Walidain par kavita

वालिदैन | Walidain par kavita

वालिदैन

( Walidain ) 

( 2 ) 

वालिदैन के फ़र्ज़ अदा करना बड़ा मुश्किल
वालिदैन के कर्ज़ अदा करना बड़ा मुश्किल

पैदाइश से गुरू नोनहिल अल्हड़ जवानी तक
क़दम दर क़दम अदा करना बड़ा मुश्किल

मां के आंचल पिता के आग़ोश तक
लम्हा दर लम्ह़ा अदा करना बड़ा मुश्किल

गोद टर देता गंदी गिला शिक्वा नहीं
बदल देते लिबास अदा करना बड़ा मुश्किल

ज़रा भूख प्यास दर्द बर्दाश्त नहीं होता
जब बिलख रोता अदा करना बड़ा मुश्किल

ख़ून पसीना एक कर बुलंद बनाया ‘कागा’
एक बूंद का अदा करना बड़ा मुश्कि

कवि साहित्यकार: तरूण राय कागा

पूर्व विधायक

( 1) 

फूल खिलाई जिस डाली ने,
कभी न तोड़ो वो डाली।
क्या कसूर है मुझे बताओ,
क्यों हुआ बेघर माली?

जो हाथ झुलाया तुमको झूला,
झूला तूने तोड़ दिया।
जो तेरे खातिर सागर में डूबा,
वो मोती तू छोड़ दिया।

जिस नशे में चल रहा है तू,
ये दौर नहीं टिकनेवाला।
जो दुर्दिन झेल रहे वालिदैन,
तुझपे कल आनेवाला।

जीती बाजी हार चुके हैं,
अब बेहद हैं शर्मिन्दा।
साँसें उनकी चल रही हैं,
कौन कहेगा जिन्दा?

एक रोटी के सिवाय उन्होंने,
और क्या तुमसे माँगा?
वो भी तुम्हें गवारा न हुआ,
उन्हें छोड़ तू क्यों भागा?

सीने में तूफान वो भरकर,
सरेआम तब चलते थे।
बाँध पांव में अंगारा वो,
तूफानों से लड़ते थे।

समाज नहीं बख्शेगा तुम्हें,
हर कोई दुत्कारेगा।
उल्टी गंगा जो भी बहाए,
निश्चित धिक्कारा जाएगा।

 

रामकेश एम यादव (कवि, साहित्यकार)
( मुंबई )
यह भी पढ़ें:-

हिंदुस्तान | Hindustan par kavita

Similar Posts

  • एक चने ने

    एक चने ने मेरे आँगन नित्य सवेरे बुलबुल आती एकसच्च बोलो-सच बोलो की मधुर लगाती टेक मधुर लगाकर टेक मुझे हैरान करेकैसी खोटी बातें ये नादान करे झूठा और बेईमान भला सच कैसे बोलेज़हर बेचने वाला अमृत कैसे तौले मूरख पंछी मुझको कैसी सीख दे रहानहीं चाहिए बिन मांगे क्यों भीख दे रहा तेरी मीठी…

  • बेटी का घर | Beti ka Ghar

    बेटी का घर ( Beti ka ghar )    बेटी का नहीं होता कोई अपना घर न्यारा, घर चाहे पिता का हो या पति का, होता है पराया। “पराये घर जाना है” से शुरू होकर, “पराए घर से आई है” पे खत्म हो जाता है ये फ़साना। जिसको बचपन से था अपना माना, बड़ा मुश्किल…

  • हां नारी हूं मैं | Nari Poem

    हां नारी हूं मैं ( Haan naari hoon main )    पग पग संभल रही , कहा किसी परिस्थिति से हारी हूं मैं निकाल लेती मार्ग खुद अपना हां नारी हूं मैं । मन विचलित होता तो , मोन हो सफर करती तय मैं अपना कहा जिमेदारि से किसी हारी हूं हां नारी हूं मैं!…

  • विश्व चाय दिवस | Kavita International Tea Day

    विश्व चाय दिवस   प्रेम के रंग ,चाय के संग आधुनिक जीवन शैली, चाय महत्ता अद्भुत विशेष । भोर काल प्रथम स्मृत बिंदु, स्पर्श सह आनंद अधिशेष । हाव भाव प्रियेसी सम, चुस्की अंतर अपनत्व कंग । प्रेम के रंग,चाय के संग ।। मृदुल मधुर संवाद सेतु , चिंतन मनन भव्य आधार । स्वभाव उष्ण…

  • जीने की कला | Jeene ki Kala

    जीने की कला ( Jeene ki kala )    माना की कठिनाइयां बहुत है संघर्ष भरे जीवन और प्रतिस्पर्धा से भरी इस युग में फुर्सत और सुकून का होना एक बहुत ही कठिन चुनौती है तो क्या यही जीवन है इसे ही स्वीकार कर लें और छोड़ दें हर खुशी भूल जाए मुस्कान और हर…

  • .रौद्र रस | Raudra Ras Kavita

    .रौद्र रस  ( Raudra Ras )   मन करता है कभी, ज़ुबां के ताले अब खोल दूँ, है दुनिया कितनी मतलबी जाके उनको बोल दूँ, उतार फेंकूँ उनके चेहरे से चापलूसी के मुखौटे, सच के आईने दिखा बदसूरती के राज़ खोल दूँ, कैसी हवस है यह पैसे की जो ख़त्म नहीं होती, चाहूँ तो सच…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *