Jeevan par Hindi kavita

जीवन की परिभाषा | Jeevan par Hindi kavita

जीवन की परिभाषा

( Jeevan ki paribhasha )

 

हां! हम हर बात को बोलते है डंके की चोट,
नही है हमारे मन में किसी प्रकार की खोट।
पीठ- पीछे बोलें ऐसी आदतें नही है हमारी,
चाहें रुठ जाऐ दुनियां अथवा बांटे हमें नोट।।

 

सही को सही एवं गलत को गलत है कहते,
समझने वाले हम को चाहे कैसा भी समझें।
नही है किसी चीज का घमंड एवं अभिमान,
ख़्वाबों का बोझ उठाकर बनाएं ‌है ये घरोंदे।।

 

हमारे जीवन की एक छोटी सी है परिभाषा,
कभी जीत की आशा कभी हार से निराशा।
झूठ बोलना है आसान फिर करता परेशान,
इसलिए हम सदा सच, बोलते हिन्दी भाषा।।

 

अनेकों है इस प्रकार के संसार में उदाहरण,
अपनें ही भाईयों ने भाइयों को मारे खन्जर।
पीठ में लगे खन्जर जब गिनती किए उसने,
उतने ही निकलें ‌जिनको गले लगाया हमनें।।

 

चीरकर बहा देते है दुश्मन के सीने का लहू,
आंख उठाकर देखें कोई अगर मां बेटी बहु।
भाई से भाई का नाता तो है एक कोख का,
अपनें ही भाईयों को अब ‌मैं क्या-क्या कहूं।।

 

 

रचनाकार : गणपत लाल उदय
अजमेर ( राजस्थान )

Similar Posts

  • मेरा गांव | Mera Gaon

    मेरा गांव ( Mera Gaon ) सबका दुलारा मेरा गांव ।सबका प्यारा मेरा गांव ।थका हारा जब भी आऊं ।मुझको सहारा देता गांव । कितने ही देखे इसने बसंत ।ना था जिनका कोई अंत ।सबकी पीड़ा छुपाए सीने में ।सब पे प्यार लुटाता मेरा गांव । पीपल बरगद पहचान है इसकी ।कुआं बावड़ी सब जान…

  • प्रार्थना | Prarthana

    प्रार्थना ( Prarthana )   एक है हम सब विश्व भी एक धमनियों में बहे रक्त एक सा   जन्म मृत्यु में ना कोई भेद हैl बालपन किशोरावस्था बुढ़ापा    है उम्र के पड़ाव मे  समानता  वस्त्र बोली भाषा सिर्फ़ अलग   संस्कृति सीखने की है ललक हो जाए कहीं दुर्घटना कभी   उठाते हैं…

  • दोहा दशक | Doha Dashak

    दोहा दशक ( Doha Dashak )   फिर  चुनावी  मौसम  में, बारूदी  है  गंध। खबरों का फिर हो गया,मजहब से अनुबंध।   अपनों  से  है  दूरियां,उलझे हैं संबंध। भावों से आने लगी,कड़वाहट की गंध।   ढूंढ़ रहे हैं आप जो,सुख का इक आधार। समझौता  हालात  से, करिए  बारंबार।   उसका ही संसार में,है जीवन अति…

  • वादा कर लो | Prerna kavita

    वादा कर लो ( Wada karlo )   जब लक्ष्य बना ही ली हो, तो हर कीमत पर  उसे पाने का भी अब वादा कर लो   और कर लो वादा कभी हार ना मानने का, एक जज्बा जगा लो दिल में,    एक जुनून खुद में ला लो, समर्पित कर दो स्वयं को,  …

  • जंग का सुरूर | Jang ka Suroor

    जंग का सुरूर ( Jang ka suroor )    हर कोई नशे में चल रहा यारों, तभी तो ये जग जल रहा यारों। अश्क में उबल रही पूरी कायनात, देखो सुख का सूरज ढल रहा यारों। पिला रहे पिलानेवाले बनकर साक़ी, क्यों यूएनओ नहीं संभल रहा यारों। इजराइल,हमास,रूस,यूक्रेन,अमेरिका पे, रोज जंग का सुरूर चढ़ रहा…

  • कन्या और दान | shadi poem in hindi

    *कन्या और दान* ( Kanya Or Daan )    जबसे बिटिया हुई सयान चिंता में है बाप की जान  नित्य  धरावे  नारी  ध्यान  जल्दी कर दो कन्यादान  घर -वर ढूढ़े फिर बाप परेशान कहां   मिले   अच्छा  मेहमान घर मिले अच्छा तो वर नहीं अच्छा बर  मिले  अच्छा तो घर नहीं अच्छा घर- वर अच्छा तब…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *