Kavita Hindi Ki Hindi

हिन्द की हिंदी | Kavita Hindi Ki Hindi

हिन्द की हिंदी

( Hindi Ki Hindi )

 

स्वर ध्वनि शब्दों की हिंदी भाषा

अमृत धारा सी बह रही है

रगो में शीतल सरिता सी चलकर

सांसों के सागर में बह रही है।

 

अनमोल कितना मधुरमयी है

दुनिया भी तुमको पहचानती है

तेरी प्रसंशा का राग की धुन

सुबह सवेरे खूब बज रही है।

 

अरमान अभिमान सम्मान वैभव

गौरव गरिमा है देश की तू

सुन्दर मनोरम मीठी सरल है

दिल की हर धड़कन कह रही है।

 

तू विश्वव्यापी है राष्ट्र भाषा

घर घर हो जाती मातृभाषा

तेरी शुद्धता को क्या बताऊं

किलकारियां भी बता रही है

 

तेरी सुगमता तेरी सहजता

सभी को बांधी है एकता में

रसों में रम कर छंदों से बध कर

साहित्य सज धज कर कह रही है।

 

व्यवहार हिंदी अधिकार हिंदी

आधार जीवन की बन गई है

कविरा तुलसी रसखान बनकर

ज्ञान की गंगा सी बह रही है।

 

विशाल भारत में तेरी खुशबू

महक रही है हर कोने कोने

हवा की झोंके भी गुनगुनाकर

तेरी गरिमा को गा रही है।

 

अखिल विश्व के क्षितिज धरा पर

जन जन की भाषा तू बन चली है

उत्तर से दक्षिण पूरव से पश्चिम

सूरज सा चम चम चमक रही है।

 

हिंदी को आओ पढ़ें पढ़ाएं

सहज सुबोध सरल बनाएं

बन श्रंगार देश की हिंदी

सम्मान हमारा बढ़ा रही है।

?
रचनाकार -रामबृक्ष बहादुरपुरी
( अम्बेडकरनगर )

 

यह भी पढ़ें :-

https://thesahitya.com/kavita-gyaan-anamol-khazana-hai/

Similar Posts

  • विचार-धारा

    सच्चाई कौन दोस्त कौन दुश्मन फ़र्क़ नहीं पड़ता,कौन अपना कौन पराया फ़र्क़ नहीं पड़ता। हम चले मंज़िल की ओर एकदम अकेले,कौन रहबर कौन रहज़न फ़र्क़ नहीं पड़ता। सोच में सपने संजोये भावी भविष्य के,कौन नाकाम कौन कामयाब फ़र्क़ नहीं पड़ता। नक्कमे करते नुक्ताचीनी हर किसी काम में,कौन नेक कौन नादान फ़र्क नहीं पड़ता। करते जो…

  • अलसायी कलम | Alsaayi Kalam

    अलसायी कलम ( Alsaayi kalam )    यह निढाल कलम सुस्ताये से अल्फाज़ करवट ले मुँह मोड़कर यह मेरी डायरी के पन्ने हाथ लगाने पर कुछ यूं उखड़े से आँखें बंद किये कसमसाते हुये लिहाफ़ में मानो और दुबक गये हाथों से मेरे छिटक लिये दबी आवाज़ में मानो कह रहे रात है गहराती हमें…

  • लोकतंत्र | Kavita Loktantra

    लोकतंत्र ( Loktantra )   हम घुट घुट कर जियें मरें, क्या यही हमारा लोकतंत्र है! बहती जहां सियासी गंगा, चेहरा जिसका राजतंत्र है!! जनसेवा का भाव लिये जो, चरते हैं मानवता को ! लगा मुखौटा राष्ट्रप्रेम का, दिखलाते दानवता को !! सुविधा शुल्क के चक्कर में, दिख रहा चतुर्दिक लूटतंत्र है! हम घुट घुट…

  • मै हिंदी हिंदुस्तान की | Mai Hindi Hindustan ki

    मै हिंदी हिंदुस्तान की ( Mai Hindi Hindustan Ki )    मैं हिंदी हिंदुस्तान की, भारत के सुज्ञान की हिंदु मुस्लिम सिख इसाई, हर भारत के इंसान की। पूरब से पश्चिम की भाषा उत्तर से दक्षिण की भाषा मै हिंदी हिंद निशान की ,मैं हिंदी हिंदुस्तान की। सूर के सुख का सागर हू , भाव…

  • उठे जब कलम कोई | Kavita uthe jab kalam koi

    उठे जब कलम कोई ( Uthe jab kalam koi )   उठे जब कलम कोई सिंहासन डोल जाता है सोया सारा धीरज जनता का बोल जाता है   सड़के  पूल  को निगले वो दिग्गज बड़े भारी चंद चांदी के सिक्कों में कुर्सियां खरीदते सारी   राज काली करतूतों का भांडा फूट जाता है उठे जब…

  • Jal par kavita | जल ही जीवन

    जल ही जीवन ( Jal Hi Jeevan Hai )   बूॅ॑द -बूॅ॑द  से  घड़ा  भरे, कहें  पूर्वज  लोग, पानी को न व्यर्थ करें, काहे न समझे लोग।   जल जीवन का आधार है,बात लो इतनी मान। एक  चौथाई  जल  शरीर,  तभी थमी है जान।   जल का दुरुपयोग कर, क्यों करते नुकसान। जल  से  है …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *