जिंदगी

जिंदगी | Kavita

जिंदगी

( Zindagi )

 

मेरी जिंदगी से पूछा मैंने एक रोज
जीने का वह तरीका
जो घुटन पीड़ा और दर्द से हो बिल्कुल अछूता

जिंदगी के पास नहीं था कोई जवाब
मुस्कुराकर वह बोली बताती हूं तुझे सलीका

बहुत जिया अपने लिए जीवन
जी कर देखो जीवन पराया

दो कदम बढ़ाओ तुम किसी निर्बल की ओर
जीने का तरीका खुद ब खुद चलकर आ जाएगा आपकी और

सुनकर हमारी गुफ्तगू वक्त भी मुस्कुराया
ऐ जिंदगी तूने भी तरीका खूब बताया

जीवन तभी सार्थक है गर बंधाओ किसी को आस
वर्ना जो कुछ जोडा जीवन में वह भी न रहेगा पास

 

                                                                ☘️☘️


डॉ. अलका अरोड़ा
“लेखिका एवं थिएटर आर्टिस्ट”
प्रोफेसर – बी एफ आई टी देहरादून

यह भी पढ़ें :

भोर की नव बेला || Kavita

Similar Posts

  • बेख़बर हूं | Bekhabar Hoon

    बेख़बर हूं ( Bekhabar Hoon )    जलता है खैरलांजी, जलता है मेरा मन गोहाना की राख सुलगती है अब भी मेरे लहू में, गोधरा की ट्रेन से झांकती वे मासूम आंखें करती हैं मेरा पीछा, बदायूं के बगीचे में शान से खड़े पे़ड़ पर टंगी दो लाशें दुपट्ट्टे पर खून के धब्बे, धब्बों में…

  • आखिर में | Aakhir Mein

    आखिर में ( Aakhir Mein )    आज के इस विकास शील माहौल में घर का मुखिया होना गुनाह नहीं है किंतु , परिवार के भविष्य के लिए स्वयं के भविष्य को भुला देना ही सबसे बड़ा गुनाह है बेशक, परिवार आपका है जिम्मेदारी और उत्तरदायित्व आपकी है धर्म कर्म सभी परिवार के लिए जरूरी…

  • श्रीशैल चौगुले की कविताएं | Shrishail Chougule Poetry

    दुःख सहारा वक्त. वक्त का कमाल देखोसुरज भी सागर में समा रहाहम ही क्यों खडे अभीअंधेरे को साया समजता यहाँ. धरती का अंग भिगता धीरे सेमेरे आँख क्यों भिग रहेसितारे चमकने लगे नभ मेंमन में मेरे क्यों डर सा. चाँद कि पुरी रोशनी छायी सीइंतजार करता वक्तकोई आए या ना आए राहों मेंदुःख सहारा बना…

  • ऐसी वो अनपढ़ पीढ़ी | Kavita Aisi wo Anpadh Pidhi

    ऐसी वो अनपढ़ पीढ़ी  ( Aisi wo anpadh pidhi )   हम है! हिन्दी भाषा के लेखक, कोई न समझे हमें चाहें बेशक। घूमती है यह एक बात मस्तक, कोई मिल जाये नूतन शीर्षक।। दिन में मिलता ना हमें आराम, रात्रि लिखनें में करतें है ख़राब‌। कब हुई आधी कब भौर ये हुई, मुझे लगा…

  • एक दिन और | Ek Din Aur

    एक दिन और ( Ek din aur )   मध्यान्ह जिस वक़्त थोड़ी देर के लिए रुक – सा जाता है, उस वक़्त धूम भी रुकती-सी जान पड़ती है । जब उस पार का अरण्य गहरा हरा हो उठता है, और मैं अपने कामों की गिनती करते-करते जब अपना सिर ऊपर उठाती हूँ— मन्दार अपनी…

  • सूर्य उपासना | Surya upasana kavita

    सूर्य उपासना ( Surya upasana )     हे सूर्यदेव दिनकर देव रवि रथ पर होकर सवार ओज कांति प्रदाता तुम्ही आदित्य हरते अंधकार   सारी दिशाएं आलोकित किरणें प्रकाशित करती नव भोर उमंगे सृष्टि में प्रभायें  प्रभावित करती   सारे जगत में ऊर्जा का नव शक्ति का भंडार हो सकल चराचर जगत में प्रगति…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *