Bal vivah par kavita

बंद कर दो बाल-विवाह | Bal vivah par kavita

बंद कर दो बाल-विवाह

( Band kar do bal-vivah )

 

ख़ूब पढ़ाओं यह देनी एक सलाह,

बन्द कर दो अब तो बाल-विवाह।

लड़का एवं लड़की होने दो जवान,

ना करना बचपन में जीवन स्वाह।।

 

क्या सही गलत यह नही पहचान,

अभी है यह कच्चे घड़े के समान।

चुनने दे इनको अपनी अपनी राह,

और चूमने दो ये गगन आसमान।।

 

शादी एवं सुहाग यह होता है क्या,

बन्धन यह फेरों का मतलब क्या।

काजल-बिंदी, निर्जल व्रत है क्या,

गुड्डा गुड़ियाॅं का यह खेल है क्या।।

 

बचपनें में लगाओ न कोई विराम,

बच्चा-बच्चीं समझों दोनों समान।

पढ़-लिखकर बनाने देना पहचान,

पकनें देना इनको घड़ो के समान।।

 

अभी बेड़ियाॅं पाॅंवो में डालो ना दो,

ऑंगन में चिड़ियाॅं सा चहकनें दो।

फूल बनकर इसे अभी महकनें दो,

इस कोमल कली को टूटने ना दो।।

 

 

रचनाकार :गणपत लाल उदय
अजमेर ( राजस्थान )

यह भी पढ़ें :-

वो एक क़िताब | Poem on kitab

Similar Posts

  • वो है सबका पालनहार | Palanhar par Kavita

    वो है सबका पालनहार ( Wo hai sabka palanhar )   एक वो ही है सबका पालनहार, प्रभु परमपिता एवम् तारणहार। हर कण-कण में आप विद्यमान दुष्टों का करते हो पल में संहार।। श्री राम बनकर रावण को मारा, और कृष्ण बनकर कंस पछाड़ा। तुम्हारी माया का पाया नही पार, लिया तुमने ही नरसिंह अवतार।।…

  • आईना दिखाओ | Kavita aaina dikhao

    आईना दिखाओ! ( Aaina dikhao )   पेड़ो में छाँव रहे, वो पेड़ लगाओ, रहे फूलों में खुशबू वो फूल लगाओ। ख्वाहिशें मरने न पाएँ दुनियावालों की, अंधेरे रास्तों पे तुम चराग जलाओ। पैसे के गुरूर में जब आँखें थक जाएँ, बनके बच्चा कागज की नाव बनाओ। संसार को कोई समझ पाया है क्या, किसी…

  • विचार-धारा

    सच्चाई कौन दोस्त कौन दुश्मन फ़र्क़ नहीं पड़ता,कौन अपना कौन पराया फ़र्क़ नहीं पड़ता। हम चले मंज़िल की ओर एकदम अकेले,कौन रहबर कौन रहज़न फ़र्क़ नहीं पड़ता। सोच में सपने संजोये भावी भविष्य के,कौन नाकाम कौन कामयाब फ़र्क़ नहीं पड़ता। नक्कमे करते नुक्ताचीनी हर किसी काम में,कौन नेक कौन नादान फ़र्क नहीं पड़ता। करते जो…

  • चमन में खूबसूरत गुल कोई जब मुस्कुराता है | Ghazal chaman mein

    चमन में खूबसूरत गुल कोई जब मुस्कुराता है ( Chaman mein khoobsurat gul koi jab muskurata hai )   चमन में खूबसूरत गुल कोई जब मुस्कुराता है ! मुझे उनका हसीं चेहरा सुहाना याद आता है !!   थीं आंखों में मेरी जिंदा बहारें उनकी सूरत में बना दिल मेरा उनका था निशाना यादआता है…

  • एक लड़की, रजनीगंधा सी

    एक लड़की,रजनीगंधा सी मस्त मलंग हाव भाव, तन मन अति सुडौल । अल्हड़ता व्यवहार अंतर, मधुर मृदुल प्रियल बोल। अधुना शैली परिधान संग, चारुता चंचल चंदा सी । एक लड़की, रजनीगंधा सी ।। अंग प्रत्यंग चहक महक , नव यौवन उत्तम उभार । आचार विचार मर्यादामय , अंतःकरण शोभित संस्कार । ज्ञान ध्यान निज सामर्थ्य…

  • धर्म कर्म में हो बदलाव

    धर्म कर्म में हो बदलाव धर्म , संस्कृति की सरल धारा में ,कर्म की क्षमता को भूल गए हैं । कुरीतियां , जहरीली हवा बहाकर ,कैसे सबको मानव धर्म में वापस लाएं । आंखों को बंद कर मन की ग्रंथि चोक हुई,आलोचक भी हथियार डाल चुके हैं । शुद्ध विचारों की गंभीरता पर हास्य आया…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *