Zindagi Khul ke Jiyo

ज़िंदगी खुल के जियो | Zindagi Khul ke Jiyo

ज़िंदगी खुल के जियो

( Zindagi Khul ke Jiyo )

ज़िंदगी खुल के जियो बस ये भरोसा करके
एक दिन मौत बुला लेगी इशारा करके

कौन ऋण इनका चुका पाया है इस दुनिया में
अपने माँ बाप को छोड़ो न किनारा करके

आपकी दीद को हर रोज तड़पते हैं हम
थक गए चाँद का हर रात नज़ारा कर के

रोशनी ग़ैर के घर में हो, गवारा न सही
क्या मिला अपने ही घर में यूँ अँधेरा करके

हौसला रख! तेरे दिन ग़म के ये ढल जाएँगे
क्या मिलेगा भला यूँ शोर-शराबा कर के

डूब जाओ कि यही तो है इबादत रब की
क्या मिलेगा यूँ मुहब्बत से किनारा कर के

कैसी यादें हैं तुम्हारी ये बता दो मुझको
रोज़ जाती हैं मेरी चश्म को खारा करके

नाज़ नख़रों से भले पालिये बेटी लेकिन
करना पड़ता है विदा पाँव पखारा करके

वक़्त के कितने सितम और गिनाएँ मीना
रख दिया इसने समंदर को भी प्यासा करके

Meena Bhatta

कवियत्री: मीना भट्ट सि‌द्धार्थ

( जबलपुर )

यह भी पढ़ें:-

Similar Posts

  • घर की अदला-बदली करके सियासत करने वालों से

    घर की अदला-बदली करके सियासत करने वालों से जनता ही लेगी हिसाब, बग़ावत करने वालों से,घर की अदला-बदली करके सियासत करने वालों से। टूटी फूटी, नाली सड़कें, गुस्से में है बच्चा बच्चा,एक महफ़िल ही नाराज़ नहीं, सदारत करने वालों से। कल तक जिनको गाली दी थी कैसे आंख मिलाओगे,पूछ रहा हूं, मैं भी आज, हिमायत…

  • कोई अब अरमान नहीं है | Arman Shayari

    कोई अब अरमान नहीं है ( Koi ab arman nahin hai )    प्यार की पहचान नहीं है कोई अब इंसान नहीं है इस जगत में कौन है ऐसा जो यहाँ मेहमान नहीं है हर कोई मायूस लगे अब चेहरों पर मुस्कान नहीं है बाप की बातें न ले दिल पर ये तेरा अपमान नहीं…

  • ख़बर रखता है

    ख़बर रखता है ज़ख़्म देकर भी वो पल-पल की ख़बर रखता हैनब्ज़ कब बन्द हो इस पर भी नज़र रखता है उसकी उल्फ़त पे यक़ीं कैसे भला मैं कर लूँहैसियत पर जो मेरी आँख ज़बर रखता है जाने कितने ही किराये के मकानों में रहेअपना घर ही मेरा ख़ुश जान जिगर रखता है जब अचानक…

  • मस्तियों में जी मैंने

    मस्तियों में जी मैंने शराबे – शौक़ निगाहों से उसकी पी मैंनेतमाम उम्र बड़ी मस्तियों में जी मैंने हज़ारों किस्म की चीज़ों से घर सजाया थातुम्हारे शौक़ में रख्खी नहीं कमी मैंने जुनून ऐसा चढ़ा था किसी को पाने कालगाई दाँव पे हर बार ज़िन्दगी मैंने हज़ारों ग़म थे खड़े ज़िन्दगी की गलियों मेंहरेक मोड़…

  • ग़लती हमारी थी | Galti Hamari thi

    ग़लती हमारी थी ( Galti hamari thi )   हुआ जो हादसा ए इश्क़ वो गलती हमारी थी खड़ी सरकार के हक़ में लड़ी आवाम सारी थी। लगेंगी तोहमतें हम पर बहुत ये इल्म़ था हमको वही अच्छे वही सच्चे हमें ये जानकारी थी। वफ़ा करके भी हम हरदम खटकते हैं नज़र में क्यूं यही…

  • आप की परछाईं | Aap ki Parchhai

    आप की परछाईं ( Aap ki Parchhai ) आप की परछाईं जब खुद आपसे डर जायेगीहै यक़ीं के यह भी तोहमत मेरे ही सर जायेगी मैं चिराग़ -ए- ज़िन्दगी हूँ मत छुओ मेरा बदनमैं अगरचे बुझ गया तो रोशनी मर जायेगी मेरी तस्वीर – ए- वफ़ा मत टाँगिये दीवार परयह किसी की आँख में पैदा…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *