Varsha ritu aayi

वर्षा ऋतु आई | Varsha ritu aayi | Chaupai

वर्षा ऋतु आई

( Varsha ritu aayi )

 

घेरे घटा सघन नभ घोरा ।
चमके चपला करहि अजोरा ।।१

सन सन बहे तेज पुरवाई ।
लागत हौ बरखा ऋतु आई ।।२

आगम जानिके खग मृग बोले ।
अति आनंद ह्रदय में घोले।।३

प्रेम मगन वन नाचे मोरा ।
पपिहा करे पिउ पिउ चहु ओरा।।४

हर्षित जीव जगत अब सांचे।
उछरि उछरि मृग भरहि कुलाचे।।५

भई प्रफुल्लित बिरहिन नारी ।
अब प्रिय आवन की हौ बारी।।६

एक पल धैर्य नही दिन राती ।
धड़कहि जोर जोर से छाती।।७

छन छन अंदर बाहर जाए ।
दरस चरण की कब प्रिय पाए।।८

पुलकित भई देखि प्रिय आगे।
भाग्य हमार आजु पुनि जागे।।९

बार-बार देखहि प्रिय ओरा।
जैसे चंद्र को निरखि चकोरा।।१०

 

दोहा

हर्षित भई प्रिय पाइके , नैन बहे जल धार।
“रूप” खिले तब प्रेम से , छलके नेह अपार।।

 

?

कवि : रुपेश कुमार यादव ” रूप ”
औराई, भदोही
( उत्तर प्रदेश।)

यह भी पढ़ें :-

पत्नी गई मायके | Patni gai mayke

Similar Posts

  • सुहाना सपना | Suhana Sapna

    सुहाना सपना ( Suhana sapna )    मेरा बॉस मुझे घर छोड़ने आया, उसने था मेरा ब्रीफकेस उठाया। सब्जी का थैला बीवी को थमाया, सैलरी का चेक भी उसको बताया। बीवी ने झट मुझे कुर्सी पे बिठाया, फ्रिज से ठंडा पानी ला के पिलाया। प्यार से मेरे माथे को था सहलाया, हाथों से मेरे पैरों…

  • मिशन चंद्रयान | Mission Chandrayaan

    मिशन चंद्रयान ( Mission Chandrayaan )    शुरू किया अभियान जो चौदह जुलाई दो हजार तेईस  को भेजा जो हमने चंद्रयान जहां मैं हो रहा सम्मान दिल प्रफुल्लित  हो गया शंखनाद यह हो गया तेईस सितंबर दो हजार तेईस स्वर्णक्षर मे अंकित हो गया जय घोष भारत का हुआ जमीन से आसमान तक चंद्रमा के…

  • कब बरसी सवनवाँ | कजरी

    कब बरसी सवनवाँ टप-टप चुवेला पसीनवाँ, हाय, कब बरसी सवनवाँ। लुहिया के चलले से सूखेला कजरवा, ऊपरा से नीचवाँ कब बरसी बदरवा। गरमी से आवें न पजरवाँ, हाय, कब बरसी सवनवाँ। टप-टप चुवेला पसीनवाँ, हाय, कब बरसी सवनवाँ। ताल-तलइया,नदिया,पोखरी सुखैलीं, अपने बलम के हम गोनरी सुतऊलीं। चिरई जुड़ाई कब खोंतनवाँ, हाय, कब बरसी सवनवाँ। टप-टप…

  • वादा | Kavita Vaada

    वादा ( Vaada )    प्रेमी का प्रेमिका से वादा हाथ छोड़ ना जाने का भक्त का भगवान से वादा भक्ति में डूब जाने का पति का पत्नी से वादा संकट में साथ निभाने का एक मां का बेटे से वादा संस्कारवान बनाने का एक बेटी का मां से वादा घर दूजा रोशन करने का…

  • हिन्दी मे कुछ बात है | Short Poem on Hindi Diwas

    हिन्दी मे कुछ बात है ( Hindi me kuch baat hai )    हिन्दी दिवस पर विशेष  (कविता)  हिन्दी अपनी मातृभाषा, हिन्दी में कुछ बात है! हिन्दी बनी राष्ट्र भाषा, भारत देश महान में। ‘नेताजी’ ” के हिन्दी नारे, गूंजे हिंदुस्तान में। ‘गुप्त’ सरीखे राष्ट्र-कवि, ‘तुलसी’ जैसे महाकवि। जाने कितने अमर हो गए, लिखकर इसी…

  • खुदगर्जी | Khudgarzi

    खुदगर्जी ( Khudgarzi )   चाहते हो मोल कामयाबी का तो करो कुछ ,कि और भी हों आपसे बनकर तो देखो रहनुमा तुम करोगे राज दिलों में सभी के तुम जीत कर भी हार जाते हैं वो करते हैं गिराकर जो जीत हासिल या छोड़कर साथी को अपने वे हारे हुए हि हैं हर दौड़…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *