ज़िंदगी की रेस | Zindagi ki Race

ज़िंदगी की रेस

( Zindagi ki race ) 

 

ज़िंदगी की रेस बहुत लंबी है,
कभी धूप कभी छांव है,
कभी फूलों भरी राह,
तो कभी कांटों भरी राह में भी नंगे पांव है,
कभी आज़ाद परिंदे सा,
तो कभी हर तरफ़ बेड़ियां है,
कभी हर तरफ़ खुशियों का सवेरा,
तो कभी खुद से खुद की ही लड़ाइयां है,
कभी रूकावटे हजार मंजिल पाने में,
तो कभी हर तरफ बस कामयाबी की सीढ़ियां है,
कभी हार जाओगे अपनो से,
तो कभी बस तुम्हारी ही जयकार है,
मत सोच कब हारे,कब जीते,
क्या खोया, क्या पाया है,
ध्यान दो लक्ष्य पर अपने
और देखो तुमने मार्ग कौनसा अपनाया है।।

 

रचनाकार : योगेश किराड़ू
बीकानेर ( राजस्थान )

यह भी पढ़ें :-

मर्द का दर्द | Mard ka Dard

Similar Posts

  • मेरी प्यारी हिन्दी

    मेरी प्यारी हिन्दी हिंदी भाषा का गुणगान कैसे करूं,हिंदी भाषा का बखान कैसे करूं।अपरिभाषित है मेरी हिंदी भाषा,परिभाषा ही नहीं परिभाषित कैसे करूं।। सबको मान व सम्मान हिंदी देती है,अपना नया रूप एक छोटी सी बिंदी देती है।हलन्त, पदेन, रेफ का महत्व होता है,गद्य पद्य के रूप नए-नए शब्द गढ़ देती है।। हिंदी अपनी सीमा…

  • पाती प्रेम की | Paati Prem ki

    पाती प्रेम की ( Paati prem ki )   हर मुमकिन कोशिश के बाद जब पा ना सकी मैं तुम्हारा पाक प्रेम वफा के संग फरेब से परे तब बैठ एक बगिया में उदास गम की चादर बिछाए सुरज की ढलती लालिमा ओढ़े गुलमोहर की छांव तले और गहराती रात में चाँदनी के सफेद पन्नों…

  • सावन महिना भाता है | Sawan Mahina Bhata Hai

    सावन महिना भाता है ( Sawan Mahina Bhata Hai ) सावन का महीना चल रहा शिव-पार्वती जी का आराम। गृहस्थ और कुवारों को भी काम काज से मिली है छुट्टी। जिसके चलते कर सकते है शिव-पार्वती जी की भक्ति। श्रध्दा भक्ति हो गई कबूल तो मिल जायेंगे साक्षात दर्शन।। कहते है साधु-संत और भक्तगण होता…

  • गणतंत्र दिवस 2024 | Ganatantra Divas 2024

    गणतंत्र दिवस 2024 ( Ganatantra divas 2024 )   भारत के राष्ट्रीय पर्व में से एक खास दिन है गणतंत्र दिवस । छब्बीस जनवरी को मनाने वाला त्यौहार है गणतंत्र दिवस ।। वर्ष उन्नीसों पचास में मनाया गया पहला गणतंत्र दिवस । छब्बीस जनवरी उन्नीसों तीस का ऐलान है गणतंत्र दिवस ।। स्वतंत्र गणराज्य देश…

  • अंतर्मन | Antarman

    अंतर्मन ( Antarman )   टूट भी जाए अगर, तो जुड़ जाती है डोर एक गांठ ही है जो कभी, खत्म नहीं होती मन की मैल तो होती है, दबी चिंगारी जैसे जलने भी नही देती, बुझने भी नही देती रोता है अंतर्मन, मुस्कान तो सिर्फ बहाना है मजबूरी है जिंदा रहना, यही अब जमाना…

  • अंधापन | Kavita Andhapan

    अंधापन ( Andhapan ) मेल, एक्स्प्रेस का नही, अब बुल्लेट ट्रेन या हवाई सफर का जमाना है यादों के फूटे हुए घड़े मे अब यादेँ भी अधिक देर तक नही ठहरती भागती हुयी रफ्तार मे वर्तमान बहुत तेजी से अतीत में बदलने लगा है नये की चाहत में पुरानी वस्तुयें हि नही पुराने लोग और…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *