एक ग़ैर मुरद्दफ़ ग़ज़ल

एक ग़ैर मुरद्दफ़ ग़ज़ल | वो चाहता तो

वो चाहता तो

तसकीन उसके दिल को मिलती मुझे रुलाके
पूरी जो कर न पाऊं फरमाइशें बताके।

वो चाहता तो चाहे कब उसको है मनाही
दिक्कत वो चाहता है ले जाना दिल चुरा के।

मंजिल जुदा जुदा है जब उसकी और मेरी
तब दिल का हाल उसको क्या फायदा सुना के।

कहता है उंसियत में इज़हार है ज़रूरी
रूठा हुआ है मुझसे बच्चों सी ज़िद लगाके।

कुछ भी छिपाना उससे मुमकिन कहां रहा अब
हर राज़ जान लेता है वो नज़र मिलाके।

बिगड़ेंगे सब मरासिम दुश्वारियां बढ़ेंगी
देखो यकीं नहीं तो सच को जुबां पे लाके।

शह के मुसाहिबों से खुद को नयन बचाना
देते वो मात अक्सर दिल के करीब आके।

सीमा पाण्डेय ‘नयन’
देवरिया  ( उत्तर प्रदेश )

तसकीन- संतुष्टि
उंसियत – मुहब्बत
मरासिम – संबंध
दुश्वारियां – मुश्किलें
शह- शतरंज की वो बिसात जिससे बादशाह को खतरा हो
मुसाहिब – बादशाह का खास व्यक्ति -पहुंच वाला

यह भी पढ़ें :-

Similar Posts

  • देख लो | Dekh Lo

    देख लो जश्न अपनी हार का इन महफ़िलों में देख लोज़ाम टकराते हुए इन अफ़सरों में देख लो चीख कितना यह रहे अधिकार को तेरे लिएअब ठहर कर आप इनकी नीतियों में देख लो ये उपासक प्रेम के कितने बड़े है क्या कहूँआज इनपे आप उठती उँगलियों में देख लो लूटकर ये अस्मते खूँ की…

  • हम न झेल पाएंगे | Hum na Jhel Payenge

    हम न झेल पाएंगे ( Hum na Jhel Payenge ) हर एक रंग ज़माने के आजमाएंगे I कही सुनी की धनक हम न झेल पाएंगे II हज़ार बात हज़ारों जुबान से होगी I कहाँ हरेक जुबाँ से वफ़ा निभाएंगे II सुरूर इश्क उन्हें झूठ से हुई जब से I यकीं न होगा अगर दर्द हम…

  • चर्चा तेरी गली का | Charcha Teri Gali Ka

    चर्चा तेरी गली का ( Charcha Teri Gali Ka ) मुझ से ही चल रहा है चर्चा तेरी गली का कैसा महक रहा है रिश्ता तेरी गली का जब ख़ुद को भूलना भी आसान हो गया फिर क्यों याद आ रहा था नक़्शा तेरी गली का अब सारा शहर जिसकी लपटों में जल रहा है…

  • छोड़ो | Chhodo

    ‘छोड़ो’ किसी बहाने जब देखो छज्जे पर आना-जाना छोड़ोआता देख मुझे खिड़की में आकर बाल बनाना छोड़ो क्या नाता है तुमसे मेरा क्यों अपनापन जता रहे होहँस हँस के यूँ बार-बार नैनों से तीर चलाना छोड़ो मैं नसीब का मारा मुझको पाकर होगा हासिल क्याअपने दिल के बालू पर बरसाती फसल उगाना छोड़ो आहें भरना…

  • डॉ. कामिनी व्यास रावल की ग़ज़लें | Dr. Kamini Vyas Poetry

    छंद-मनहरण घनाक्षरी कण्ठ शोभे सर्प माला ,शिव  पिये  विष प्यालाबेल पत्र अति प्रियत्रिशूल वो धारी है । सोम शिव  सिर सोहे, संग गंगा मन मोहेडमरू लिए हाथ मेंनंदी की सवारी है। शिव पूजे वर मिले , शिव कृपा सृष्टि चले धन धान भर देतेभोला वो भंडारी है । हर पीड़ा हर हरे , हर काम हर…

  • वोटर ज़हीन हो जाये | Voter Zaheen ho Jaye

    वोटर ज़हीन हो जाये ( Voter zaheen ho jaye )    इक मुहब्बत का सीन हो जाये चाय सँग चाऊमीन हो जाये इक झलक महजबीन हो जाये इश्क़ ताज़ातरीन हो जाये दिल का कमरा है खाली मुद्दत से कोई इसमें मकीन हो जाये बैठ जाओ जो रूबरू मेरे यह ग़ज़ल बेहतरीन हो जाये गुफ्तगू प्यार…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *