Kisi ke Ishq Mein

किसी के इ़श्क़ में | Kisi ke Ishq Mein

किसी के इ़श्क़ में

( Kisi ke Ishq Mein )

बेफ़ैज़ ज़िन्दगानी का अफ़साना बन गया।
दिल क्या किसी के इ़श्क़ में दीवाना बन गया।

फूलों के मिस्ल खिल गया हर ज़ख़्म का निशां।
जो ज़ख़्म उसने दे दिया नज़राना बन गया।

वो थे क़रीबे क़ल्ब तो ह़ासिल थे लुत्फ़ सब।
जाते ही उनके घर मिरा ग़म ख़ाना बन गया।

वो क्या गए के ख़ाक तमन्नाएं हो गयीं।
गुलज़ारे इ़श्क़ आन में वीराना बन गया।

सादा सा एक दिल था मिरे पास वो भी अब।
जल कर किसी के इ़श्क़ में परवाना बन गया।

ऐसा भी दौर गुज़रा है अपना जनाबे मन।
बैठे जहां पे हम वहीं मयख़ाना बन गया।

करने लगा है बातें ये दानिशवरों की सी।
लगता है अब फ़राज़ भी फ़रज़ाना बन गया।

सरफ़राज़ हुसैन फ़राज़

पीपलसानवी

यह भी पढ़ें:-

Similar Posts

  • मुहब्बत तू निभाए रख | Muhabbat tu Nibhaye Rakh

    मुहब्बत तू निभाए रख ( Muhabbat tu nibhaye rakh )    गुलों से घर सजाए रख ? वफ़ा अपनी बनाए रख अंधेरों से लगे है डर चिरागो को जलाए रख ज़रा दीदार करने दे नहीं चेहरे छुपाए रख उदासी छोड़ दिल से तू लबों को तू हंसाए रख बढ़ेगा प्यार दिल में और नज़र मुझसे…

  • बुलावा माँ का

    बुलावा माँ का कहाँ पिकनिक मनाने को वो नैनीताल जाता है, बुलावा माँ का आये तो वहां हर साल जाता है, खुले बाज़ार में जबसे बड़े ये मॉल हैं यारों, दुकानों से कहाँ फिर कोई लेने माल जाता है, बहुत तारीफ करता है सभी से माँ की तू अपने, मगर कब पूछने तू अपनी माँ…

  • तमाम शख़्स | Tamam Shakhs

    तमाम शख़्स ( Tamam Shakhs ) तमाम शख़्स यूं तो जिंदगी में आए गएबस एक आप ही ऐसे हैं जो बुलाए गए हर उस कहानी को सुनने के तलब-गार हैं हमकि जिस कहानी में हम बेवफ़ा बताए गए के जब भी वसवसे आए हैं काटने को मुझेतुम्हारी याद के लुक़मे उन्हें खिलाए गए बहार आई…

  • मज़ा आ गया | Mazaa aa Gaya

    मज़ा आ गया ( Mazaa aa Gaya )  था तो मुश्किल सफ़र पर मज़ा आ गया इक मुसाफ़िर गया दूसरा आ गया इक मुलाकात उस से हुई थी कहीं मेरे घर वो पता पूछता आ गया उसके आते ही लगने लगा है मुझे वक़्त दर पर मेरे ख़ुशनुमा आ गया लुत्फ़ ही लुत्फ़ आने लगा…

  • मुझे गहराई का चस्का लगा था

    मुझे गहराई का चस्का लगा था मुझे गहराई का चस्का लगा थातभी इक झील में डूबा हुआ था हक़ीक़त का मज़ा अपना मज़ा हैमुहब्बत का नशा अपना नशा था हुई जब गुफ़्तुगू ऐसे खुला वोकोई मोती जो सीपी में छिपा था तुम्हारा दिल महक कैसे रहा हैतुम्हारा दिल तो पत्थर का सुना था बता देता…

  • देश में | Desh Mein

    देश में ( Desh Mein )    प्यार के हर घड़ी गुल खिले देश में बस अमन प्यार हर पल रहें देश में हो मुबारक आजादी सभी को सदा एकता की ताक़त बस बने देश में मुख पर जय हिंद जय हिंद जय हिंद हो ये ही आवाज़ यारों उठे देश में नाम रोशन हमेशा…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *