Deep sa din raat main

दीप सा दिन रात मैं | Deep sa din raat main | Poem Hindi mein

दीप सा दिन रात मैं

( Deep sa din raat main )

 

दीप सा दिन रात मैं, जलता रहा जलता रहा.
बस अंधेरों को यही, खलता रहा खलता रहा.

 

चैन से बिस्तर में आकर, वो कभी सोता नहीं
दूसरों को जो सदा, छलता रहा छलता रहा.

 

वक्त पर जो वक्त की, करता नहीं कोई कदर
अंत में वो हाथ को, मलता रहा मलता रहा.

 

बैर बन जाएगा वो, बस देखते ही देखते
रोष जो दिल में यदि,पलता रहा पलता रहा.

 

उससे मंजिल कोई भी, छीन सकता नहीं
जो मुसाफिर रात दिन, चलता रहा चलता रहा.

 

साथ में मां-बाप की, “चंचल” दुआएँ जो रही
हादसा हो कोई भी, टलता रहा टलता रहा.

 

🌸

कवि भोले प्रसाद नेमा “चंचल”
हर्रई,  छिंदवाड़ा
( मध्य प्रदेश )

यह भी पढ़ें : –

बेवफा जमाने को | Bewafa jamane ko

Similar Posts

  • Kavita | वाह रे जिन्दगी

    वाह रे जिन्दगी ( Wah re zindagi )   भरोसा तेरा एक पल का नही, और नखरे है, मौत से ज्यादा।   जितना मैं चाहता, उतना ही दूर तू जाता, लम्हां लम्हां खत्म होकर तू खडा मुस्कुराता। वाह रे जिन्दगी…. भरोसा तेरा एक पल का नही, और नखरे हैं मौत से ज्यादा। बाँध कर सांसों…

  • इतिहास | Itihaas par Kavita

    इतिहास ( Itihaas )    तकलीफ तो होती ही है, इतिहास पढ करके मुझे। सब सच पे झूठ को लाद कर, बकवास पढ करके मुझे। तकलीफ तो होती ही है…. यह राम कृष्ण की है धरा, जो चिर सनातन सत्य है, फिर क्यो बनाया सेकुलर, यह बात टिसती है मुझे। तकलीफ तो होती ही है…….

  • आया बुढ़ापा ले मनमानी | Aaya Budhapa

    आया बुढ़ापा ले मनमानी ( Aaya budhapa le manmani )    बचपन बीता गई जवानी आया बुढ़ापा ले मनमानी। ना रही वो चुस्ती फुर्ती सारी बीती बातें हुई कहानी। मंद पड़ी नैनों की ज्योति श्वेत केश जर्जर हुई काया। बच्चे बड़े हुए पढ़ लिखके सबको घेर चुकी है माया। अकेले अकेले कोने में बैठा काशीराम…

  • युद्ध के दौरान कविता | Yuddh ke Dauran Kavita

    युद्ध के दौरान कविता ( Yuddh ke Dauran Kavita )   रात के प्रवाह में बहते हुए अक्सर अचेत-सा होता हूं छूना चाहता हूं — दूर तैरती विश्व-शांती की वही पुरानी नाव-देह . अंधेरे और उजाले का छोर पाटती तमाम निर्पेक्षताओं के बावजूद यह रात भी / एक राजनैतिक षड़यंत्र लगती है मुझे . जहां…

  • 2624 वां महावीर जन्म कल्याणक दिवस

    2624 वां महावीर जन्म कल्याणक दिवस भगवान महावीर को मेरा भावों से शत – शत वन्दन !भगवान महावीर की राह को अपनायें ।मानव जीवन सफल बनायें ।अब भोर है उठ जाग जायें ।क्यों आँखें मूंदकर हम सोयें ।संत हमारी मूर्छित चेतना जगाते ।कीमती वक्त हमारा हम क्यों खोते।दुनिया की हैं यह झूठी माया ।जैसे बादल…

  • कमरा | Kamra

    कमरा ( Kamra )    अनायास तीव्र वेग से मेरे कमरे में आकर हवा ने हलचल मचा दी और परदे ने लहराकर मेरे टेबिल पर रखी कांच से मढ़ी फ्रेम हुई तस्वीर को गिरा दिया साथ ही वही रखी हुई मियाज के पन्नों ने फड़फड़ाकर हलचल मचा दी और फिर वही रखी हुई इंक की…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *