( Vishwas ki Shakti )

राहों में अंधेरा चाहे घना हो,
दिल में तेरा लौटने का यकीं बसा हो।
कितनी भी दूरियां क्यों न हों हमारे बीच,
ये विश्वास ही वो ताकत है, जो हमें पास लाएगा।

तेरी यादों का साया हर पल संग चलता है,
खामोश रातों में ये दिल तुझसे मिलने की बात करता है।
पर मैं जानता हूँ, कभी तो वो दिन आएगा,
जहाँ मेरी यादों की शक्ति का तेज,
हजारों दीपों सा जगमगाएगा।

हर आहट पर ये दिल आज भी धड़कता है,
हर पलछिन में तेरे स्वभाव की सरलता है।
इस इंतज़ार को भी उस दिन सुकून मिल जाएगा,
जिस दिन सबका रखवाला तेरे आने की खबर सुनाएगा।

तेरी यादों में जीते हुए मैंने हर लम्हा जिया है,
क्योंकि मेरे दिल ने कदम-कदम पर मुझे हौंसला और विश्वास दिया है।
छोटे-मोटे तूफानों से मेरा विश्वास नहीं डगमगाएगा,
ये विश्वास ही वो ताकत है, जो हमें फिर से पास लाएगा।

प्रेम ठक्कर “दिकुप्रेमी”

यह भी पढ़ें :-

दीपक का उजाला | Laghu Katha Deepak ka Ujala

Similar Posts

  • हत्यारी ठण्ड | Hatyari Thand

    हत्यारी ठण्ड ( Hatyari thand )   दिसम्बर की वो सबसे अधिक, सर्द ओर कोहरे भरी रात थी हर चेहरे के मध्य , सन्नाटा था स्टेशन पर, कोहरे ओर सन्नाटे के मध्य, उस काली मोटी भिखारन ने, खाली चाय के खोखे में, चिथड़े को बिछाया, गठरी बने बच्चे को लिटाया, कुछ ही घण्टो में, शीतलहर…

  • चोरी कर के लिखता हूँ मैं

    चोरी कर के लिखता हूँ मैं क्या लूटा है मैंने बतला, झूठे क़िस्से गढ़ा ना करजन्मजात दौलत वाला हूँ, तौहमत यूँ ही मढ़ा ना कर भूखा-नंगा था ये कह कर, मियां बेइज्जती करता क्योंतू भी रंग जा मेरे रँग में, तिल का ताड़ बड़ा ना कर पहले ही से मैं बेचारा, मुश्किलात में घिरा हुआज़ख़्मों…

  • श्याम रंग में | Hindi Poetry

    श्याम रंग में ( Shyaam rang me )   मोरी रंग दे ओ रंगरेज चुनरिया श्याम रंग में। मेरी वाणी को अविराम सुनो मोहन के रंग में। जिसके रंग में राधा रंग गई, लोक लाज को भी जो तंज गई। ऐसा ही रंग डाल चुनरिया श्याम रंग में…   मोरी रंग दे ओ रंगरेज चुनरिया…

  • अस्तीन के सांप | Poem aasteen ke saanp

     अस्तीन के सांप  ( Aasteen ka saanp )    मेरे अपनों ने मुझे,अपनों से दूर कर दिया || 1.कुछ अपने जो पराये हो गए,पराये मेरे अपने हो गए | अपनों को खो दिया पराया मान,वो अब सपने रह गए | कुछ खास अपनों को जी-जान से,अपना बनाना चाहा | सरेआम दगा दे गए दिखाबा किया,बस…

  • किसी को भूलना | Kisi ko Bhulna

    किसी को भूलना ( Kisi ko bhulna ) कभी कभी की ज़रूरत को अहमियत न कहेंकिसी को भूलना तो जुर्म है सिफ़त न कहें कहेंगे ठीक तो ख़स्ता समझ ले कैसे कोईगुज़र है हश्र के जैसा तो ख़ैरियत न कहें अधूरा रब्त है सूखा हुआ ये फूल जनाबबड़ा सहेज के रक्खे हैं ख़्वाब, ख़त न…

  • भ्रमित इंसान | Kavita Bhramit Insaan

    भ्रमित इंसान ( Bhramit insaan )    जाने किस वहम में खोया क्या-क्या भ्रम पाले बैठा है। जाने किस चक्कर में वो औरों के छीनें निवाले बैठा है। भाति भाति सपने संजोए झूठ कपट का सहारा क्यों। मोहमाया के जाल में फंसता पैसा लगता प्यारा क्यों। रिश्ते नाते छोड़ चला नर अपनापन वो छोड़ दिया।…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *