Poem on world of hate in Hindi

नफरत की दुनिया | Poem on world of hate in Hindi

नफरत की दुनिया

( Nafrat ki duniya )

 

कितनी अजीब है यह कितनी लगे बेगानी
नफरत की यह दुनिया ये कैसी है कहानी

 

झूठ कपट भरा पड़ा इस मतलबी संसार में
नफरतों का जहर घुला लोगों के व्यवहार में

 

तीर सरीखे बोल कड़वे शक की सुई घूमती
वहम की कोई दवा नहीं मुश्किलों को चूमती

 

मीठे बोल रहे नहीं नफरतों की इस दुनिया में
स्वार्थ का खेल सारा चल रहा इस जहान में

 

कड़वाहट भरी लफ्जों में बहती कहां रसधार
कहां गए वो बोल मीठे कहां गया मृदुल प्यार

 

सारे रिश्ते नाते अब नित जमाने में बदल रहे
अपना उल्लू सीधा करने लोग चालें चल रहे

 

गटक रहे हक औरों का अहम का बोलबाला है
नफरत की दुनिया में छीनते मुख का निवाला है

   ?

कवि : रमाकांत सोनी

नवलगढ़ जिला झुंझुनू

( राजस्थान )

यह भी पढ़ें :-

अब तक भी आस अधूरी है | Geet ab tak bhi aas adhoori hai

Similar Posts

  • बुंदेलखंड का केदारनाथ | Kavita Bundelkhand ka Kedarnath

    बुंदेलखंड का केदारनाथ ( Bundelkhand ka Kedarnath)   गोमुख से बहता पानी जब शिवलिंग का अभिषेक करें जैसे गंगा शिवलिंग का, नतमस्तक हो अभिषेक करें प्रकृति से घिरा वह हरा भरा शिव स्वयं ही आकर यहाँ बसे है कुंड सदा पानी से भरा सर्दी में गर्म और गर्मी में सर्द वातावरण के विपरीत मिले ऐसा…

  • गौतम बुद्ध | Gautam Buddha

    गौतम बुद्ध ( Gautam Buddha )  ( 2 )   वैशाख मास बुद्ध पूर्णिमा, लिया  बुद्ध अवतार। श्रीहरि के नवम् अवतार रूप में, प्रगटे बुद्ध भगवान।। दुख- दर्द, जरा अवस्था,  देखी न जाती थी। अर्थी  देखी जब बालक ने, नाना प्रश्न मन उपजे  थे।। उत्तर समाधान कारक, नहीं मिल पाया बालक को।  झंझावात विचारों के…

  • और क्रंदन

    और क्रंदन     थकित पग में अथक थिरकन  और क्रंदन। आंसुओं का बरसा सावन और क्रंदन।।   हृदय से उस चुभन की आभास अब तक न गयी। सिंधु में गोते लगाये प्यास अब तक न गयी ।।   बढ़ रही जाने क्यूं धड़कन और क्रंदन । थकित बालक समझ मुझको धूल ने धूलित किया…

  • क्रोध | Poem on Anger in Hindi

    क्रोध ( Krodh )   क्रोध की अपनी सीमा है और, क्रोध की भी मर्यादा है। सही समय पर किया क्रोध, परिणाम बदलता जाता है।   राघव ने जब क्रोध किया तब, सागर भय से कांप उठा, स्वर्ग पधारे जटायु जब, क्रोधित हो रावण से युद्ध किया।   समय पे क्रोधित ना होने का, दण्ड…

  • आदमी बढ़ने लगा | Poem aadmi badhne laga

    आदमी बढ़ने लगा ( Aadmi badhne laga )   आदमी से आदमी ही, आजकल डरने लगा । रौंदकर रिश्तों को जब, आदमी बढ़ने लगा ।।   नीम, इमली और बरगद पूछते, कब आओगे.? छोड़कर वो गांव जब, परदेश को चलने लगा ॥   दूरियाँ उसने बना ली, जो कभी परछाई था मुफलिसी का जब अंधेरा,…

  • शुभ दीपावली | Shubh dipawali

    शुभ दीपावली ( Shubh dipawali ) कृपा करें सब देवियॉं,लक्ष्मी,करे विशेष। सब देवों के संग में,भजिए प्रथम गणेश। ज्योतिर्मय संसार हो,फैले पुण्य प्रकाश। नयन न कोई अब करे, सूरज-चॉंद तलाश। रिश्तों की सब चौखटें,जहॉं प्रेम अनुबंध। भावों के दीपक जले,बिखरे सोंधी गंध। खुशियों के दीपक जले,आलोकित घर-द्वार। लक्ष्मी से धन चाहिए,सबकी यही पुकार। लौट गई…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *