Poem kalam ki taqat

क़लम की ताक़त | Poem kalam ki taqat

 क़लम की ताक़त

( Kalam ki taqat ) 

 

 

क़लम चलती ही गई लेकिन स्याही ख़त्म ही नहीं हुई,

चेहरे पर झुर्रियां और ऑंसूओं की लाईन सी बन गई।

लोगों ने कहा क्या होगा लिखनें से पर हाथ रुकें नहीं,

जब रूपए आने लगें तो हमारी तकदीर ही बदल गई।।

 

अब वही लोग कहते‌ क्या कमाल का लिखते है भाई,

बच्चें बुड्ढें जवान का उत्साह बढ़ता है रचना सुनते ही।

मान गऐ कविराज आपकों और आपकी लेखनी को,

नव उमंग और नव जोश भर जाता है रचना पढ़ते ही।।

 

कब बोलना क्या बोलना इसका सदा ध्यान है रखना,

फीके नहीं पड़े ज़िंदगी के रंग हमेशा मुस्कराते रहना।

ताक़त की ज़रुरत बुराई करने के समय ही पड़ती है,

लेकिन अन्न के कण व आनंद के क्षण व्यर्थ न करना।‌।

 

यही मेरी क़लम कभी-कभी गणित के हिसाब करती,

तो कभी भूगोल और इतिहासों को बख़ूबी समझाती।

विज्ञान और जनरल नॉलेज का ज्ञान भी सबको देती,

हु-ब-हू खूबसूरत चित्र भी हमारी यही क़लम बनाती।।

 

आज तक क़लम की ताक़त को कोई समझ न पाया,

बचा देती है फाॅंसी के फंदों से जब-जब क़लम चला।

एक आशा का दीया जलाया है इसी क़लम ने हमारा,

जिसने भी चलाया इस क़लम को उसका हुआ भला।।

 

 

रचनाकार : गणपत लाल उदय
अजमेर ( राजस्थान )

Similar Posts

  • महागौरी मां | Mahagauri Maa

    महागौरी मां ( Mahagauri Maa )    अलौकिक सिद्धियों की वृष्टि, मां महागौरी श्री वंदन से सनातन धर्म परम पद, दुर्गाष्टमी पुनीत महापर्व । नवरात्र आध्यात्म उजास, सृष्टि रज रज क्षेत्र सर्व । जगदंबें नव रूप अति हर्षित , मां श्वेतवर्णी आभा मंथन से । अलौकिक सिद्धियों की वृष्टि, मां महागौरी श्री वंदन से ।।…

  • यम द्वितीय ( भैय्या दूज )

    यम द्वितीय यम द्वितीया कार्तिक मास के द्वितीया को मानते हैं,यह त्यौहार भाई-बहन के प्रेम-सौंदर्य को दर्शाते हैं।बहन अपना स्नेह भाई के प्रति अभिव्यक्ति करती हैं,ये त्योहार यम द्वितीय और भ्रातदूज कहाते हैं।। बहने अपने भाई के खुशहाली की कामना करती हैं,बहने सुबह-सुबह घर में भैयादूज का पूजन करती हैं।भाई की आयु वृद्धि व सर्व…

  • पल दो पल का शायर

    पल दो पल का शायर साहिर;वह लफ़्ज़ों का जादूगरपल दो पल का शायरउसने सहेवक़्त के सितमयहीं से बन गया उसका विद्रोही क़लम कौन भूल सकता हैउसकी ज़िन्दगी की “तल्ख़ियाँ”कौन भूल सकता हैउसके तसव्वर से उभरती “परछाइयाँ” हालांकि;लुधियाना शहर नेउसे कुछ न दियारुसवाई और बेरुख़ी के सिवाफिर भी;उसने लगा रखा अपने सीने सेइस दयार का नाम……

  • बन्धन | Kavita bandhan

    बन्धन ( Bandhan )   खुद को भुला के कैसे तुम्हे, प्यार हम करे। हम अस्तित्व को अपने भला, कैसे छोड दे। नदियाँ नही समुन्दर हूँ मै, इतना तो जान ले, मुझमे समा जा या सभी, बन्धन को तोड दे। शिव शक्ति का समागम होगा,गंगा जटाओ मे। रूकमणि को ही कृष्ण मिले, राधा बहारो में।…

  • तुम जादुई इक पारस हो | Tum Paras ho

    तुम जादुई इक पारस हो ( Tum jadui eik paras ho )    मैं मामूली इक कंकड़ हूं तुम जादुई इक पारस हो। मैं खट्टा मीठा स्वाद सही, तुम काव्य का नवरस हो। मैं अनाड़ी हूं प्यारे, तुम काव्य के बड़े खिलाड़ी हो। मैं जोधपुरी साफा ही सही, तुम बनारसी साड़ी हो। मैं शब्दाक्षर का…

  • मुक्तक | Muktak

    मुक्तक ( Muktak )   1 सच जो लिख न सके वो कलम तोड़ दो, ये सियासत का  अपने  भरम  तोड़ दो, इन गुनाहों   के  तुम  भी  गुनहगार  हो, यार सत्ता  न  संभले  तो  दम  तोड दो।। 2 भटक रहा हूँ मैं अपनी तिश्नगी के लिए.. ज़रूरी हो गया तू मेरी जिन्दगी के लिए.. फक़त…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *