yogesh

मर्द का दर्द | Mard ka Dard

मर्द का दर्द

( Mard ka dard ) 

 

थाली बजी, खुशियां मनाई,
लड़के होने पर सबने बधाईयां बांटी,
बलाइया ली, काला टीका लगाया,
परिवार का वंश देने पर सबने मां को गले लगाया,
धीरे-धीरे वक्त बीता,
राजकुमार की तरह मैं रहा जीता,
यौवन के पड़ाव पर खुद से जब रूबरू हुआ,
एक राजकुमार से खुद को मजदूर होते पाया,
घर की जिम्मेदारी का भार कंधों पर आया,
देखकर मतलबी चेहरे अपनो के
अपनो के बीच भी खुद को अकेला पाया,
दर्द हुआ चोट लगी, मगर बचपन की तरह किसी ने मरहम नहीं लगाया,
दिल टूटा,ख्वाब छूटे,मगर बचपन के जैसे मां को दिल का दर्द नहीं बता पाया,
काम मिला,काम छूटा, बेइज्जती हुई,हर अपना रूठा,
जितना चाहा साबित करना खुद को,
करार कर दिया गया तब तब मुझे झूठा,
कह देते है अब सब मर्द को दर्द नहीं होता,
वजह भी तो जानो वो क्यों सबके सामने नहीं रोता,
दर्द उसे भी चार गुना ज्यादा होता है,
पर जिम्मेदारियों के भार तले वो दब जाता है,
जिसके होने पर बधाई बांटी गई,
बड़े होने पर उसे खुद ही करनी पड़ी अपने साथ साथ सबके लिए कमाई,
बेटे से पति बना, पति से बना बाप,
ज़िंदगी हमारी भी सरल नहीं है,
कहीं ना कहीं हमारा होना भी बन जाता है हमारे लिए एक अभिशाप।।

रचनाकार : योगेश किराड़ू
बीकानेर ( राजस्थान )

Similar Posts

  • मधुमय रस लहरा दे | Madhumay Ras Lahra de

    मधुमय रस लहरा दे ( Madhumay Ras Lahra de )   नव-लय-छंद अलंकृत जननी मधुमय रस लहरा दे। वेद रिचाओं के आखर से रचना कर्म करा दे।। शब्द अर्थ का बोध नहीं है ना भावों की गहराई। बुद्धि विवेक जगाकर उरमें ललित कला लहराई।। दूर क्षितिज के रम्यछटा से अंधकार बिलगानी । कलम पकड़ कर…

  • श्रोताओं का आनंद | Kavita Shrotaon ka Anand

    श्रोताओं का आनंद ( Shrotaon ka Anand ) बहुत कुछ मैंने अपने गीतों कविताओं में लिखा। जिनके हर शब्दो में प्यार बहुत झालाकता है। इसलिए तो परिवर्तन की लहर चल रही है। और लोगों की देखो सोच कैसे बदल रही है।। मेरे ही शब्द अब मुझको बहुत ही चुभ रहे है। पर दुनिया के लोगों…

  • मेरी सुबह मेरी शाम | Meri Subah meri Shaam

    मेरी सुबह मेरी शाम ( Meri subah meri shaam )   मेरी सुबह भी तुम मेरी शाम हो मेरे चेहरे की हर मुस्कान हो कुदरत भी ठहर जाए जिसे देखकर बारिशों में भीगी तुम ऐसी शाम हो मेरी सुबह भी तुम मेरी शाम हो इतरा रहे हैं बाग जिन फूलों को देखकर उन फूलों की…

  • जागो! मेरे देश के युवा

    जागो! मेरे देश के युवा आओ! हम रचे नवगीत।रचे ऐसा नवगीत, शत्रु भी बन जाए मीत॥ साधु बन घूमते रावणकरने सीता का वरण।आए दिन अब हो रहा,द्रोपदी का चीर-हरण॥करे पापियों का अब नाश, हो अच्छाई की जीत।रचे ऐसा नवगीत, शत्रु भी बन जाए मीत॥ छलावी चालें चल रहेकपटी-काले मन।नित झूठे लूट रहेंसच्चाई का धन॥बन पार्थ…

  • मन की दीवार | Man ki Deewar

    मन की दीवार ( Man ki deewar )   मर सी जाती हैं भावनाएं दिन रात की नित तकरार से हो जाता है खत्म सा सफर शुरू करते हैं जिसे प्यार से कभी शक की खड़ी दीवार कभी बदलते विचारों की भिन्नता कभी किसी का बढ़ता प्रभाव उपजा ही देते हैं मन में खिन्नता कभी…

  • निजी आजादी | Niji Zindagi

    निजी आजादी ( Niji zindagi )    गलत को गलत यदि कह न सको तो गलत का साथ भी गलत ही होगा स्वयं को निर्दोष समझने से पहले अपनी भूमिका भी माननी होगी… दुनियां के उसूलों के साथ चलना स्वयं को गुलाम बना लेना है विशिष्टता मे लोग अलग कुछ नही करते ढंग ही उनका…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *