वक्त कब करवट बदलें | Waqt Kab

वक्त कब करवट बदलें

( Waqt kab karwat badle ) 

 

वक्त कब करवट बदल ले,
क्या-क्या खेल दिखाता है।
वक्त कहकर नहीं बदलता,
समय चक्र चलता जाता है।

मौसम रंग बदलता रहता,
पल-पल जब मुस्काता है।
कालचक्र के चक्रव्यूह में,
नव परिवर्तन तब आता है।

समय बड़ा बलवान प्यारे,
बदलते किस्मत के तारे।
गुजरा वक्त फिर न आता,
वक्त के आगे कितने हारे।

वक्त वक्त की बात होती,
सुबह से अंधेरी रात होती।
वक्त कहकर नहीं बदलता,
निशा बदलती प्रभात होती।

वक्त पहिया चलता जाता,
इतिहासों में रह जाता है।
वक्त खड़ा होता मानव का,
पग पग सफलता पाता है।

 

कवि : रमाकांत सोनी सुदर्शन

नवलगढ़ जिला झुंझुनू

( राजस्थान )

यह भी पढ़ें :-

सिंह पे सवार भवानी | Singh pe Sawar Bhawani

Similar Posts

  • जगन्नाथ भगवान की कहानी

    जगन्नाथ भगवान की कहानी आषाढ़ मास शुक्ल पक्ष द्वितीया शुभ दिन, निकलती है जगन्नाथ भगवान के सवारी। वर्ष भर में आता है एक बार , देखने को इसे भीड़ उमड़ती है भारी। साथ रहते भाई बलभद्र चक्र सुदर्शन, और है साथ लाडली बहना सुभद्रा प्यारी। पांव नहीं है छोटे हाथ अधगढ़ी सी मूरत, धन्य हुए…

  • बचपन के दिन और खेल | Poem in Hindi on Bachpan

    बचपन के दिन और खेल ( Bachpan ke din aur khel )      कहां गए वो दिन बचपन के ,पचपन खेल हम खेले नाचे गाए मौज मनाएं ,देखे घूम घूम कर मेले।। कितनी थी सतरंगी दुनिया ,रंगों का था दिलसे मेल एक सीध में दौड़ लगाकर ,छू छू कर दौड़ाए रेल ।। खेल खिलौना…

  • Kavita | वृक्ष कहे तुमसे

    वृक्ष कहे तुमसे ( Vriksh Kahe Tumse )   मन  में  यदि हो सेवा भाव हर अवसर पर वृक्ष लगाओ वृक्ष  लगाकर  इस धरती को उसकी धरोहर तुम लोटाओ।।   माना  बन  नहीं  सकता  है पहिले  जैसा  ये  बतावरण छोटे छोटे पौधो को लगाकर आस पास को शुद्ध बनाओ।।   हमको दिया है उस ईश्वर…

  • जीवन समय

    जीवन समय जीवन का पहिया चलता रहता है,समय का पहिया घूमता रहता है।यूं तो इंसान के पास भी पहिए होते हैं,कभी गाड़ियों में,कभी विचारों में,कभी भाग्य में भी। तुमसे भी तेज़ दौड़ते समय के पैर नहीं होते,पैरों का लेकिन समय होता है। तुमसे छीनते समय, समय के हाथ भी नहीं होते,हाथों का लेकिन… तो, क्यों…

  • हमारी विरासत हमारी धरोहर | Poem hamari virasat

    हमारी विरासत हमारी धरोहर ( Hamari virasat hamari dharohar )     शौर्य पराक्रम ओज भरा दमकता हो भाल जहां। हम उस देश के वासी हैं बहती प्रेम रसधार यहां।   पुरखों की पावन संस्कृति रग रग में संस्कार भरा। दूरदर्शी सोच ऊंची विनयशीलता गुणों भरी धरा।   दुर्ग किले हमारी विरासत हमारी धरोहर प्यारी…

  • बेटियां | Poem in Hindi on Betiyan

    बेटियां ( Betiyan )   बुढ़ापे का सहारा अगर बेटा है तो मां बाप का सम्मान है बेटियां। बेटा भले पराया कर दे लेकिन मां बाप का ध्यान रखती हैं बेटियां। आजकल की बेटियां भी बेटों से नहीं होती किसी मामले में कम। जीवन में आने वाली हर मुश्किल से टकराने का रखती हैं वो…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *