Kavita Tumhe Rona Nahi Hai

तुम्हे रोना नहीं है | Kavita Tumhe Rona Nahi Hai

तुम्हे रोना नहीं है

( Tumhe Rona Nahi Hai )

 

हे! पुरुष! तुम्हे रोना नहीं है
खो जाना है सबमे मगर
खुद मे होना नहीं है
हे पुरुष! तुम्हे रोना नहीं है

भले तुमसे हि है
अस्तित्व परिवार और समाज का
तुम पर ही है जिम्मेदारी का बोझ
फिर भी, हे पुरुष! तुम्हे रोना नहीं है

संभालने हैं हर रिश्ते नाते
तुम हि बेहतर सभी के वास्ते
देने हैं हक सभी को, पाना नही है
तब भी, हे पुरुष! तुम्हे रोना नहीं है

तुम्ही तो वजह हो परिवार के
तुमसे हि भविष्य है कल का
इतिहास भी पूछेगा तुमसे हि
कर्ता तुम्ही हो, इसीलिए
हे पुरुष! तुम्हे रोना नहीं है

बच्चे, बूढ़े, समाज, देश
हक है सभी को प्रश्नों का
जवाब देना तुम्हे जरूरी है
तुम पुरुष हो! मर्द हो! उत्तरदायी हो
निभाना है, किंतु
हे पुरुष! तुम्हे रोना नहीं है

तुम पुरुष हो, रोना शोभा नहीं देता
हे पुरुष! तुम्हे रोना नहीं है
तुम्हे रोना नही है !!!!!

मोहन तिवारी

( मुंबई )

यह भी पढ़ें :-

आप कहाँ हैं | Kavita Aap Kahan Hain

Similar Posts

  • शाश्वत नाम मॉं

    शाश्वत नाम मॉं मुझ अनगढ़ माटी को भी इंसानी रुप दिया करती हो मां,नित प्रति हर पल हम पर कितने उपकार किया करती हो मां ! मेरी हर गलती को आगे बढ़ हंसकर तुम अपना लेती हो,मेरा किया धरा सब होता भरपाई तुम भरती हो मां !! दुखों का पहाड भी टूटे खुद पर तो…

  • देख तिरंगे की मुस्कान | Tirange ki Muskan

    देख तिरंगे की मुस्कान  ( Dekh tirange ki muskan )   देख तिरंगे की मुस्कान,झूम रहा है हिंदुस्तान नील गगन शीर्ष तिरंगा, अंतर शोभित नव संदेश । विश्व पटल अनूप अनुपम, हमारा प्रिय भारत देश । केसरिया रंगी आभा नित, प्रदत्त वीरता पराक्रम ज्ञान । देख तिरंगे की मुस्कान,झूम रहा है हिंदुस्तान ।। श्वेत वर्णी…

  • sad shayari in hindi || तुम इतनी कठोर

    तुम इतनी कठोर ( Tum Itni Kathor )   तुम इतनी कठोर कैसे हो सकती हो..? क्या भूले से भी मेरे नाम से तुम्हारा दिल नहीं धड़कता…..   तुम्हारे दिल में मेरे लिए थोड़ा सा भी प्रेम नहीं है क्या जो इतनी बे-मुरोव्वत बन गई हो….   एक हमारी हालात है कि एक पल का…

  • जनसंख्या नियंत्रण | Jansankhya niyantran par kavita

     जनसंख्या नियंत्रण ( Jansankhya niyantran )    आज हमारा यह भारत देश है स्वतन्त्र, लेकिन हाॅं रखना जनसंख्या नियंत्रण। रखना है सभी को यें एक ही मूलमन्त्र, जनसंख्या वृद्धि रोके यें देना निमंत्रण।।   बढ़ रहा है शोर घटाऍं छा रहीं घनघोर, ठीक न होगा नयी पीढ़ी के लिए दोर। बचना व बचाना‌ अपनें हिन्दुस्तान…

  • रामलला | Ram Lala

    रामलला  Ram Lala ( 2 )    देता अवध घुमाय मोर सजनवाँ ना, रामलला जी कै करित दर्शनवाँ ना। चलत डहरिया पिराई नहीं गोड़वा, छूट जाई एकदिन देखा हाथी-घोड़वा। पूरा होई जाई अपनों सपनवाँ ना, रामलला जी कै करित दर्शनवाँ ना। देता अवध घुमाय मोर सजनवाँ ना, रामलला जी कै करित दर्शनवाँ ना। सरयू नहाई…

  • ग़र ना होती मातृभाषा | Matribhasha Diwas Par Kavita

    ग़र ना होती मातृभाषा ( Gar na hoti matribhasha )      सोचो    सब-कुछ    कैसा  होता, ग़र     ना     होती   मातृभाषा ।।   सब     अज्ञानी    होकर    जीते जग-जीवन     का   बौझा  ढोते, किसी  विषय  को   पढ पाने की कैसे   पूरी    होती  अभिलाषा।।   कैसे    अपना     ग़म    बतलाते कैसे    गीत     खुशी    के   गाते, दिल  की  दिल  में ही …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *