बहुत सुन चुके

बहुत सुन चुके

बहुत सुन चुके है कि घाटा नहीं है
बहीखाता फिर क्यों दिखाता नहीं है

चलो दूर कुछ और भी तुम हमारे
अभी प्यार का मुझको नश्शा नहीं है

तुम्हारी जुबाँ अब तुम्हें हो मुबारक
कभी थूक कर हमने चाटा नहीं है

न देखो ज़रा तुम मेरी सिम्त मुड़कर
अभी तक ये दिल मेरा टूटा नहीं है

सुलाने पड़े है मुझे भूखे बच्चे
नही कह सका घर में आटा नहीं है

उठाकर नज़र तुम इधर अब न देखो
चुभा पैर में कोई काँटा नहीं है

तुम्हारी वफ़ा ने समेटा मुझे है
तभी हाथ से कुछ भी छूटा नहीं है

उठा जो रहा उँगलियाँ इस तरफ है
हमें भी पता है खुदा वो नहीं है

वफ़ा पे प्रखर की लगाते हो तोहमत
कहा क्या है उसने ये भूला नहीं है

Mahendra Singh Prakhar

महेन्द्र सिंह प्रखर 

( बाराबंकी )

यह भी पढ़ें:-

Similar Posts

  • मुझे अपना बना लो | Mujhe Apna Bana Lo

    मुझे अपना बना लो ( Mujhe Apna Bana Lo )   मुझे अपना बना लो सनम दिल में बसा लो //1 नहीं रक्खो ख़फ़ा दिल गले से तुम लगा लो //2 हसद दिल से मिटेगा मुहब्बत की दवा लो //3 सनम रिश्ता न तोड़ो मुहब्बत से निभा लो //4 बचोगे नफ़रतों से मुहब्बत की दुआ…

  • दौर-ए-जदीद | Daur-e-Jadid

    दौर-ए-जदीद ( Daur-e-jadid ) नफ़रत का दौर है न मुह़ब्बत का दौर है।दौर-ए-जदीद सिर्फ़ सियासत का दौर है। बातिल के साथ सैकड़ों, तन्हा है ह़क़ परस्त।कैसे कहूं यह दौर सदाक़त का दौर है। लहरा के क्यों न रक्खें क़दम वो ज़मीन पर।यह ही तो उनकी नाज़ो नज़ाकत का दौर है। जिस सम्त देखता हूं क़ज़ा…

  • मुझे अपने काबिल बना ज़िन्दगी

    मुझे अपने काबिल बना ज़िन्दगी मुझे अपने काबिल बना ज़िन्दगीनहीं ऐसे ठोकर लगा ज़िन्दगी हमें भी तो जीना सिखा ज़िन्दगीनई राह कोई दिखा ज़िन्दगी किसी रोज़ उनसे मिला ज़िन्दगीपता उनका मुझको दिला ज़िन्दगी बने बुत हैं बैठे मेरे ईश तोउन्हें हाल मेरा सुना ज़िन्दगी मिली ही नही है जिसे छाँव कलउसे धूप से मत डरा…

  • गर दो इजाजत | Gar do Ijazat

    गर दो इजाजत ( Gar do Ijazat )   गर दो इजाजत तुम पर मर जाऊं, शब्द बनके स्याही में उतर जाऊं ! गुनगुना सको जिसको महफ़िल में, ऐसी कविता बन के मैं संवर जाऊं ! मेरा मुझ में कुछ भी ना रहे बाकी, कतरा-कतरा तुझ में बिखर जाऊं ! दिल-ऐ-समंदर में डूबकर फिर मैं,…

  • सब कुछ ठीक है | Sab Kuch Theek hai

    सब कुछ ठीक है ( Sab kuch theek hai )    वो रूठा सौ दफा सौ बार की हैं मिन्नतें उसकीं मगर ये दिल भरा इस बार सब कुछ ठीक है लेकिन। लगी जो चोट दिल पर जख़्म जो उसने दिया मुझको रहा अब तक हरा इस बार सब-कुछ ठीक है लेकिन। किया दिल को…

  • मेरी खातिर | Mere Khatir

    मेरी खातिर ( Mere khatir )    सुनो इक ख़ूबसूरत घर बनाना तुम मेरी खातिर धनक के रंग सब उसमें सजाना तुम मेरी खातिर। मसर्रत रौशनी एहसास से तामीर हो छत की मुहब्बत से सनी ईंटे लगाना तुम मेरी खातिर। वहां राजा रहोगे तुम वहां रानी रहूंगी मैं किसी को दरमियां अपने न लाना तुम…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *