बंधु अपने दिल की सुन

बंधु अपने दिल की सुन | Geet

बंधु अपने दिल की सुन

( Bandhu apne dil ki soon )

 

चल राही तू रस्ता चुन, बंधु अपने दिल की सुन।
बंधु अपने दिल की सुन,बंधु अपने दिल की सुन।
अपनी धुन में बढ़ता जा, उन्नति शिखर चढ़ता जा।
आंधी से तूफानों से, हर मुश्किल से लड़ता जा।
हौसला करके बुलंद, गा मस्ती में प्यारी धुन।
बंधु अपने दिल की सुन बंधु अपने दिल की सुन।
विकट वक्त मुश्किलें अपार,चुनौतियां पड़ी हजार।
सूझबूझ सौम्य विचार, लुटाता जा जग में प्यार।
दुनिया में परचम लहरा, ताना-बाना ऐसा बुन।
बंधु अपने दिल की सुन, बंधु अपने दिल की सुन।
सबको गले लगाता जा, प्रेम सुधा बरसाता जा।
अपने शुभ कर्मों से प्यारे, दिल में जगह बनाता जा
जीवन की बगिया महके, छाए मस्त बहार पून।
बंधु अपने दिल की सुन, बंधु अपने दिल की सुन।

?

कवि : रमाकांत सोनी

नवलगढ़ जिला झुंझुनू

( राजस्थान )

यह भी पढ़ें :-

Kavita | बरस बरस मेघ राजा

Similar Posts

  • धारा | Dhara

    धारा ( Dhara )    कोशिश न करिए किसी को तौलने की उसकी हुलिए या हालात को देखकर वक्त की दबिश मे चल रहे हैं सभी सूरज भी कभी पूरब तो कभी रहता है पश्चिम… ठीक है की आज आप कहां हैं यह मत देखिए की कौन कहां है हमने देखे हैं कई महलों को…

  • मन के मुलायम | मुलायम सिंह यादव पर लिखी शोक कविता

    मन के मुलायम  ( Man Ke Mulayam ) चल कर अपने जीवन पथ पर बदला समाज अपने बल पर निज प्यार लुटाया कर भरकर की राजनीति खूब चढ़ बढ़कर अर्पित है सुमन तमाम तुम्हें, शत्-शत् नमन प्रणाम तुम्हें।   साहित्य आपको प्यारा था शिक्षक  बहुत  दुलारा  था जन प्यार आपका न्यारा था जन  धरती- पुत्र …

  • हिन्दी की बिंदी | Kavita Hindi ki Bindi

    हिन्दी की बिंदी ( Hindi ki Bindi ) अंग्रेजी के लेटर भी रहते हैं साइलेंट। हिन्दी की बिंदी भी बजा देती है बैंड। एक बिंदी भी दिखाती है इतना कमाल। शब्द के अर्थ में मचा देती है धमाल। आसमां को उतार कर धरती में ला सकती है। धरती को उठाकर आसमां में पहुंचा सकती है।…

  • गुडडू के नाम पत्र

    गुडडू के नाम पत्र मेरा और तुम्हारा साथ करीब 2 वर्ष पुराना है। मुझे याद है जब तुम पहली रात को मुझे मिली थी। तुम पहली नजर में ही मुझे पसंद आ गयी थी। यद्यपि तुम संवेदनशील और आत्मनिर्भर हो; नवम्बर तो तुम झेल जाती हो परंतु दिसम्बर की हाड़ कंपा देने वाली ठंड में…

  • मिट्टी के बर्तन | Mitti ke bartan par kavita

    मिट्टी के बर्तन ( Mitti ke bartan )   अपनें परिवार का एक हौंसला हूँ में, कैसे कह दूँ दोस्त थकने लग गया में। मेरी पूरी उम्र निकल गई इस मिट्टी में, नई आकृति देने और बर्तन बनाने में।। हम भी पुतले है इस धरा पर मिट्टी के, आखिर में मिलना ही है इसी मिट्टी…

  • अलौकिक प्रतिष्ठा

    अलौकिक प्रतिष्ठा तुम शब्दों से परे हो,तुम्हें बयाँ करना मेरे लिए आसान नहीं।तुम्हारी सरलता में छिपा है गहराई का सागर,तुम्हारी मुस्कान में है दुनिया का उजाला। तुम वो हो, जो खुद को भूलकर,हर पल दूसरों के लिए जीता है।तुम्हारी सोच, सकारात्मकता का एक दर्पण है,जो हर अंधकार में रोशनी लाती है। तुम्हारे कंधों पर समाज…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *