Kavita Hindi Ki Hindi

हिन्द की हिंदी | Kavita Hindi Ki Hindi

हिन्द की हिंदी

( Hindi Ki Hindi )

 

स्वर ध्वनि शब्दों की हिंदी भाषा

अमृत धारा सी बह रही है

रगो में शीतल सरिता सी चलकर

सांसों के सागर में बह रही है।

 

अनमोल कितना मधुरमयी है

दुनिया भी तुमको पहचानती है

तेरी प्रसंशा का राग की धुन

सुबह सवेरे खूब बज रही है।

 

अरमान अभिमान सम्मान वैभव

गौरव गरिमा है देश की तू

सुन्दर मनोरम मीठी सरल है

दिल की हर धड़कन कह रही है।

 

तू विश्वव्यापी है राष्ट्र भाषा

घर घर हो जाती मातृभाषा

तेरी शुद्धता को क्या बताऊं

किलकारियां भी बता रही है

 

तेरी सुगमता तेरी सहजता

सभी को बांधी है एकता में

रसों में रम कर छंदों से बध कर

साहित्य सज धज कर कह रही है।

 

व्यवहार हिंदी अधिकार हिंदी

आधार जीवन की बन गई है

कविरा तुलसी रसखान बनकर

ज्ञान की गंगा सी बह रही है।

 

विशाल भारत में तेरी खुशबू

महक रही है हर कोने कोने

हवा की झोंके भी गुनगुनाकर

तेरी गरिमा को गा रही है।

 

अखिल विश्व के क्षितिज धरा पर

जन जन की भाषा तू बन चली है

उत्तर से दक्षिण पूरव से पश्चिम

सूरज सा चम चम चमक रही है।

 

हिंदी को आओ पढ़ें पढ़ाएं

सहज सुबोध सरल बनाएं

बन श्रंगार देश की हिंदी

सम्मान हमारा बढ़ा रही है।

?
रचनाकार -रामबृक्ष बहादुरपुरी
( अम्बेडकरनगर )

 

यह भी पढ़ें :-

https://thesahitya.com/kavita-gyaan-anamol-khazana-hai/

Similar Posts

  • ईमानदारी | Imandari par kavita

    ईमानदारी ( Imandari )    ईमानदारी बहुत दुखी है झूठ का बोलबाला है लूट खसोट निरंतर जारी निकल रहा दिवाला है   दीन ईमान की बातें सारी जनभाषण में बह जाती है छल कपट का राज हो रहा ईमानदारी दब जाती है   मेहनत मजदूरी जो करते सदा चलते सीना तान अटल रहे सच्चाई पर…

  • मित्र | Mitra par kavita

    मित्र ( Mitra )   अर्पण दर्पण और समर्पण मित्र तेरी यह पहचाने है l दुख में भय में और सुखों में हाथ मेरा वह थामें हैl वादों, रिश्तो से और नातो से ऊंचे उसके पैमाने हैंl गलत सही जो मुंह पर कह जाए दोस्त वही सुहाने हैंl ताकत साहस और ढाढस, में मित्र ही…

  • प्रकृति का मानवीकरण

    प्रकृति का मानवीकरण प्रकृति की गोद में हम रहते हैं,उसकी सुंदरता से हमें प्रेरणा मिलती है,की उसकी शक्ति से हमें जीवन मिलता है। प्रकृति की हरियाली में हम खो जाते हैं,उसकी ध्वनियों में हमें शांति मिलती है,की उसकी सुंदरता में हमें आनंद मिलता है। प्रकृति की शक्ति से हमें प्रेरणा मिलती है,उसकी सुंदरता से हमें…

  • लघुदीप | Laghudeep

    लघुदीप ( Laghudeep )    सघन तिमिर को तिरोहित कर देती है कक्ष से नन्हीं-सी लौ लघुदीप की। टहनी से आबद्घ प्रसुन बिखर जाते है धरा पर सान्ध्य बेला तक पर, असीम तक विस्तार पाती है– उसकी गन्ध रहता है गगन में चन्द्र पर, ज्योत्स्ना ले आती है उसे इला के नेहासिक्त अंचल तक बाँध…

  • इच्छा | Ichcha par kavita

    इच्छा ( Ichcha )  छोटी बड़ी पवित्र दूषित अधूरी पूरी मृत जीवित दबी तीव्र अल्पकालिक दीर्घकालिक व नाना प्रकार की होती है, सबको होती है। किसी की कम या ज्यादा होती है, किसी की पूरी तो किसी की अधूरी रह जाती है। यह कहां से आती है? जीवन से आती है, जीवनोपरांत समाप्त हो जाती…

  • तेरी कमी | Poem on Beti in Hindi

    तेरी कमी ( Teri kami )   खलती है आज भी तेरी कमी, तू आज भी है मेरे लिए बेटी नन्हीं।   कैसे मैं समझूं? मानूं मैं बातें पराई पराई कहते हर कोई यही सोंच कर आंखों में छा जाती नमी खलती है आज भी तेरी कमी।   आता कहीं से तुझे देखता था कभी…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *