तेरा इक दिवाना हूँ

तेरा इक दिवाना हूँ

तेरा इक दिवाना हूँ क़ाफ़िर नहीं हूँ
असल में जो मैं हूँ वो जाहिर नहीं हूँ

जुबाँ हूँ अदा-ए-फिजा हूँ फ़ना हूँ
यक़ीनन मैं जो हूँ क्यों आखिर नहीं हूँ

जहाँ तक तिरा साथ मुझको चलूँगा
युँ कुछ वक्त का मैं मुसाफ़िर नहीं हूँ

लिखूँगा मैं लिखता नया ही रहूँगा
थकूँ राह में ऐसा शाइर नहीं हूँ

खबरदार हूँ वक्त से अपने यूँ तो
कहीं से कभी गैर-हाजिर नहीं हूँ

लगा लो न सीने से मुझको अभी तुम
झुकाओ न सिर देव-मंदिर नहीं हूँ

कदरदान हूँ मैं मुहब्बत का तेरे
किसी मुल्क़ का तो मैं आमिर नहीं हूँ

Dr. Sunita Singh Sudha
डा. सुनीता सिंह ‘सुधा’
( वाराणसी )
यह भी पढ़ें:-

Similar Posts

  • मुलाक़ात कीजिए | Mulaqaat Kijiye

    मुलाक़ात कीजिए ( Mulaqaat Kijiye ) काबू में पहले अपने ये जज़्बात कीजिएफिर चाहे जैसे हमसे मुलाक़ात कीजिए जिस में ख़ुशी हो आप की वोही करेंगे हमज़ाहिर तो अपने आप ख़यालात कीजिए फ़ुर्क़त की धूप सहने- चमन को जला न देशिकवे भुला के प्यार की बरसात कीजिए अफ़साना मत बनाइये छोटी सी बात कामुद्दे की…

  • चांद से भी मुकाबला होगा | Chand se Bhi Muqabla Hoga

    चांद से भी मुकाबला होगा ( Chand se bhi muqabla hoga )    तज़किरा उनका जब चला होगा चांद से भी मुकाबला होगा। ज़िक़्र छिड़ने पे उस सितमगर के जाने कितनों का दिल जला होगा। कौन वो खुशनसीब है ऐसा जिसको उसने नहीं छला होगा। अब भरोसा नहीं रहा ख़ुद पर और नुकसान क्या भला…

  • जवानी | Jawani Shayari

     जवानी (  Jawani )    छीन न ले डरता हूँ फिर से होश जवानी जगा रही है दिल में फिर से जोश जवानी बात करो फूलों ,तितली,परबत नदिया से अच्छी नहीं लगती है ये ख़ामोश जवानी महबूबा ने वस्ल का वादा अगर किया हो बन जाती है फिर तो ये ख़रगोश जवानी लाखों काँटे हैं…

  • जब भी कोई कहीं बिखरता है

    जब भी कोई कहीं बिखरता है जब भी कोई कहीं बिखरता हैअक़्स माज़ी का खुद उभरता है क्यूँ रखूँ ठीक हूलिया अपनाकौन मेरे लिए संवरता है चाहतें कब छिपी ज़माने मेंक़ल्ब आँखों में आ उतरता है वस्ल में हाले-दिल हुआ ऐसापेड़ झर झर के जब लहरता है बात कर लेना हल नहीं लेकिनजी में कुछ…

  • दिल में हमारे आज भी

    दिल में हमारे आज भी ( ‘वाचाल’ ग़ज़लमतलआ छोड़कर सारे अश्आर तिटंगे ) दिल में हमारे आज भी अरमान पल रहा हैयूँ मानिए कि दिल को ये दिल ही छल रहा है रंगे-निशात झेला बारे-अलम उठा करना जाने किस बिना पर ये साँस चल रहा हैजुड़ता है टूट-टूट कर फ़िर-फ़िर संभल रहा है वो पूछते…

  • हो नहीं सकता | Emotional Ghazal in Hindi

    हो नहीं सकता ( Ho nahi sakta ) भरोसा अब कभी उस पर दुबारा हो नहीं सकता छुड़ाया हाथ जिसने वो हमारा हो नहीं सकता। बहारों के धनक के रंग सारे देख कर सोचा विसाले यार से दिलकश नज़ारा हो नहीं सकता। निगाहों ने निगाहों से बहुत सी गुफ़्तगू कर ली बिना दिल की रज़ा…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *