Poem Mujhe Haq Hai

मुझे हक है | Poem Mujhe Haq Hai

 मुझे हक है

( Mujhe Haq Hai )

 

दिल के सारे राज जानूं कैसी दिल की धड़कन है।
मनमंदिर में पूजन कर लूं दीपक ले मेरा मन है।

 

सुबह शाम जब देखूं दिल में होती धक धक है।
तेरा प्रेम मेरी जिंदगी है प्रियतम मेरे मुझे हक है।

 

डगर डगर पे तेरे संग में चमन महकते पाया है।
हर आंधी तूफानों को भी हमने मात दिखाया है।

 

रोशन हर कोना कोना सलोने प्रेम से चकाचक है।
तेरा प्रेम मेरी जिंदगी है प्रियतम मेरे मुझे हक है।

 

सरिता सी बहती धारा सींच दिया फुलवारी को।
रिश्तो नातो को निभाया घर की केसर क्यारी को।

 

बेचैनी सी हो जाती तलक ना देखूं एक झलक है।
तेरी सांसो में मेरा ठिकाना सनम मेरे मुझे हक है।

 

बैठी तेरी राह निहारु दिलवाले मैं तुझे पुकारू।
गूंज उठती वादियां आजा प्यारे तुझे निहारू।

 

तेरी धड़कन से मेरा प्यारा रिश्ता सांस तलक है।
तुझ संग जुड़ी प्रेम कहानी जान लूं मुझे हक है।

 ?

कवि : रमाकांत सोनी सुदर्शन

नवलगढ़ जिला झुंझुनू

( राजस्थान )

यह भी पढ़ें :-

सारा आकाश हमारा है | Kavita sara akash hamara hai

Similar Posts

  • शहीद सरदार उधम सिंह | Udham Singh

    शहीद सरदार उधम सिंह ( Shaheed Sardar Udham Singh )   महान क्रान्तिकारी में लिया जाता है आपका ये‌ नाम, अदम्य-साहस के परिचायक देशहित में दिया जान। पिता का नाम तेहाल सिंह, नरेन कौर माता का नाम, जिनकी वीरता के आगे नतमस्तक है ये हिंदुस्तान।। शहीद-ए-आज़म सरदार उधमसिंह था जिनका नाम, २६ दिंसबर १८९९ को…

  • भ्रष्ट नेता | Bhrasht Neta

    भ्रष्ट नेता! लहू जनता का पीता ******** सभी बड़ी हस्तियां शामिल हैं यहाँ के भ्रष्टाचार में फूटी कौड़ी नहीं दी है जनता ने,किसी को उधार में! लाखों करोड़ों की गड्डियां जो निकलती हैं, उनके दराजों से… आम आदमी का लहू है, मटिया तेल नहीं! जो ये टिन के डब्बे में छिपा कर रखते हैं अपने…

  • यूनिट एक सौ पैंसठ | Unit 165 par kavita

    यूनिट एक सौ पैंसठ ( Unit 165 )    काल का भी होगा नही १६५ पर आघात, क्यों कि हम पर है महाकालेश्वर का हाथ। निकले है हम सभी वतन सुरक्षा के लिए, ईश्वर को भी पता है हम करते नही घात।। उम्मीद का दीपक हमने बुझने नही दिया, कई चट्टानें चक्रव्यूह यू ही पार…

  • उस दर पे कदम मत रखना

    उस दर पे कदम मत रखना जहाँ नहीं मिलता है प्यार तुम्हें। जहाँ नहीं मिलता सम्मान तुम्हें।। उस दर पे कदम मत रखना। उस घर में कदम मत रखना।। जो नहीं दे सकते तुमको खुशी। जज्बात तेरे जो समझे नहीं।। उस दर पे कदम———————।। तुझमें नहीं है कुछ भी कमी। क्यों उनकी गुलामी करता है।।…

  • Gurudev | शिक्षक

    शिक्षक ( Shikshak )    जो तुम्हें तुमसे मिला दे तुम्हें आईना दिखा दे मन में जुनून बसा दे हारने पर तुम्हें फिर उठ खड़ा होना सिखा दे खुद दीपक जैसे जलकर तुझे रोशन होना सिखा दे राष्ट्रभक्ति राष्ट्र प्रेम सिखाए सही गलत का भेद बताएं उसकी दी सिखों को तू जीवन भर भूल न…

  • चरित्रहीन | Charitraheen

    चरित्रहीन ( Charitraheen ) “घर आकर बताता हूँ”जब जब उसने कुछ पूछना चाहाहमेशा यही उत्तर मिलाऔर फिर कभी ना वो समय आयाना ही उसे कुछ बताया गया।उसे कभी नहीं लगा किवह भी किसी की ज़िंदगी का हिस्सा है।दोनों कभी नहीं बन पायेएक दूसरे के सहभागी,बस एक दूसरे को ज़िम्मेदारी बनढोते रहे।बिना ये सोचे किएक समय…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *