चक्रधारी यशोदा का लाल | Yashoda ka Laal

चक्रधारी यशोदा का लाल

( Chakradhari yashoda ka laal ) 

 

एक वो ही है सबका पालनहार,
प्रभु ,परमपिता और तारणहार।
हर कण-कण में आप विद्यमान,
दुष्टों का करते हो पल में संहार।।

श्री राम बनकर रावण को मारा,
और कृष्ण बनकर कंस पछाड़ा।
तुम्हारी माया का पाया नही पार,
लिया तुमने ही नरसिंह अवतार।।

तू गिरधर व गोपियों का गोपाल,
तू ही मुरलीधर और है नंदलाल।
तुमे शत-शत नमन मेरे भगवान,
चक्रधारी तू ही यशोदा का लाल।।

जन्म- मरण के सारे खेल रचाएं,
धरती पर आकर प्रत्यक्ष दिखाएं।
जैसा कर्म करें वो वैसे फल पाएं,
नारायण स्वयं नर रूप धर आएं।।

जिसने मन से लिया कृष्णा नाम,
उसका बना है सब बिगड़ा काम।
तुम्हारे नाम अनेंक पर रूप एक,
तू ही ब्रह्मा विष्णु और यह महेश।।

एक तू ही है सभी का पालनहार,
जो देख रहा सब का ये व्यवहार।
मालिक किसको निर्धन है बनाना,
कौन कैसा चला रहा है कारोबार।।

 

रचनाकार : गणपत लाल उदय
अजमेर ( राजस्थान )

Similar Posts

  • सीता नवमी | Kavita Sita Navami

    सीता नवमी ( Sita Navami )   जनक नंदिनी वैभव,राम सत्ता आधार जनक दुलारी महिमा अद्भुत, प्रातः वंदनीय शुभकारी । राम रमाकर रोम रोम, पतिव्रता दिव्य अवतारी । शीर्ष आस्था सनातन धर्म, सुरभि संस्कृति परंपरा संस्कार । जनक नंदिनी वैभव,राम सत्ता आधार ।। मृदु विमल अर्धांगिनी छवि, प्रति पल रूप परछाया । प्रासाद सह वनवास…

  • मन का आंगन | Man ka Aagan Kavita

    मन का आंगन ( Man ka aagan )   बात  अकेले  पन की हैं । उसमें उलझे पन की है ।। उलझन  में  सीधा रस्ता । खोज रहे जीवन की है ।। कांटे  भरे  चमन  में  एक । तितली के उलझन की है ।। नहीं एक भी फूल खिला । सूने उस मधुबन की है…

  • प्रकृति और मानव की उत्पत्ति

    प्रकृति और मानव की उत्पत्ति प्रकृति की गोद मेंमानव की उत्पत्ति हुई।पेड़-पौधों की छाया में मानव का बचपन बीता।प्रकृति की सुंदरता नेमानव को आकर्षित किया। प्रकृति की शक्ति नेमानव को मजबूत बनाया।प्रकृति की सुंदरता नेमानव को जीवन का आनंद दिया।प्रकृति की गोद मेंमानव ने अपने जीवनकी शुरुआत की। प्रकृति की सुंदरता नेमानव को जीवन काप्रकृति…

  • हिंदी हमारी प्यारी प्यारी

    हिंदी हमारी प्यारी प्यारी हिंदी हमारी प्यारी प्यारीहमारी राष्ट्रभाषा है न्यारीसाहित्य की है फुलवारीसरल सुबोध पर है भारी अंग्रेजी से जंग है जारीसम्मान की है अधिकारीहिंदी है पहचान हमारीये मातृभाषा है हमारी जन-जन की है भाषा हिंदीभारत की है आशा हिंदीहिंदुस्तान का गौरवगाथा हिंदीएकता की अनुपम परंपरा है हिंदी जिसके बिना हिंद थम जाएऐसी जीवन…

  • तृष्णा आकांक्षाओं का सागर | Akanksha par kavita

    तृष्णा आकांक्षाओं का सागर ( Trishna akankshaon ke sagar )    कामनाओं का ज्वार सा उठने लगा आकांक्षाओं का सागर ले रहा हिलोरे अभिलाषा विस्तार लेने लगी प्रतिफल मन की तृष्णा होने जो खत्म नहीं होती   कुछ पा लेने की इच्छा जैसे जागी कुछ करके समझने लगे बड़भागी तमन्नायें हंसी ख्वाब सा देखने लगी…

  • दिमागी खेल | Dimagi Khel

    दिमागी खेल ( Dimagi khel )    हम चाहते हैं पाना सब बस मेहनत नही चाहते चाहते हैं ऊंचाई नभ की बस ,चढ़ाई नही चाहते… मंजिल दूर हो भले कितनी तलाशते हैं शॉर्टकट रास्ते झुंके क्यों किसी के सामने रखें क्यों किसी से वास्ते… कोई कमी ही क्या है हममें कुछ खास भी क्या उसमे…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *