Poem in Hindi on music

संगीत | Poem in Hindi on music

संगीत

( Sangeet )

 

थिरक उठते साज सारे संगीत सबको प्यारा लगे
स्वर लहरियां जब बजे झंकार करे इकतारा बजे

 

सात सुरों की तान छेड़े गीतों के तराने सभी
मन में उमंगे जगे संगीत के बजते तार कभी

 

गीत गजल मधुर मधुर कर्णप्रिय धुन प्यारी
ढोल ताशे साज बाजे बांसुरी की तान न्यारी

 

मनमोहक संगीत सारा झूम के नाचे मन मयूरा
भावन सुर लय तान दिलों में उमड़े प्रेम घनेरा

 

संगीत ही जीवन है बजती रहे मधुर तान
प्यार के मोती लुटाते चलते रहो रे इंसान

 

होठों पे मुस्कान मधुर चैन की बंसी बजाते चलो
गीतों के मधुर तराने प्यारे सदा गुनगुनाते चलो

 

सद्भावों की धारा में जा मिलो सबसे प्यार से
संगीत के स्वर महकें सबके सुखी संसार में

 

चेहरे दमक उठे प्यारे दिलों के जोड़ो तार सभी
मधुर संगीत सुनो मोहक प्यारी सी झंकार तभी

   ?

कवि : रमाकांत सोनी

नवलगढ़ जिला झुंझुनू

( राजस्थान )

यह भी पढ़ें :-

20+ Motivational Poem in Hindi मोटिवेशनल कविता हिंदी में

Similar Posts

  • कागा कारवां | Kaga Karvan

    हिंदी है हम हिंदी है हम हिंदी राष्ट्र भाषा हमारी लिखना पढ़ना हिंदी में राष्ट्र भाषा हमारी हिंदी आन बान शान जान ज़ुबान आलीशान रोम रोम में बहती धारा भाषा हमारी हर शब्द में प्रेम की ख़ुशबू पावन कल कल करती रस धारा भाषा हमारी बोल चाल में खिलते दिल के कंवल आनंद की चलती…

  • मेरी माँ | Meri Maa Par Kavita Hindi Mein

    मेरी माँ ( Meri Maa ) ( 3 )  दर्द भी दवा बन जाती है, तेरे पास आकर, रोती आँखें भी मुस्काती है, तेरे पास आकर, मंज़र-ए-क़यामत है,आँचल में तेरी ठंडी हवा, क्योंकि जन्नत भी रुकती है, तेरे पास आकर, कैसे बताऊँ किस कदर मोहब्बत है तुमसे माँ, ज़िंदगी भी ज़िंदगी लगती है, तेरे पास…

  • मैं नदी का शोर हूँ

    मैं नदी का शोर हूँ ( पूर्णिका ) मैं नदी का शोर हूँ मैं हूँ परिंदों का बयान, काट सकते हो अगर तो काट लो मेरी ज़ुबान। मैं अगर मिट्टी महज़ होता दफ़न आसान था।मैं हवा हूँ, रोशनी हूँ छेंक लूंगा आसमान । बिक रहे हैं ख़ुशनुमा नक़्शे खुले बाज़ार मेंखेत में उगता नहीँ हंसता…

  • इतिश्री | Kavita itishree

    इतिश्री ( Itishree )   धीरे धीरे खत्म हो रहा, प्यार का मीठा झरना। उष्ण हो रही मरूभूमि सा दिल का मेरा कोना।   प्रीत के पतवारो ने छोडा,प्रेम मिलन का रोना। अब ना दिल में हलचल करता,मिलना और बिछडना।   पत्थर सी आँखे बन बैठी, प्रीत ने खाया धोखा। याद तो आती है उसकी…

  • स्मृति शेष | Kavita Smriti Shesh

    स्मृति शेष ( Smriti Shesh ) हे धरा के पंथी नमन तुम्हें हे धरा के पंथी नमन तुम्हें घर छूटा मिला गगन तुम्हें। तुम चले गए हमें छोड़कर कहे थे रहेंगे रिश्ते जोड़कर। तय था जो होना हो गया हे पंथी तुम नींद में सो गया। चिर शांति मिले अमन तुम्हें हे धरा के पंथी…

  • शोहरतों का परचम | Poem shohraton ka parcham

    शोहरतों का परचम ( Shohraton ka parcham )   कीर्ति पताका यशस्वी हो जीवन संवार लीजिए। अपनापन अनमोल बांटकर सबको प्यार कीजिए।   शोहरतों का परचम लहरे शुभ काम हमारा हो। मुस्कानों के मोती सबको बहती नेह की धारा हो।   प्रीत बगिया खिल जाए सद्भावों से जी लीजिए। दिलों में चर्चा आपकी अहमियत सबको…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *