Watan ke Liye

जान देंगे हमेशा वतन के लिये | Watan ke Liye

वतन के लिये

( Watan ke liye )

 

जान देंगे हमेशा वतन के लिये ?
हम जीयेंगे यूं ही इस चमन के लिये

देश ने दी है तहजीब ऐसी हमें
सर झुकेगा सदा इस नमन के लिये

सैनिको के लिये जीत का जश्न है
रौनके है नहीं अंजुमन के लिये

सरहदों पर करे है हिफ़ाज़त सबकी
ख़त लिखा है उसने उस सजन के लिये

सरहदें पार करने न देंगे कभी
हर अदू से लड़ेंगे वतन के लिये

इसलिये झंडे को मैं करता हूँ सलाम
हूँ दीवाना इसके बांकपन के लिये

बस यही मेरी ख़्वाहिश है आज़म सदा
सर झुके ये वतन को नमन के लिये

शायर: आज़म नैय्यर
(सहारनपुर )

यह भी पढ़ें :-

जान से प्यारा वतन | Jaan se Pyara Watan

Similar Posts

  • इनकार पर | Inkaar Shayari in Hindi

    इनकार पर ( Inakaar par )    जो मुकाबिल था सरे बाजार पर। रो पड़ा वो आपके इनकार पर। दम जमाने में नही जो मिटा दे, लिख गया जो इश्क की दीवार पर। फैसला समझे बिना जब कर लिया, ऐब अब क्या देखना सरकार पर। कत्ल जो इतने हुए उनका सबब तिल बड़ा कातिल खड़ा…

  • प्यार में मुझको हद से गुज़र जाने दो

    प्यार में मुझको हद से गुज़र जाने दो प्यार में मुझको हद से गुज़र जाने दो ।आज मन की मुझे अपने कर जाने दो मुझको खुशियाँ दो या अश्क भरपूर दो,ये कटोरा किसी से तो भर जाने दो॥ मुझसे वादा ख़िलाफ़ी न हो पाएगी ,वो मुकरता अगर है  मुकर जाने दो॥ मैं तरफ़दारी ज़ालिम की…

  • बेवफ़ा ही सब मिले है | Bewafa hi Sab Mile Hai

    बेवफ़ा ही सब मिले है ( Bewafa hi sab mile hai )    है गिला उस दोस्ती से ? दिल भरा नाराज़गी से वो नज़र आया नहीं है आज गुज़रा उस गली से छोड़ दें नाराज़गी सब तू गले लग जा ख़ुशी से ये वफ़ा देती नहीं है मोड़ लें मुंह आशिक़ी से गुल उसे…

  • नज़र ने बोल दिया

    नज़र ने बोल दिया नज़र ने बोल दिया बू-ए-हाथ से पहलेन जाने किस से मिला है वो रात से पहले वो मेरे साथ ही ग़मगीन सा नज़र आयाजो हँस रहा था बड़ा मेरे साथ से पहले मुझे लगा ही था ये बात होने वाली हैसो देखना था तेरा हाल बात से पहले ख़बर बुरी ही…

  • हम रोते हैं | Hum Rote Hain

    हम रोते हैं ( Hum Rote Hain ) दुख में तन्हा हम रोते हैंसुख में शामिल सब होते हैं खार ही खार दिखे हैं हर सूहम हर सू जब गुल बोते हैं फ़सलों पर हक़ ग़ैर जतायेंखेत तो जब हमने जोते हैं लालच के रथ पर जो बैठेंअपना भी वो धन खोते हैं उनके आँसू…

  • जवानी | Jawani Shayari

     जवानी (  Jawani )    छीन न ले डरता हूँ फिर से होश जवानी जगा रही है दिल में फिर से जोश जवानी बात करो फूलों ,तितली,परबत नदिया से अच्छी नहीं लगती है ये ख़ामोश जवानी महबूबा ने वस्ल का वादा अगर किया हो बन जाती है फिर तो ये ख़रगोश जवानी लाखों काँटे हैं…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *