वजन घटाना जरूरी है

वजन घटाना जरूरी है | Motapa par kavita

वजन घटाना जरूरी है

( Vajan ghatane jaruri hai )
*****

डोले शोले नहीं , वजन घटाने पर दें जोर,
मधुमेह हृदयरोग व स्ट्रोक का यही है तोड़।
ओबेसिटी कांग्रेस में ऐसा जताया गया है,
मोटापे को हृदय के लिए खतरा बताया गया है।
वजन में कमी लाकर-
टाईप-2 मधुमेह की संभावना 42% तक घटा सकते हैं,
उच्च रक्तचाप और अनिद्रा से छुटकारा पा सकते हैं।
कोलेस्ट्रॉल का स्तर बढ़ने,
गठिया पनपने की संभावना कम हो जाती है,
यदि वजन बीएमआई के मानक अनुरूप हो जाती है।
ब्रिटिश हर्ट फाउंडेशन का अध्ययन कहता है
मोटापा व्यक्ति से सात साल छीन लेता है।
हम सब को फास्टफूड तैलीय मीठे पकवानों से बचना चाहिए,
नियमित रूप से व्यायाम और योग करना चाहिए।
इससे वजन नियंत्रित रहता है,
हृदय भी स्वस्थ्य रहता है।
परिवार में होता है खुशियों का बोलबाला,
बीमारियों के लिए घर में लग जाता है ताला;
यदि भोजन और वजन नियंत्रित कर हम बनें
सेहत का रखवाला ।

 

?

नवाब मंजूर

 

लेखक– मो.मंजूर आलम उर्फ नवाब मंजूर

सलेमपुर, छपरा, बिहार ।

 

यह भी पढ़ें :

दुस्साहस | Kavita dussahas

Similar Posts

  • जड़ें | Jaden

    जड़ें ( Jaden )   जानता हूं , अपनी जरूरत मे तुम्ही तलाशते हो भगवान को भी इन्ही पत्थरों मे…. कूड़े के ढेर भी आते हैं काम खाई पाटने के गिरती हुई शाख को लाठी का सहारा भी चाहिए….. ये कंधे ही उठाए हैं बोझ तुम्हारी शानो शौकत के तुम्हे तो यह भी नही मालूम…

  • आँसू | Aansoo

    आँसू ! ( Aansoo )    हजारों रंग के होते हैं आँसू, जल्दी दफन कहाँ होते हैं आँसू। जंग तो हिला दी है सारे जहां को, खाते हैं गम औ बहाते हैं आँसू। ये रोने की कोई बीमारी नहीं, पलकों को तोड़कर बहते हैं आँसू। आँख का खजाना खत्म हो रहा, रोती जमीं है निकलते…

  • किसानों की राहें | Kisano ki Rahen

    किसानों की राहें! ( Kisano ki Rahen )   आँसू से लथपथ किसानों की राहें, कोई उनसे कह दे वो घर लौट जाएँ। सियासी अखाड़े उन्हें छोड़ दें अब, मुसीबत पहाड़ों की या तोड़ दें अब। लागत किसानों की तो वो दिलाएँ, कोई उनसे कह दे वो घर लौट जाएँ। आँसू से लथपथ किसानों की…

  • ज्ञान अनमोल खजाना है | Kavita gyaan anamol khazana hai

    ज्ञान अनमोल खजाना है  ( Gyaan anamol khazana hai )   ज्ञान अनमोल खजाना है बांट सका है कौन इसे ?   न भाई बंधु जमाना है अनमोल रतन है हर रत्नों में   पर इसको नहीं छुपाना है ज्ञान की ज्योति जले घर-घर में   ज्योति से ज्योति जलाना है घर-घर महके ज्ञान की…

  • दिल अपना ग़रीब है

    दिल अपना ग़रीब है     ख़ुशी से दिल अपना ग़रीब है कब दिल अपना खुशनसीब है   गिला क्या करुं ग़ैर से भला यहां तो अपना ही रकीब है   किसे मैं हाले दिल सुनाऊँ अब नहीं कोई भी अपना हबीब है   तन्हा हूँ नगर में बहुत यहां नहीं कोई मेरे करीब है…

  • मां शारदे | Maa Sharde

    मां शारदे ( Maa Sharde )  ( 3 ) हो ज्ञान का भंडार माँ,यह लेखनी चलती रहे। शुभदा सृजन उपवन खिले,नित ज्योति बन जलती रहे।। कर्तव्य का पथ हो विमल,हर स्वप्न भी साकार हो। पावन रहे ये गंग सी,हर शब्द में रसधार हो।। हो भावना कल्याण की, बस प्रेम का गुंजार हो। रस छंद जीवन…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *