शुक्र है | Shukar hai

शुक्र है

( Shukar hai ) 

 

बेशक,लगी है आग
कस्बे और मुहल्ले मे
लेकिन,खुदा का शुक्र है
आग हमारे घर से अभी दूर है….

बांध रखे हैं
संविधान के बांध हमने
खड़े कर दिए हैं सैनिकों के जंगल
सुरक्षा कर्मियों की नहरें हैं
आग तो बुझ जायेगी उनसे ही
खुदा का शुक्र है
आग हमारे घर से अभी दूर है…..

उम्मीद है गैर मुल्क भी साथ देंगे हमे
और हम भी तो वंशज हैं परशुराम के
बहुमूल्य मतों से बनाई है सरकार
कुछ की साजिशें भी
क्या उखाड़लेंगी हमारा
खुदा का शुक्र है
आग हमारे घर से अभी दूर है….

हिंसा मे अगर चार मर भी गए
तो सनातन आदिकाल से ही है
जब असुर भी टिक नहीं पाए
तो ये आग भी हमारा क्या बिगाड़ लेगी
खुदा का शुक्र है
आए हमारे घर से अभी दूर है..

 

मोहन तिवारी

( मुंबई )

यह भी पढ़ें :-

बागबा | Bagba

Similar Posts

  • जीवन साथी

    जीवन साथी “जीवन साथीजीवन का साथी हैसम्मान करो।” “नजरंदाजकभी नहीं करनासाथ ही देना।” “भरोसा करोएक दूसरे परसंदेह नहीं।” “घमंड छोड़ोमधुरता से बोलोसफल होगे।” “क्रोधित नहींतुम्हें कभी होना हैशांत ही रहो।” “व्यस्त रहनाइधर-उधर कीबात न करो।” “पति पत्नी तोदो पहिए होते हैंचलती गाड़ी।” “एक नहीं होफिसलती है गाड़ीगिरती झाडी।” “खुश किस्मतसभी नहीं होते हैंनसीब वाले।” “बद…

  • शहीदे आजम भगत सिंह | Bhagat Singh par kavita

    शहीदे आजम भगत सिंह ( Shaheed-E-Azam Bhagat Singh )     राजगुरु सुखदेव भगतसिंह हमको आजाद चाहिए वतनपरस्ती दिलों में जोशीले जज्बात चाहिए   भारत मां को वीर सपूत धरा को बलिदान चाहिए आजादी का दीवाना हमें भगतसिंह जवान चाहिए   सरजमी पर मिटने वालों का दौर फिर लाना होगा वतन की पुकार फिर से…

  • हिंदी हमारी मातृभाषा | Kavita Hindi hamari matrabhasha

    हिंदी हमारी मातृभाषा  ( Hindi hamari matrabhasha )   ये हिंदी हमारी ऐसी मातृ-भाषा, सरल शब्द में इसकी परिभाषा। विश्व में सारे गौरवान्वित करती, ३३ व्यंजनों से बनी राज भाषा।। हिन्द की भाषा का करो बखान, जिससे गूंजें ये सारा ही जहान। करो गुणगान और बनो विद्वान, हिन्द की हिंदी गूंजें सारे जहान।। हिंदी भाषा…

  • धीरे-धीरे | Poem Dhire Dhire

    धीरे-धीरे ( Dhire Dhire ) धीरे-धीरे शम्मा जलती रही, रफ्ता-रफ्ता पिंघलती रही ! दिल तड़पता रहा पल पल, रूह रह-रह मचलती रही ! शोला-जिस्म सुलगता रहा, शैनेः शैनेः रात ढलती रही ! ख़्वाब परवान चढ़ते रहे, ख़्यालो में उम्र टलती रही ! धड़कने रफ्तार में थी ‘धर्म’ सांसे रुक-रुक चलती रही !! डी के निवातिया…

  • नरक का द्वार | Narak ka dwar | Kavita

    नरक का द्वार ( Narak ka dwar )   नैन दिखा मां बाप को, खोले नरक के द्वार। अभिशापों की जिंदगी, मत जीओ संसार।   कच्ची कलियां नोंचतें, करते जो पापाचार। नरक द्वार खोलते, पापी वो नरनार।   स्वांग रचा छद्म करे, करते जो लूटमार। दीन दुखी की हाय ले, जाते नरक के द्वार।  …

  • गुरुर ब्रहमा गुरुर विष्णु | Teacher’s Day Par Kavita

    गुरुर ब्रहमा गुरुर विष्णु ( Gurur Brahma Gurur Vishnu )   जहाँ सिर श्रृद्धा से झुक जाते है अपने शिक्षक सभी याद आते हैं माँ मेरी प्रथम शिक्षिका है मेरी जीवन की वही रचियेता है पिता से धेर्य सीखा और सीखी स्थिरता चुपचाप जिम्मेदारी वहन करना और मधुरता दादी दादा नानी नाना से सीखा मिलजुल…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *