Mahavir jayanti par Kavita

2624 वां महावीर जन्म कल्याणक दिवस

2624 वां महावीर जन्म कल्याणक दिवस

भगवान महावीर को मेरा भावों से शत – शत वन्दन !
भगवान महावीर की राह को अपनायें ।
मानव जीवन सफल बनायें ।
अब भोर है उठ जाग जायें ।
क्यों आँखें मूंदकर हम सोयें ।
संत हमारी मूर्छित चेतना जगाते ।
कीमती वक्त हमारा हम क्यों खोते।
दुनिया की हैं यह झूठी माया ।
जैसे बादल की सी हैं यह छाया ।
मानव जीवन को क्यों व्यर्थ गंवाये ।
धर्म की राह को अपनायें ।
जो उगता हैं वह छिप जाता हैं ।
खिलने वाला मुरझाता हैं ।
जगत का यही शाश्वत नियम हैं ।
व्यर्थ विलाप में इसको नहीं खोना हैं ।
शुरुआत में चल गिर – गिर उठना ।
आगे जीवन पथ पर बढ़ जाना ।
भावों को सही से शुद्ध बनाना ।
महावीर का नाम सुमिरन करना ।
जो जगता हैं वही पाता हैं ।
जो सोता हैं वही खोता हैं ।
आत्मा के “प्रदीप “को ज्ञान से पाना हैं ।
मोक्ष मार्ग की राह को अपनाना हैं ।
भगवान महावीर की राह को अपनायें ।
मानव जीवन सफल बनायें ।
भगवान महावीर की राह को अपनायें ।

प्रदीप छाजेड़
( बोरावड़)

यह भी पढ़ें :-

Similar Posts

  • शेखर की कविताएं | Shekhar Hindi Poetry

    पृथ्वी आज रोती पृथ्वी आज रोती करती हमसे विनती मत कर मेरा दोहन मैं हूं तेरा संजीवन पेड़-पौधे हैं मेरे वास मत कर इसका उपहास हिमनद हैं मेरी संरचना कर तू इसकी  अर्चना मत कर तू अबीर लगा एक पेड़ जरूर देर सबेर,देर सबेर टेर पर टेर,टेर पर टेर धरा का मैं नीला सागर धरा…

  • दूध का क़र्ज़ | Poem in Hindi on doodh ka karz

     दूध का क़र्ज़ ( Doodh ka karz )      माँ का जगह कोई ले न सकता, दूध का क़र्ज़  उतार ना सकता। माँ ने कितनी ये ठोकर  है खाई, दूध  की लाज  रखना मेंरे भाई।।   न जानें कहां-कहां मन्नत माॅंगी, मंदिर, मस्जिद, चर्च  में  जाती। तू जग में आऐ अर्ज़ ये लगाती, पीड़ा…

  • बिटिया खुश रहना ससुराल | Beti ke vidai par kavita

    बिटिया, खुश रहना ससुराल ( Bitiya, khush rahna sasural )   बिटिया खुश रहना ससुराल रहना सदा सुखी खुशहाल खुशियों से झोली भर जाए सुख आनंद सदा तू पाये महके जीवन दमके भाल बिटिया खुश रहना ससुराल   प्रेम की जोत जलाते रहना भाव मधुर फैलाते रहना नेह की खुशबू महक उठेगी सपने नये सजाते…

  • राम वैभव | Ram Vaibhav

    राम वैभव ( Ram vaibhav )   वैदेही अनुपमा,राम वैभव आधार जनक दुलारी महिमा अद्भुत, प्रातः वंदनीय शुभकारी । राम रमाकर रोम रोम, पतिव्रता दिव्य अवतारी । शीर्ष आस्था सनातन धर्म, सुरभि संस्कृति परंपरा संस्कार । वैदेही अनुपमा,राम वैभव आधार ।। मृदु विमल अर्धांगिनी छवि, प्रति पल रूप परछाया । प्रासाद सह वनवास काल, अगाथ…

  • बंधु अपने दिल की सुन | Geet

    बंधु अपने दिल की सुन ( Bandhu apne dil ki soon )   चल राही तू रस्ता चुन, बंधु अपने दिल की सुन। बंधु अपने दिल की सुन,बंधु अपने दिल की सुन। अपनी धुन में बढ़ता जा, उन्नति शिखर चढ़ता जा। आंधी से तूफानों से, हर मुश्किल से लड़ता जा। हौसला करके बुलंद, गा मस्ती…

  • Karuna par Kavita | दया/करुणा

    दया/करुणा ( Daya Karuna )   परमपिता वो परमेश्वर, दयासिंधु  वो  करतार। उसकी करुणा से ही, चलता सारा संसार।   ऐसी  प्रज्ञा  दो  प्रभु  जी, मन न आए कलुष विकार। दया धर्म से भरा हो जीवन, प्रवाहित हो करुण रसधार।   दीन दुखियों के रक्षक तुम हो  जगत्  के  पालन  हार। जल थल गगन में…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *