शिव पार्वती | Shiva Parvati

शिव पार्वती

( Shiva Parvati )

 

हो रहे विवाहितआज बाबा भोले
आनंदित हुए संग पार्वती
सजा महल हिमालय राज का
सुर असुर सब बने बाराती

शिव संग शक्ति मिलन परम
जीवन का यही उत्तम धरम
दिन ब्रह्मांड के एकाकार का
रूप शाश्वत प्रभु के साकार का

आदि भी शिव ,अंत भी शिव
अणु भी शिव संपूर्ण भी शिव
शिव ही पार्वती पार्वती ही शिव
फिर भी कहलाते पार्वती और शिव

दिन आज का है यह परम पुनीत
मधुर मिलन की है जगत रीत
मानव धर्म की यही उच्च शिक्षा
प्रेम अखंड ,रहे राजपद या भिक्षा

जन्म-जन्मांतर का एक मिलन
शिव गौरा का यह सत्य उदाहरण
माया बदले चाहे काया बदले
सत्य प्रेम ही करता प्रेम वरुण

मोहन तिवारी

( मुंबई )

यह भी पढ़ें :-

https://thesahitya.com/bhor-hone-tak/

Similar Posts

  • राजस्थान री विशेषता | Rajasthani bhasha kavita

    राजस्थान री विशेषता ( भाषा राजस्थानी )   धोरां री आ धरती म्हारी रजवाड़ां री शान रण बांकुरा लड्या घणा भामाशाह री खान   पुष्कर गलता तीर्थ जठै राणा रो स्वाभिमान नगर गुलाबी जयपुर प्यारो धोरां री मुस्कान   बीकानेर जोधाणो घूमो जैसलमेर रेतीलो कोटा बूंदी हाडोती दमके आमेर रो कीलो   मोठ ज्वार बाजरो…

  • फूल और कांटे | Phool aur kaante | Kavita

    फूल और कांटे ( Phool aur kaante )   सदा रहो मुस्काते राही नित पथ में बढ़ते जाना बाधाओं का काम रोकना निरंतर चलते जाना   फूल और कांटे जीवन में सुख दुख आते जाते संघर्षों में पलने वाले सौरभ भरकर मुस्काते   पुष्प की सुंदरता को हम दूर से निहारा करते कांटो से सुरक्षा…

  • सूर्य नमस्कार | Surya Namaskar

    सूर्य नमस्कार ( Surya Namaskar )   आरोग्य अनुपमा, सूर्य नमस्कार से ******** सुख समृद्ध जीवन पथ, स्वस्थ तन मन अति महत्ता । उत्तम पावन विचार उद्गम, दिव्य स्पंदन परम सत्ता । अद्भुत ओज बिंब सूर्य देव, मूल विमुक्ति सघन अंधकार से । आरोग्य अनुपमा, सूर्य नमस्कार से ।। द्वादश सहज आसन चरण, अंतर्निहित अनूप…

  • खट्टी मीठी यादें | Khatti meethi yaadein kavita

    खट्टी मीठी यादें ( Khatti meethi yaadein )     वर्ष बीत गया कुछ कुछ कवड़ी मगर सच्ची यादें सब के जीवन को बदला कुछ अच्छी सच्ची बातें   आहिस्ता आहिस्ता नव वर्ष आ ही गया करें स्वागत नव ऊर्जा नव उमंग नव उत्साह संग आओ करें स्वागत   कुदरत ने ये कैसा कहर बरपाया…

  • एलर्जी एवं अस्थमा | Allergies and Asthma

    एलर्जी एवं अस्थमा ( Allergies and asthma )    रोग चाहें कोई सा भी हो वह कर देता है परेशान, वक़्त से ईलाज़ न लिया तो वह ले लेता है जान। ऑंख नाक मस्तिष्क हो चाहें पेट कान गला रोग, कई बीमारियां होती ऐसी जो करती हमें हेरान।। सर्दी व बारिश मौसम में कई लोग…

  • नजारा | Kavita Nazara

    नजारा ( Nazara ) रंग बिरंगी प्रकृति देखो, यौवन के मद मे झूमे, पर्वत पेंड़ों की ये श्रंखला, आकाश नारंगी को चूमें, हरित धरा पर सुमन खिले हैं, बनी मेखला गलियारा, कौन भला इस यौवन पर नही है अपना हिय हारा, अरुणोदय मे अस्ताचल का, अद्भुत देख नजारा, कुछ और देर को ठहर मै जाऊं,…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *