Anupam Kher par kavita

अनुपम खेर | Anupam Kher par kavita

“अनुपम” खेर

( Anupam Kher ) 

–> क्या उपमा दूँ मैं “अनुपम” की …….||
1. हैं अनुपम जी खुशहाल बडे,इन्डस्ट्री मे नाम अमर उनका |
सूट करे किरदार कोई भी,आवाज बुलंद हुनर उनका |
है सिर पर हांथ माँ दुलारी का,आशीष सदा बरसाती है |
खट्टी-मीठी सी नोक-झोंक,सबके मन को हर्षाती है |
–> क्या उपमा दूँ मैं “अनुपम” की ….||

2. हो गए बडे तो क्या हुआ,माँ के सम्मुख तो बच्चे हैं |
कलाकार माना पक्के हैं,माँ जी के आगे तो कच्चे हैं |
रम जाते किरदार मे अपने,लगता बिल्कुल की सच्चे हैं |
रुप तो सुन्दर है ही उनका,दिल हीरा है मन के अच्छे हैं |
–> क्या उपमा दूँ मैं “अनुपम” की ….||

3. काश्मीर फाइल जैसी कई फिल्में,अनुपम जी ने कर डालीं |
फिल्म जगत् के सितारे हैं वो,इतिहास की पुस्तक लिख डाली |
करें बात खरी इंसान खरे,एक जाने-माने अच्छे ऐक्टर हैं |
कहूँ और क्या नहीं जानता,वो खुद एक अच्छे राइटर हैं |
–> क्या उपमा दूँ मैं “अनुपम” की ….||

4. कभी गुद-गुदाते कभी हंसाते,कभी-कभी तो रुला जाते |
कभी करें खल-नायकी,नफरत और गुस्सा दिला जाते |
एक चाह सुदीश की मिलने की,काश कभी मै मिल पाऊँ |
कुछ अपनी कहूँ कुछ उनकी सुनूँ,जब भी मै उनके दर जाऊँ |
–> क्या उपमा दूँ मैं “अनुपम” की ….||

 

लेखक:  सुदीश भारतवासी
Email: sudeesh.soni@gmail.com

यह भी पढ़ें :

लवली-अक्षय

 

Similar Posts

  • विध्यालय का पहला दिन | First Day of School

    विध्यालय का पहला दिन ( First Day of School ) आया आपकी शरण में गुरुजन…| प्यार से पुकार कर, पुचकार कर सम्हाल दो । मैं आपकी शरण में गुरुजन, मुझमें सुंदर विचार दो ।। हो जरुरत फटकार दो, झाड दो लताड़ दो। अपने पन की आश-प्यार, ज्ञान का प्रकाश दो ।। हूँ अभी मैं कोरा…

  • सोच रहा बैठा एकाकी | Kavita Soach Raha

    सोच रहा बैठा एकाकी (  Soach Raha Baitha Ekaki ) बहुत अकेलापन लगता है जनसंकुल संसार में। जन्मान्तर का ऋणी, गई है पूंजी सभी उधार में। सोच रहा बैठा एकाकी, अभी और है कितना बाकी। रिक्त हस्त कैसे चुकताऊं, मेरे नाम लगी जो बाकी। शिथिल अंग हो रहे करूं क्या मैं इसके प्रतिकार में। कालधार…

  • योग | Yoga Diwas

    योग ! ( Yoga )  ( विश्व योग दिवस विशेष )   खिला -खिला रहता है जीवन, जो भी योग अपनाता। छिपी हैं योग में अनंत शक्तियाँ, पर विरला इसे जगाता। प्राणायाम के माध्यम से हम, अपना विश्वास बढ़ाएँ । अनुलोम-विलोम,कपालभाती से, जीवन दीर्घायु बनाएँ। चुस्ती-फुर्ती रहती दिनभर, मन प्रसन्न भी रहता। बुद्धि-विवेक बढ़ता है…

  • हे आर्य पुत्र | Kavita He Arya Putra

    हे आर्य पुत्र ( He Arya Putra ) हे आर्य पुत्र, तूफानों में दीप जला दर्श पथ कंटक बाधा , किंचित नहीं घबराना । थोड़ा चिंतन मनन कर, मूल कारण पत्ता लगाना । फिर लगा दुगुनी ताकत, दिखा मनुज जलजला । हे आर्य पुत्र, तूफानों में दीप जला ।। बुलंद हौसलों संग होती, हर मंजिल…

  • कर्मठ बनिए | Kavita Karmath Baniye

    कर्मठ बनिए ( Karmath Baniye ) निरन्तर लगाव का भाव रखना , हद और सरहद जमीन की होती है ।।1। भारतीय अंधेरे भी हैं मुट्ठी बांधे , हाथापाई की झड़प चीन की होती है ।।2। शब्द के प्रयोग से प्रभाव शून्य होता, सम्मान सदैव मनहर मौन की होती है।।3। हर युद्ध का पथप्रदर्शक धर्म रहा…

  • इंसाफ कहाँ से पाऊं | Insaaf Kahan se Paoon

    इंसाफ कहाँ से पाऊं ( Insaaf kahan se paoon )   हे ईश्वर तू ही बता अब मैं कहाँ पे जाऊं, न्याय हो गया इतना महंगा इंसाफ कहाँ से पाऊं। एक जो रामचंद्र थे जो पिता के वचन निभाते थे, गए थे वनवास १४ वर्ष तक पुत्र धर्म निभाते थे। ऐसा वचन निभाने को मैं…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *