Antardwand kavita

अन्तर्द्वन्द्व | Antardwand Kavita

अन्तर्द्वन्द्व

( Antardwand )

 

मन जब अन्तर्द्वन्द से घिर जाये,
तब हार न जायें जीवन में।
हार न जायें जीवन में।
कोयल सी वाणी जब
कौए की भाँति
कानों को चुभ जाये,
हृदय की विदीर्णता पर जब
कोई लेप न लगाये।
टूटती आस जब बचाने
को कोई हाथ
पंख ना बन पाये,
सफलता की राहों में जब
शूल ही शूल बिछ जायें,
हम खुद तब हिमालय बन
तूफानों से टकराएं।
जब कोई आलिंगन को
बाँह ना फैलाये,
हम हार न जायें जीवन में,
हम हार न जायें जीवन मे।
रंगीं जीवन जब धूल-
धूसरित बन जाए,
आँगन का पौधा जब
हमीं से बिसरता जाये,
जीवन की नैया जब पतवार
का सहारा न ले पाये,
नाविक बन हम खुद तर जायें।
जब आस न आये दामन में,
हम हार न जाएं जीवन मे,
हम हार न जायें जीवन मे।
कर्म युद्ध में जब
विपदायें ही हाथ थमाएं,
कोटि जतन जब निमिष भर
काम न आने पायें,
क्षितिज तक निहारने पर भी,
कोई अपना साथ नज़र ना आये,
साथी बन स्वयं ही संघर्ष से
हम निखरते चले जायें।
जब साँस ना बचे तन-मन में,
हम हार न जायें जीवन मे,
हम हार न जायें जीवन मे।।

☘️☘️

Antardwand kavita

रेखा घनश्याम गौड़
जयपुर-राजस्थान

यह भी पढ़ें :-

मेरा स्वाभिमान है यह | Mera swabhiman | Kavita

Similar Posts

  • हार कर हालात से न हार होना चाहिए | Veerta Par Kavita

    हार कर हालात से,न हार होना चाहिए ( Haar kar halat se,na haar hona chahiye )   हार कर हालात से,न हार होना चाहिए कंटकों से पथ भरा,स्वीकार होना चाहिए   क्या करेगी आंधियां,तुफान भी हो सामने हौंसिलों का वेग भर,उड़ान होना चाहिए   संधर्ष से जीवन भरा,हमको सिखाता है यही नाकाम गर हो कोशिशें,प्रयास…

  • राम के ही जाप से

    राम के ही जाप से है अवध बलिहारी, पधारे है धनुर्धारी,दूर है अब अयोध्या, वियोग के शाप से, राम हैं पधारे जब, धन्य हुआ जग सब,गूँज उठा जयकारा, नगाड़े के थाप से, मान और नाम मिला, फूल सा जीवन खिला,भाग्य मेरे खुल गए, राम के ही जाप से। कर जोर भजूं राम, पावन तुम्हारा नाम,करना…

  • योग | Yoga Diwas

    योग ! ( Yoga )  ( विश्व योग दिवस विशेष )   खिला -खिला रहता है जीवन, जो भी योग अपनाता। छिपी हैं योग में अनंत शक्तियाँ, पर विरला इसे जगाता। प्राणायाम के माध्यम से हम, अपना विश्वास बढ़ाएँ । अनुलोम-विलोम,कपालभाती से, जीवन दीर्घायु बनाएँ। चुस्ती-फुर्ती रहती दिनभर, मन प्रसन्न भी रहता। बुद्धि-विवेक बढ़ता है…

  • चाय की चुस्कियां | Chai ki Chuskiyan

    चाय की चुस्कियां ( Chai ki chuskiyan )   चाय की चुस्कियों में तबियत खुश हो गई। चेहरे पे रंगत छाई आंगन में रौनक हो गई। महक उठी महफिल अजीज मिल बैठे यार। कहकहो का दौर लेके आई हंसी की बहार। चाय की चुस्कियों ने मीठी कर दी जुबान को। अदरक ने रुतबे से खुश…

  • शिव शिव बोल ज्ञान पट खोल | Shiv Shiv Bol

    शिव शिव बोल ज्ञान पट खोल ( Shiv Shiv Bol Gyan Pat Khol )    शिव शिव बोल ज्ञान पट खोल। हर हर भज नर नाम अनमोल। बाबा भोलेनाथ जय महाकाल। गंगा जटा सोहे चंद्र सोहे भाल। त्रिनेत्र त्रिशूलधारी नीलकंठ त्रिपुरारी। भस्म रमाए शिवशंकर बाघाम्बर धारी। डम डम डमरू बाजे नटराज नृत्य धारे। बिल्व पत्र…

  • न रुकी जंग तो | Na Ruki Jang to

    न रुकी जंग तो…! ( Na ruki jang to ) ( नज़्म )   बुराई बढ़ेगी, तो अच्छाई भी बढ़ेगी, ये दुनिया आज है,तो कल भी रहेगी। सदियों से एक साथ रहते हम आए, मोहब्बत की तासीर न फीकी पड़ेगी। अम्न का रास्ता बनाओ दुनियावालों, जड़ से जुड़ी कायनात,जुड़ी ये रहेगी। ऐसे तो मुक्कमल कोई…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *