हिंदी राष्ट्र धरोहर है

हिंदी राष्ट्र धरोहर है | Kavita Hindi rashtra dharohar hai

हिंदी राष्ट्र धरोहर है

( Hindi rashtra dharohar hai )

*****

 

सबकी प्यारी सबकी दुलारी-

मनभावन व मनोहर है,

हिंदी राष्ट्र धरोहर है।

देश को आपस में जोड़ने वाली,

हृदय से हृदय को पहुंचने वाली ।

कानों में मिसिरी घोलने वाली,

मीठी सुरीली, है अद्भुत अलबेली ;

छात्र/छात्राओं की है सहेली ।

संपूर्ण धरा पर जिसका समादर है,

भाषाओं की यह रत्नाकर है;

हिंदी राष्ट्र धरोहर है।

हृदय में संजोएं मातृभाषा,

रखें सदैव इसी से आशा।

न आने दें मन में भाव निराशा,

करेंगे उन्नति बेतहाशा।

ज्ञान की यह सरोवर है,

हिंदी राष्ट्र धरोहर है।

उत्तर से दक्षिण पूरब से पश्चिम,

प्रकाश न होता कभी इसका मद्धिम।

इसके बिना न कोई त्योहार,

इससे अच्छा ना कोई व्यवहार;

बदल कर रख दी इसने दुनिया संसार।

तभी तो सबकी सहोदर है,

हिंदी राष्ट्र धरोहर है।

इसके विकास को हम तत्पर हैं,

विदेशों में भी यह अग्रसर है।

चीन जापान अमेरिका में भी पूछ बढ़ी है,

वहां खुली कई हिंदी यूनिवर्सिटी है।

ज्ञान प्रभा बरसाने वाली यह प्रभाकर है,

इसके तेज के आगे मद्धिम भी दिवाकर है

हिंदी राष्ट्र धरोहर है।

जय हिन्दी जय भारत।

 

?

नवाब मंजूर

 

लेखक– मो.मंजूर आलम उर्फ नवाब मंजूर

सलेमपुर, छपरा, बिहार ।

 

यह भी पढ़ें :

गरीबी ने बचाई लाखों की जान | Garibi par kavita

Similar Posts

  • मोची | Mochi

    मोची ( Mochi )    पैरों से चलने में मजबूर, फिर भी प्रकृति में, मुस्कान भरी छाता बिखेरता , वह तल्लीन था अपने कार्य में, लगता था ऐसे कि वह , प्रभु के गांठ रहा हो जूते, उसका कार्य करने का ढंग, बड़ा ही प्रीत पूर्ण था, वह नहीं देखता कि , कौन छोटा कौन…

  • बाल मजदूरी | Bal majdoori par kavita

    बाल मजदूरी ( Bal majdoori )     खुद असमर्थ बनकर बच्चों से कराते मजदूरी। अगर कोई उठाये सवाल कहते यह हमारी मजबूरी।   बच्चे न माने तो  दिखाए चाकू छुरी। उनके उज्जवल भविष्य से खिलवाड़ कर कराते उनसे बाल मजदूरी।   जिन हाथों में कलम होनी चाहिए हे ! प्रभु कैसी है लाचारी? क्यो…

  • दिखावा | Kavita Dikhawa

    दिखावा ( Dikhawa )   शुभचिंतक हैं कितने सारे बाहर गोरे भीतर कारे मुखरा-मुखरा बना मुखौटा मिट्ठू दिखते जो हैं सारे लेकर आड़ झाड़ को काटे नए और पैने हैं आरे तन तितली मन हुआ तैयार ऐसे लोगों के पौ बारे सब कुछ दे देते हँसकर गए हाशिये में वे प्यारे दृष्टि हो गयी इतनी…

  • प्रकृति हूं मैं कदर करो

    प्रकृति हूं मैं कदर करो जल मैं, अग्नि मैं, वायु मैं ।वृक्ष,जीव,प्राणी, अचल हूं मैं ।। स्वर्ग का द्वितीय रूप मैं ।ईश्वर का महा चमत्कार मैं।। मनमोहक सा दिखता हूं ।मनमोहित मैं करता हूं ।। जिधर देखो , उधर हूं मैं ।हर तरफ हर जगह हूं मैं ।। चंद्र मैं , सूर्य मैं , भू…

  • साहसी राष्ट्रपति मार्सेलो | Poem in Hindi on president Marcelo

    साहसी राष्ट्रपति मार्सेलो   पुर्तगाली राष्ट्रपति के साहस ने दुनिया को चौंकाया है, डूब रहीं दो लड़कियों को अपनी जान पर खेलकर बचाया है। 71 वर्षीय राष्ट्रपति बुजुर्ग हैं, उनकी हिम्मत और साहस देख आज दुनिया कर रही उनकी कद्र है । सहसा मुझे भी वीर कुंवर सिंह की याद आ गई, 1857 के स्वतंत्रता…

  • नजरों का धोखा | Doha nazron ka dhokha

    नजरों का धोखा ( Nazron ka dhokha )   नजरें  धोखा  खा  गई, कैसी  चली  बयार। अपनापन भी खो गया, गायब सब संस्कार।   नजरों का धोखा हुआ, चकाचौंध सब देख। भूल गए प्रीत पुरानी, खोया ज्ञान विवेक।   नजरों का धोखा हमें, पग पग मिला अपार। धूल  झोंके  नयनों  में, वादों  की  भरमार।  …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *