Poem hamari virasat

हमारी विरासत हमारी धरोहर | Poem hamari virasat

हमारी विरासत हमारी धरोहर

( Hamari virasat hamari dharohar )

 

 

शौर्य पराक्रम ओज भरा दमकता हो भाल जहां।
हम उस देश के वासी हैं बहती प्रेम रसधार यहां।

 

पुरखों की पावन संस्कृति रग रग में संस्कार भरा।
दूरदर्शी सोच ऊंची विनयशीलता गुणों भरी धरा।

 

दुर्ग किले हमारी विरासत हमारी धरोहर प्यारी है।
मेहमानों का आदर होता परिपाटी सबसे न्यारी है।

 

वतन की मिट्टी की खुशबू हर सांसो में बसती है।
देश प्रेम की भावना नित नए कीर्तिमान रचती है।

 

राणा का रण मीरा भक्ति रजवाड़ों की शान है।
बड़े बुजुर्गों का आदर गुणवानों का सम्मान है।

 

हमारी सभ्यता हमारी विरासत हमारी धरोहर है।
रखेंगे हम संभालकर अमर पद्मिनी का जौहर है।

 

पन्नाधाय का त्याग है भामाशाह की उदारता।
रणबांकुरों का पराक्रम है रणवीरों की वीरता।

 

कुआ बावड़ी दुर्ग बने है यहां लेकर निराली शान।
मधुर स्मृतियों के स्मारक प्यारा हमारा हिंदुस्तान।

 ?

कवि : रमाकांत सोनी सुदर्शन

नवलगढ़ जिला झुंझुनू

( राजस्थान )

यह भी पढ़ें :-

20+ Motivational Poem in Hindi मोटिवेशनल कविता हिंदी में

 

Similar Posts

  • कवि गोपालदास नीरज

    कवि गोपालदास नीरज नमन है, वंदन है, जग में तुम्हारा पुनः अभिनंदन है,लाल है भारत के, आपके माथे पर मिट्टी का चंदन है।पद्मश्री हो आप, पद्म भूषण से सम्मानित हुए आप हो,प्रणाम है आपको, आपका बारंबार चरण वंदन है।। खो गए मस्त गगन में प्रेम का गीत पढ़ा करके हमको,चले गए जग को कितने मधुर…

  • तेरी कमी | Poem on Beti in Hindi

    तेरी कमी ( Teri kami )   खलती है आज भी तेरी कमी, तू आज भी है मेरे लिए बेटी नन्हीं।   कैसे मैं समझूं? मानूं मैं बातें पराई पराई कहते हर कोई यही सोंच कर आंखों में छा जाती नमी खलती है आज भी तेरी कमी।   आता कहीं से तुझे देखता था कभी…

  • कोरोना का सीजन | Kavita

    कोरोना का सीजन ( Corona ka season )   कोरोना का सीजन कोरोना का सीजन बढ़े रोग दिन दिन घटे ऑक्सीजन कोरोना का सीजन…….2 मार्च में आए अप्रैल में छाए पूरी मई यह तबाही मचाए जून में जाने की करे डिसीजन करोना का सीजन……. जुलाई में जोर भयो कमजोर अगस्त में गश्त बची अब थोर…

  • आखिर मिल ही गया रिश्ता | Kavita rishta

    आखिर मिल ही गया रिश्ता ( Akhir mil hi gaya rishta )    आखिर मिल ही गया आज हमारे लिए रिश्ता, चार वर्ष से घूम रहें थें जिसके लिए मेरे पिता। यें बाइसवीं साल में जो हमनें कदम रख दिया, सतायें जा रहीं थी पिताजी को हमारी चिन्ता।।   कही पे लड़कें में कमी तो…

  • वक्त का दौर | Waqt ka Daur

    वक्त का दौर ( waqt ka daur )    समझौता जरूरी है जिंदगी में अगर वह सामान, संबंध या साथ का हो बहुत कठिन होता है देख पाना अपने स्वाभिमान को ही तिल तिल मरते हुए स्वाभिमान ही अपनी कमाई है वहीं अगर हो जाए मजबूर किसी के हाथों तो बंधक जमीर नहीं आदमी स्वयं…

  • वक़्त

    वक़्त ** वक़्त ने वक़्त से जो तुझको वक़्त दिया है, हृदय पर रखकर हाथ बोलो- साथ तूने उसके क्या सुलूक किया है? कभी गंवाए हो बेवजह- नहीं कभी सुनी उसकी, ना ही की कभी कद्र ही; यूं ही तेरे पांव से जमीं नहीं खिसकी। पढ़ाई के दौर में लड़ाई में रहे व्यस्त, देखो कहीं…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *