विश्वासघात | Vishwasghaat kavita

विश्वासघात

( Vishwasghaat )

 

छल कपट विश्वासघात का दुनिया में है बोलबाला
हंसों का दाना काग चुग रहे छीने मुंह का निवाला

 

स्वार्थ सिद्ध करने वाले बोल मधुर से बोल रहे
अपनापन अनमोल जता जहर हवा में घोल रहे

 

दगाबाजी धोखाधड़ी वंचना देशद्रोह और गद्दारी
विश्वासघात के रूप कई अपघात और भ्रष्टाचारी

 

जालसाजी प्रपंच रचाते फेरबदल फर्जीवाड़ा
चालाकी से कारस्तानी हड़पे हवेली और बाड़ा

 

अपने मतलब के रिश्ते नाते सारे व्यवहार निभाते
धन के लोभी अपनों से भी विश्वासघात कर जाते

 

शानो शौकत ऊंची रखते खुद को बादशाह बताते
मन मैला खोटी नियत सदा औरों पर घात लगाते

 

हश्र होता बुरा उनका अनुचित मार्ग जो अपनाते
अंत समय में रह-रहकर बुरे कर्म बहुत सताते

 

कवि : रमाकांत सोनी

नवलगढ़ जिला झुंझुनू

( राजस्थान )

यह भी पढ़ें :-

जमीन | Zameen kavita

Similar Posts

  • जनकवि अदम गोंडवी

    जनकवि अदम गोंडवी मैं प्रणाम, वंदन,नमन का चंदन आपको बार-बार हर बार करता हूं,स्मृति में रहो आप हमारे और जग के,यही प्रयत्न मैं हर बार करता हूं।मन को झकझोरती आपकी कविता, जग को दिखाई राह सच्चाई लेखनी से,जन कवि अदम गोंडवी जी को मैं साष्टांग दंडवत प्रणाम करता हूं।। गरीबी को बताई सच्चाई लाज तेरी,…

  • ओम प्रकाश लववंशी की कविताएं | Om Prakash Lovevanshi Hindi Poetry

    तू चल तू अनजान भले हो पर तू चल चाहे राह तेरी टेढ़ी हो या सरल पर तू चल, चलेगा तो होगा सफल बैठकर यूं ही क्या निकलेगा हल, जिंदगी में उलझने तो आना ही है, आज नहीं तो कल मंजिल पाना ही है। और तूने खुली आँखों में सपने बुने हैं, ख्वाबों वाले सपने…

  • बता दो | Bata Do

    बता दो ( Bata Do ) पत्थर दिल तो नहीं हो तुम वह बर्फ भी नहीं हो जो पिघल जाए ताप पाकर बहती प्रवाह मय धारा भी नहीं हो जो कर दे शीतल समीर को तब क्या हो तुम क्या सिर्फ कल्पना मात्र हो मस्तिष्क की या कोई एहसास हो धड़कन की या सिर्फ सपने…

  • दुनिया है खूबसूरत | Duniya hai Khoobasoorat

    दुनिया है खूबसूरत! ( Duniya hai khoobasoorat )   दुनिया है खूबसूरत हमें जीने नहीं आता, रूठे हुए लोगों को मनाने नहीं आता। न कोई साथ गया है और न ही जाएगा, सलीके से देखो हमें जीने नहीं आता। जरूरत पड़ेगी चार कंधों की तुम्हें भी, गर दिल मिला नहीं,हाथ मिलाने नहीं आता? जरा ठहरो…

  • नाराज़ नहीं होना | Naraz nahi hona shayari

    नाराज़ नहीं होना ( Naraz nahi hona )   अक्सर प्यार में छोटी छोटी बातों पर नाराज़ नहीं होना। जो नाराजगी है उसको जाहिर कर देना ही प्यार है यूँ कब तक अपने दिल को थोड़ा थोड़ा जलाते रहोगे। समझते हैं कि बहुत दुःख हुआ है टूट गए हो अंदर से बाहर से तू  जैसा…

  • हस्ती | Kavita Hasti

    हस्ती ( Hasti ) बरसती बूंदों को गिनते हो क्यों लहराते सागर को देखिये व्यक्तिगत मे झांकते हो क्यों उसके परिणामों को देखिये माना कि वह आज कुछ नहीं उसके मुकाम को तो देखिये कदमों को उसके देखते हो क्यों कर रहे उसके प्रयासों को देखिये रोक पाने की उसे हस्ती नहीं तुम्हारी वह बिकाऊ…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *