Poem oj bhari lalkar

ओज भरी ललकार | Poem oj bhari lalkar

ओज भरी ललकार

(Oj bhari lalkar )

 

ढूंढता रहा हूं सारी दुनिया क्या मेरा वजूद है।
आग का दरिया दहकता धधकती बारूद है।

 

ओज भरी हुंकार कहूं या जलती हुई मशाल।
देशभक्त मतवाला कह दो लेखक बेमिसाल।

 

लेखनी दीपक ले अंधकार मिटाया करता हूं।
राष्ट्रधारा में रणवीरों के गीत गाया करता हूं।

 

तीर और तलवार लिए रणभूमि के शब्द चुने।
राणा प्रताप वीर शिवाजी पराक्रमी स्वर बुने।

 

भारत मां की जयकारों से गगन गुंजाया करता हूं।
खनखनाती शमशीरो की झंकार सुनाया करता हूं।

 

बलिदानी पावन पथ का मैं राही बढ़ता जाता हूं।
शीश चढ़ाये मातृभूमि सपूतों को शीश नवाता हूं।

 

शौर्य पराक्रम ओज भरी वीरों की ललकारो को।
महासमर में कूद पड़े उन रणवीरों सरदारों को।

 

देशभक्ति की धारा में उन देशभक्त दीवानों को।
वंदन करती लेखनी सब मातृभूमि मतवालों को।

 

मेरे अल्फाजों में बहती अमर सपूतों की गाथा।
शूरवीर योद्धाओं की शौर्य पराक्रम यशगाथा।

 

दुर्गम बर्फीली घाटी में अटल खड़े सेनानी जो।
आग उगलते शोलों में रक्तरंजित हल्दीघाटी को।

 

शत शत वंदन वंदे मातरम मां भारती का वंदन है।
गौरवशाली देश हमारा कण कण पावन चंदन है।

 ?

कवि : रमाकांत सोनी सुदर्शन

नवलगढ़ जिला झुंझुनू

( राजस्थान )

यह भी पढ़ें :-

जेठ की गर्मी | Chhand jeth ki garmi

Similar Posts

  • सरहदें

    सरहदें कौन कहता है,सरहदों का कोई रंग नहीं होता,वो बताएँगे सरहद का रंग,जिसने इन लकीरों को बनते देखा,बहते गर्म लहू से,बनती खिंचती रेखा सरहद का रंग लाल होता हैगाढ़ा तरल लालजो बहता रहता हैगलेशियर से निकलीनदी की तरहजो कभी सूखती नहीं धर्म और भाषा का भेदबड़ा होता है, बहुत बड़ाजिसे नहीं मिटा पायागाँधी जैसा महामानव…

  • स्वास्तिक | Swastika

    स्वास्तिक ( Swastika )    स्वास्तिक शुभता का परिचायक मृदु मृदुल अंतर श्रृंगार, सुख समृद्धि वैभव कामना । धर्म कर्म जीवन पर्याय , परम शीर्ष भाव आराधना । सुसंस्कार भव्य बीजारोपण, निज संस्कृति गुणगायक । स्वास्तिक शुभता का परिचायक ।। अभिवंदित पुरुषार्थ पथ, सौभाग्य दिव्य जागरण । विघ्न दुःख दर्द हरण, आनंदिता स्पर्शन आवरण ।…

  • समय चुराएं | Poonam singh poetry

     समय चुराएं  ( Samay churaye )   आओ … समय से कुछ समय चुराएं शुन्य के सागर में गुम हो जाएं बीती बातों का हिसाब करें आने वाले पलों का इंतज़ार करें भूली यादों को याद करें बीती चाहतों को ताज़ा करें   कुछ बातें इधर की हों कुछ बातें उधर की हों इधर –…

  • होली आई खुशियां लाई | Holi Aayi Khushiyan Layi

    होली आई खुशियां लाई ( Holi Aayi Khushiyan Layi )   खुशियों की सौगातें लाया फिर होली-त्योंहार, रंग लगाओ प्रेम-प्यार से करों गुलाल बौछार। करों गुलाल बौछार जिसका था हमें इन्तज़ार, दूर करों गिले शिकवे एवं दिलों की तकरार।। खो ना देना संबंधों को तुम बनकर अमलदार, लाज, शर्म रखना मेरे भाई उत्तम ये व्यवहार।…

  • एकता का सूत्र | Kavita Ekta ka Sutra

    एकता का सूत्र ( Ekta ka Sutra ) समय की पुकार को समझो और अपने आप को बदलो। हम इंसान है और इंसानो की इंसानियत को भी समझो। अनेकता में एकता को देखों आबाम की बातों को सुनों। शांति की राह को चुनो और शांति स्थापित करो।। देश दुनिया की बातें करते है अपने आप…

  • पर्यावरण सुरक्षा ही जीवन रक्षा | Paryavaran Kavita

    पर्यावरण सुरक्षा ही जीवन रक्षा ( Paryavaran suraksha hi jeevan raksha )   पर्यावरण की रक्षा से जीवन सुरक्षित करना होगा हरियाली के उत्कर्ष से देश हित में बढ़ना । होगा   हिंदुस्तान से मोहब्बत है तो आओ दिखलाओ पर्यावरण सुरक्षित कर जीवन जोत जलाओ   पर्यावरण सुरक्षा का पूर्ण ज्ञान देता है हम सबको…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *